एक्सप्लोरर

क्या आपकी ट्रेन टिकट पर आपका भाई यात्रा कर सकता है? जवाब है हां, लेकिन होती हैं ये शर्तें

Indian Railway: टिकट ट्रांसफर करवाने के लिए आपको अपने नजदीकी रिजर्वेशन काउंटर पर जाकर चीफ रिजर्वेशन ऑफिसर से मिलना पड़ेगा और साथ में जरूरी दस्तावेज भी लाने होंगे.

Train ticket transfer: कई बार रेल की टिकट परिवार में किसी और व्यक्ति के नाम से बुक होती है, लेकिन किसी वजह से उसकी यात्रा ना हो कर घर का कोई और सदस्य उस टिकट पर यात्रा करना चाहता है, ऐसे में वह क्या कर सकता है और इसका क्या नियम है? नियम की बात करें तो आप अपने भाई के टिकट पर आराम से यात्रा कर सकते हैं, बशर्ते कि आपको रेलवे के कायदे-कानून का पता होना चाहिए.

अब सवाल है कि काउंटर टिकट या ई-टिकट में से किस पर कोई व्यक्ति अपने भाई की टिकट पर यात्रा कर सकता है? रेलवे के अनुसार, आप दोनों तरह की टिकट पर ऐसा कर सकते हैं. हालांकि, इसके लिए कुछ शर्तें हैं, जिनका पालन करके आप भाई की टिकट पर यात्रा कर सकते हैं. आइए जानते हैं...

कौन बदलवा सकता है नाम

यात्रा करने से पहले यात्री को टिकट पर नाम बदलवाना होगा. नाम बदलवाने या अपना नाम दर्ज कराने का अधिकार सिर्फ परिवार के ही किसी व्यक्ति को मिलेगा. यानी नाम बदलवाने के लिए आप दोनों का खून का रिश्ता होना जरूरी है. जैसे कि माता-पिता, भाई-बहन, पति-पत्नी या बच्चों के नाम से टिकट है तो आप उसे अपने नाम से करा सकते हैं. गौरतलब है कि अगर टिकट स्त्री के नाम से है, तो परिवार की कोई स्त्री ही नाम बदलवाकर यात्रा कर सकती है. इसी प्रकार से पुरुषों के मामले में भी यही बात रहेगी.

स्त्री अगर बहन हो तो...

अगर बहन की शादी हो गई है तो वह अपने घर की किसी महिला के नाम से टिकट पर यात्रा नहीं कर सकती है. यह नियम सिर्फ परिवार के अंदर के लोगों पर लागू होता है. वहीं, अगर बहन की शादी नहीं हुई है और टिकट उसकी दूसरी बहन के नाम से बुक है तो ऐसे में वह नाम बदलवाकर यात्रा कर सकती है. 

कौन करेगा नया टिकट जारी?

आपके पास चाहे काउंटर टिकट हो या फिर ई-टिकट, दोनों ही परिस्थितियों में आपको अपने नजदीकी रिजर्वेशन काउंटर पर जाकर चीफ रिजर्वेशन अफसर से मिलना पड़ेगा और साथ में जरूरी दस्तावेज भी लाने होंगे. ये अफसर ही नाम बदलकर आपके नाम से एक टिकट जारी करेंगे. 

कब तक बदलवा सकते हैं नाम?

इस नियम की जानकारी होने पर टिकट बेकार होने से बच जाता है. आज के समय में, जब टिकट कैंसिल कराने पर मोटा पैसा कट जाता है तो यह नियम और भी महत्वपूर्ण हो गया है. गौर तलब है कि अगर आप अपना टिकट अपने भाई या परिवार के किसी और सदस्य के नाम पर ट्रांसफर कराना चाहते हैं तो यह काम आपको ट्रेन खुलने से 24 घंटे पहले-पहले करना होगा. इसके बाद अगर आप टिकट ट्रांसफर करना चाहेंगे तो वो नहीं होगा और आपका टिकट वेस्ट हो जायेगा. 

एक और जरूरी बात यह भी है कि टिकट सिर्फ एक ही बात ट्रांसफर हो सकती है. अगर आपने टिकट अपने भाई के या परिवार के किसी और सदस्य के नाम ट्रांसफर कर दिया तो इसके बाद वह दोबारा ट्रांसफर नहीं हो पाएगा. इसलिए समय रहते निर्णय करके ये काम करा चाहिए.

यह भी पढ़ें - पैंट की पिछली जेब में पर्स लिए घूमते हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर, वरना ले बैठेंगे जिंदगी भर का ये दर्द!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हवाई किराए पर किसका है पूरा कंट्रोल, सरकार नहीं तो कौन है इसका बॉस?
हवाई किराए पर किसका है पूरा कंट्रोल, सरकार नहीं तो कौन है इसका बॉस?
क्या चुनाव लड़ने के लिए दोषसिद्ध पर लगाई जा सकती है रोक, क्या हैं नियम?
क्या चुनाव लड़ने के लिए दोषसिद्ध पर लगाई जा सकती है रोक, क्या हैं नियम?
अपने नागरिक को दी गई मौत पर सऊदी पर क्या कार्रवाई कर सकता है बांग्लादेश?
अपने नागरिक को दी गई मौत पर सऊदी पर क्या कार्रवाई कर सकता है बांग्लादेश?
बड़े आंदोलनों से उभरे नए चेहरे... अब कहां हैं उनका ठिकाना?
बड़े आंदोलनों से उभरे नए चेहरे... अब कहां हैं उनका ठिकाना?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रीय एकता दिवस इस बार होगा भव्य, वंदे मातरम पर दिखेगी झांकी, 25 हजार लोग होंगे शामिल
राष्ट्रीय एकता दिवस इस बार होगा भव्य, वंदे मातरम पर दिखेगी झांकी, 25 हजार लोग होंगे शामिल
बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म...'
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म'
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
Embed widget