एक्सप्लोरर

किस धर्म से ताल्लुक रखते हैं खिमजी, इसी समुदाय के राजेश ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर किया हमला?

दिल्ली में मुख्यमंत्री कार्यालय पर जनसुनवाई के दौरान सीएम रेखा गुप्ता पर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया. आरोपी जिसकी पहचान राजेश खिमजी के रूप में हुई वो गुजरात के राजकोट का रहने वाला है.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ है. यह घटना बुधवार 20 अगस्त 2025 को सुबह सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर हुई. इस हमले ने न केवल राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है, बल्कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं. चलिए जानते हैं इस घटना के बारे में और ये भी बताते हैं कि आरोपी राजेश खिमजी किस धर्म से ताल्लुक रखता है.

जनसुनवाई के दौरान हमला

दरअसल, बुधवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुन रही थीं. तभी अर्जी लेकर आए एक शख्स ने उनपर हमला कर दिया. हालांकि, मुख्यमंत्री की स्थिति स्थिर है और उनका मेडिकल चेकअप कराया गया है. हमलावर की पहचान गुजरात के राजकोट निवासी राजेश खिमजी के रूप में हुई है. उसकी उम्र लगभग 41 साल है. शुरुआती जानकारी में यह सामने आया था कि आरोपी किसी परिजन को जेल से छुड़वाने की अर्जी लेकर आया था, जो अदालत में विचाराधीन है. 

किस धर्म से ताल्लुक रखता है राजेश खिमजी

खिमजी एक गुजराती सरनेम है. आरोपी राजेश खिमजी की बात करें तो उसके पड़ोसियों के बयानों के आधार पर यह बताया जा रहा है कि राजेश भगवान शंकर का भक्त है. यानि वो हिंदू धर्म से ताल्लुक रखता है. राजेश खिमजी के पड़ोसी सुरेश भाई ने बताया कि राजेश जानवरों से बहुत प्यार करता है और एक सौम्य स्वभाव का व्यक्ति है. उनकी मां भानु बेन ने दावा किया कि राजेश एक पशु प्रेमी है और दिल्ली में आवारा कुत्तों से संबंधित सुप्रीम कोर्ट के फैसले से नाराज था, जिसके चलते वह दिल्ली आया था.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने गुजरात पुलिस से संपर्क कर आरोपी की पृष्ठभूमि की जांच शुरू की है. उसके आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों की पुष्टि की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमले के पीछे उसका मकसद क्या था और क्या यह कोई व्यक्तिगत नाराजगी थी या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा. इस घटना पर राजनीतिक दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. बीजेपी नेताओं ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया, जबकि आप और कांग्रेस ने हिंसा की निंदा की.

इसे भी पढ़ें- भारत के इतिहास में पहली बार हुई थी किसी मुख्यमंत्री की हत्या, बम से उड़ा दिए गए थे परखच्चे

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मैटरनिटी लीव के दौरान जॉब से निकाल दे कंपनी तो क्या हैं कानूनी रास्ते? जानें नियम
मैटरनिटी लीव के दौरान जॉब से निकाल दे कंपनी तो क्या हैं कानूनी रास्ते? जानें नियम
श्रीप्रकाश शुक्ला को क्यों कहते हैं सबसे खतरनाक डॉन? होश उड़ा देगी वजह
श्रीप्रकाश शुक्ला को क्यों कहते हैं सबसे खतरनाक डॉन? होश उड़ा देगी वजह
Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?
किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?
कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह
कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget