एक्सप्लोरर

अफ्रीका में तेजी से फट रही है धरती...कहीं ये अंत का इशारा तो नहीं

अफ्रीका में बन रहे इस बड़े से दरार को लेकर जियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ लंदन ने अपने रिसर्च में पाया कि ये प्लेटें इथियोपिया में एक Y आकार की दरार प्रणाली बना रही हैं.

धरती अब तेजी से बदल रही है. यहां का वातावरण, यहां रहने वाले जीव और पेड़ पौधों में भी बदलाव देखा जा रहा है. यहां तक की अब धरती इस बदलाव को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है और फटने लगी है. आज हम जिसकी बात कर रहे हैं, वो है अफ्रीका में फट रही धरती की. एक्सपर्ट्स की मानें तो अफ्रीका में अब तेजी से धरती फट रही है, बीते मार्च में ही बताया गया था कि अफ्रीका में अगर इसी तरह धरती फटती रही तो ये दो हिस्सों में बंट जाएगा. मार्च में जो धरती फटने की दरार 56 किलोमीटर लंबी थी वो जून तक और ज्यादा लंबी हो गई है और इसके बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी है.

क्यों फट रही है अफ्रीका में धरती

लंदन की जियोलॉजिकल सोसाइटी के अनुसार, लाल सागर से लेकर मोजाम्बिक तक करीब 35,00 किलोमीटर का एरिया घाटियों के एक लंबे नेटवर्क में फैला हुआ है, धीरे धीरे ये पूरा क्षेत्र बड़ी बड़ी दरारों में बदल रहा है. अगर ये ऐसा ही जारी रहा तो अफ्रीका को दो हिस्सों में बांटने वाला एक नया सागर यहां बन जाएगा. हालांकि, वैज्ञानिक इसकी वजह जानने के लिए टेक्टोनिक प्लेटों का अध्ययन कर रहे हैं.

इस पर नासा क्या कह रहा है?

ये इतनी बड़ी घटना है कि इस पर नासा ने भी नजर बनाए रखी है. आपको बता दें, नासा के अर्थ ऑब्जरवेटरी का कहना है कि पूर्वी अफ्रीका में सोमालियाई टेक्टोनिक प्लेट न्युबियन टेक्टोनिक प्लेट से पूर्व की ओर तेजी से खिंच रही है. दरअसल, सोमालियन प्लेट को सोमाली प्लेट और न्युबियन प्लेट को अफ्रीकी प्लेट के नाम से भी जाना जाता है. वहीं, भू-वैज्ञानिकों के अनुसार, अब सोमालियाई और न्युबियन प्लेटें भी अरब प्लेट से अलग हो रही हैं.

Y आकार की बन रही है दरार

अफ्रीका में बन रहे इस बड़े से दरार को लेकर जियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ लंदन ने अपने अध्ययन में पाया कि ये प्लेटें इथियोपिया में एक Y आकार की दरार प्रणाली बना रही हैं. वहीं कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में अर्थ विज्ञान के एक प्रोफेसर एमेरिटस केन मैकडोनाल्ड का कहना है कि फिलहाल दरार बनने की गति तो धीमी है, लेकिन भविष्य में इसका खतरा बहुत बड़ा है. हालांकि, फिलहाल इसका असर कितनी दूर तक जा सकता है इसे लेकर साफ साफ कुछ नहीं कहा जा सकता.

ये भी पढ़ें: ये लिक्विड कोकीन क्या होता है? कैसे ड्रग्स तस्करों के लिए सबसे खास हो गया है ये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के अलावा कोई और मुस्लिम देश क्यों नहीं बना पाया परमाणु बम?
पाकिस्तान के अलावा कोई और मुस्लिम देश क्यों नहीं बना पाया परमाणु बम?
CJP के बाद E20 पार्टी और RHA ने उड़ाई नींद, इनके पीछे कौन?
CJP के बाद E20 पार्टी और RHA ने उड़ाई नींद, इनके पीछे कौन?
AK-47 कब चला सकती है पुलिस, क्या है भीड़ नियंत्रण की SOP?
AK-47 कब चला सकती है पुलिस, क्या है भीड़ नियंत्रण की SOP?
परीक्षा सुधार टास्क फोर्स में ये चेहरे, क्या अलग से मिलेगी सैलरी?
परीक्षा सुधार टास्क फोर्स में ये चेहरे, क्या अलग से मिलेगी सैलरी?

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
सीवान AK-47 फायरिंग पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'दोनों तरफ से भीड़…'
सीवान AK-47 फायरिंग पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'दोनों तरफ से भीड़…'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
Embed widget