एक्सप्लोरर

क्या खुद के सीने पर गोली मारकर कोई कर सकता है आत्महत्या, इस मामले में क्या कहते हैं एक्सपर्ट

एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम सवाल पूछा कि क्या राइफल से खुद के सीने में गोली मारकर आत्महत्या करना संभव है. तकनीकि रूप से ऐसा संभव है या नहीं चलिए जानते हैं कि इसपर क्या कहते हैं एक्सपर्ट.

हाल ही में मध्य प्रदेश के एक केस में सुप्रीम कोर्ट ने यह सवाल उठाया कि क्या कोई व्यक्ति राइफल से अपने सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर सकता है. क्या ऐसा संभव है? ये सवाल एक सुनवाई के दौरान उठा जिसमें यह तय करना था कि मामला हत्या है या आत्महत्या? चलिए जानते हैं क्या है ये पूरा मामला और इसपर एक्सपर्ट क्या कहते हैं.

क्या है पूरा मामला

यह घटना भोपाल की एक शूटिंग अकादमी से जुड़ी है, जहां एक 17 साल के नाबालिग प्रशिक्षु ने राइफल से अपने सीने में गोली मारकर आत्महत्या की ऐसा पुलिस का दावा है. मृतक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें अकादमी के कुछ छात्रों को जिम्मेदार ठहराया गया. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में संदेह जताया और पूछा कि क्या राइफल जैसे लंबे हथियार से कोई अपने सीने में गोली मार सकता है. कोर्ट ने मध्य प्रदेश पुलिस से हलफनामा मांगा, जिसमें राइफल की लंबाई, जब्ती और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट जैसे तथ्यों की जानकारी देने को कहा.

विशेषज्ञ क्या कहते हैं?

फोरेंसिक विशेषज्ञों के अनुसार, राइफल से अपने सीने में गोली मारकर आत्महत्या करना तकनीकी रूप से बहुत मुश्किल और लगभग असंभव माना जाता है. इसका कारण राइफल की लंबाई है, जो आमतौर पर 40 से 45 इंच होती है. इतने लंबे हथियार को अपने सीने पर टिकाकर ट्रिगर दबाना शारीरिक रूप से बेहद कठिन है. एक विशेषज्ञ ने बताया कि राइफल का बैरल लंबा होने के कारण इसे सीधे सीने से सटाकर ट्रिगर तक पहुंचना असंभव है.

सुप्रीम कोर्ट के संदेह की ये है वजह

इसके विपरीत, पिस्तौल या रिवॉल्वर जैसे छोटे हथियारों से ऐसा करना संभव हो सकता है, क्योंकि उनकी लंबाई कम होती है. फोरेंसिक साइंस के तथ्यों के अनुसार, आत्महत्या के मामले में गोली के घाव का कोण और हथियार की स्थिति बहुत महत्वपूर्ण होती है. अगर गोली का कोण और हथियार की पोजीशन आत्महत्या के दावे से मेल नहीं खाती, तो यह हत्या की संभावना को दर्शाता है. सुप्रीम कोर्ट ने भी इसी आधार पर इस मामले में गहन जांच की मांग की है जिससे यह पता चल सके कि यह आत्महत्या थी या हत्या. क्योंकि खुद के सीने पर गोली मारकर आत्महत्या करना लगभग असंभव है.

इसे भी पढ़ें-भारत में सस्ता हो गया हेल्थ इंश्योरेंस, लेकिन पाकिस्तान में लगता है इतना टैक्स, यहां से सत्ता या महंगा?

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ही नहीं, अमेरिका में भी वोटर लिस्ट की गलतियां; कैसे हुईं हजारों एंट्री?
भारत ही नहीं, अमेरिका में भी वोटर लिस्ट की गलतियां; कैसे हुईं हजारों एंट्री?
इजरायल की संसद में कितने सांसद, कितने दिन का होता है कार्यकाल?
इजरायल की संसद में कितने सांसद, कितने दिन का होता है कार्यकाल?
क्या किसी से जबरन पीस बॉन्ड साइन करवा सकती है पुलिस, जानें कानून?
क्या किसी से जबरन पीस बॉन्ड साइन करवा सकती है पुलिस, जानें कानून?
अनंत सिंह को बतौर विधायक कितनी मिलती है सैलरी, क्या पेंशन मिलेगी?
अनंत सिंह को बतौर विधायक कितनी मिलती है सैलरी, क्या पेंशन मिलेगी?

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
दरवाजे से आ रही चरमराने के आवाज, घर पर ऐसे करें ठीक
दरवाजे से आ रही चरमराने के आवाज, घर पर ऐसे करें ठीक
Maruti ला रही पहली इलेक्ट्रिक 7 सीटर कार, मिलेगी 500KM की रेंज
Maruti ला रही पहली इलेक्ट्रिक 7 सीटर कार, मिलेगी 500KM की रेंज
Embed widget