एक्सप्लोरर

Bride Kidnapping Ritual: बिहार छोड़िए जनाब, इस देश में होता है पकड़ौआ विवाह, बेहद अजीब है यहां की रस्म

Bride Kidnapping Ritual: दुल्हन को किडनैप करके शादी की कुरीति सिर्फ बिहार में नहीं बल्कि दुनिया के एक मुस्लिम बाहुल्य देश में भी है. यहां भी लड़की को अगवा करके जबरदस्ती विवाह करवाया जाता है.

Bride Kidnapping Ritual: बिहार में कुछ साल पहले पकड़ौआ ब्याह आम था. पकड़ौआ ब्याह का मतलब किसी भी लड़का या लड़की को जबरन पकड़कर उसकी शादी करवा देना. खैर बिहार में तो अब धीरे-धीरे यह कम हो रहा है और काफी हद तक कम हो चुका है. लेकिन एक देश है जहां पर आज भी लड़कियों को किडनैप करके जबरन उनकी शादी करवा दी जाती है. इस देश में ब्राइड किडनैपिंग पर कानून भी है, लेकिन फिर भी यहां यह सब खुलेआम होता है. चलिए इस देश की इस अजीबोगरीब रस्म के बारे में थोड़ा जान लेते हैं. 

60% आबादी का रिश्ता किडनैप करके हुआ 

दुनिया में कई बार फोर्स्ड मैरिड की खबरें आती रहती हैं, लेकिन एक देश है किर्गिस्तान, यहां के ग्रामीण इलाकों में फोर्स्ड मैरिज आम है. यहां तक कि इस देश की 60% आबादी का रिश्ता इसी तरह से हुआ है. वहां पर इस प्रथा का नाम बै अल काचु. अल काचु का मतलब है पकड़ो और भाग निकलो. इस रिवाज में ग्रुप बनाकर लड़की की तलाश की जाती है और पसंद आने पर लड़के उसको किडनैप कर लेते हैं. दरअसल जब घर का लड़के की शादी की उम्र हो जाती है, तब यहां पर परिवार के लोग खुद उसको इस प्रथा के लिए उकसाते हैं. 

शादी से मना करने पर हो जाता है रेप

इसके बाद लड़की की खोज शुरू कर दी जाती है. इस दौरान यह देखा जाता है कि लड़की स्वस्थ और सुंदर हो. आमतौर पर गरीब घरों और कम उम्र की लड़कियां इसका शिकार बनती हैं. लड़के अपने साथियों के साथ मिलकर उसे अगवा करते हैं और फिर उसे लड़के के घर ले जाकर प्रताड़ना का कार्यक्रम शुरू हो जाता है. पहले तो लड़के के घरवाले लड़की को बातचीत करके उसे राजी कराने की कोशिश करते हैं. आमतौर पर देखा गया है कि उम्र का फासला ज्यादा होता है, ऐसे में लड़कियां मना कर देती हैं. तब लड़के के घरवाले उसे भरसक टॉर्चर करते हैं. कई मामलों में तो रेप के केस भी होते हैं. 

कई मामलों में तो हत्या भी हो जाती है

जब तक इतना सब होता है, तब तक लड़की के घर वाले भी वहां पर पहुंच जाते हैं. आमतौर पर लड़की को हां करना ही पड़ता है, क्योंकि यह मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है. ऐसे में यहां पर एक बार अगवा हो चुकी लड़की को उसके घरवाले कम ही अपनाते हैं. इसके बाद लड़की को पकड़कर उसके सिर पर सफेद रंग का स्कार्फ बांध दिया जाता है, जिसका मतलब होता है कि वह शादी करने के लिए राजी है. लेकिन अगर इतने के बाद भी लड़की राजी नहीं होती है तो कई मामलों में लड़की की हत्या के मामले भी सामने आए हैं. साल 2018 में किर्गिस्तान में इस तरह का मामला देखने को मिला था. उस वक्त वहां बहुत धरना-प्रदर्शन हुआ था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
Explained: कैबिनेट सचिव प्रधानमंत्री का राइट हैंड, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैबिनेट सचिव PM का दायां हाथ, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?
येलहांका पैलेस का असली मालिक कौन, जिसको लेकर आंध्र प्रदेश में छिड़ा सियासी विवाद?
येलहांका पैलेस का असली मालिक कौन, जिसको लेकर आंध्र प्रदेश में छिड़ा सियासी विवाद?

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget