एक्सप्लोरर

Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर से पटाखों का धुआं छंटने में कितने दिन लग सकते हैं?

Delhi Pollution: दिवाली पर हुई आतिशबाजी के बाद एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर में धुएं की चादर बिछ गई है, जिसके चलते लोगों को जहरीली हवा में सांस लेनी पड़ रही है.

Delhi Pollution: दिल्ली और एनसीआर में एक बार फिर धुएं की चादर बिछ गई है, एयर क्वालिटी इंडेक्स पर आंकड़ा बेहद गंभीर स्थिति पर पहुंच चुका है. बारिश से राहत मिलने के बाद दिवाली पर हुई आतिशबाजी ने फिर से स्मॉग बना दिया और अब लोगों को जहरीली हवा में सांस लेने पर मजबूर होना पड़ रहा है. अब सवाल है कि इस धुएं को छंटने में कितने दिन लग सकते हैं और लोगों को कब तक पटाखों के इस जहर को झेलना पड़ेगा...

ठंड में धुएं का छंटना मुश्किल
क्योंकि हर बार दिवाली का त्योहार ठंड के मौसम में आता है, यही वजह है कि पटाखों से निकलने वाला धुआं जल्दी से नहीं छंटता. मौसम में नमी के चलते धुआं ऊपर उड़ने की बजाय जमीन पर ही रहता है और लोगों को परेशान करता है. हवा में मौजूद धूल के कण, कोहरा और गाड़ियों के निकलने वाले धुएं के साथ मिलकर पटाखों का धुआं काफी खतरनाक कॉम्बिनेशन बनाता है. जिससे लोगों को कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं. 

कितने दिनों में मिलेगी राहत?
अब सवाल है कि ये जहरीला धुआं कब तक दिल्ली और एनसीआर के लोगों को परेशान करेगा? इसका सटीक जवाब दे पाना तो मुश्किल है, लेकिन ठंड के चलते ऐसा होना फिलहाल मुमकिन नहीं दिख रहा है. अगर बारिश नहीं होती है तो ये धुआं अगले कई दिनों या हफ्तों तक दिल्ली-एनसीआर के लोगों को परेशान कर सकता है. वहीं अगर पराली जलने की घटनाएं बढ़ती हैं तो प्रदूषण और खतरनाक स्तर तक जा सकता है. 

सरकार की तरफ से कई जगहों पर एंटी स्मॉग गन्स के जरिए पानी का छिड़काव किया जाता है, लेकिन ये उतना कारगर साबित नहीं होता. क्योंकि धुआं हर गली और चौराहे पर है, जिन्हें कवर करना मुमकिन नहीं है. ऐसे में बारिश ही एक ऐसा तरीका है, जिससे इस खतरनाक पॉल्यूशन से निजात मिल सकती है. दिवाली से तीन दिन पहले हुई बारिश से भी यही हुआ था, तब दिल्ली का एक्यूआई 200 से नीचे आ गया था.

ये भी पढ़ें - पटाखों वाला पॉल्यूशन क्यों है बेहद खतरनाक? सांस लेते ही शरीर में जाते हैं ये केमिकल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 August: देश के 10 ऐसे कानून, जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा बदले
देश के 10 ऐसे कानून, जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा बदले
खराब सड़कों के कारण रोज जा रही इतने मासूमों की जान, हैरान कर देंगे आंकड़े
खराब सड़कों के कारण रोज जा रही इतने मासूमों की जान, हैरान कर देंगे आंकड़े
डोप टेस्ट पॉजिटिव होने पर पायलट के लिए क्या हैं नियम? जानें DGCA के रूल
डोप टेस्ट पॉजिटिव होने पर पायलट के लिए क्या हैं नियम? जानें DGCA के रूल
Judge Impeachment Process in India: क्या होता है जज को हटाने का प्रोसेस, कैसे मिलती है सजा?
क्या होता है जज को हटाने का प्रोसेस, कैसे मिलती है सजा?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget