एक्सप्लोरर

हर साल अपनी जगह से इतना खिसक रहा है ऑस्ट्रेलिया, कुछ सालों में यहां पहुंच जाएगा

अब तक सुना था कि पैरों तले जमीन खिसक जाएगी, लेकिन इस ऑस्ट्रेलिया के अपनी जगह से खिसकने की बात सुनकर आपको ये कहावत असल भी लग सकती है.

आपने कभी सुना है कि कोई देश अपनी मौजूद जगह से खिसक रहा है? दरअसल ये बात सच है. साल दर साल ऑस्ट्रेलिया अपनी जगह से खिसकता जा रहा है. जिसकी वजह से ये अपने नक्शे में भी बदलाव करता जा रहा है. ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर ये हो कैसे रहा है और यदि ये इसी तरह आगे बढ़ता रहा तो धीरे-धीरे कहां पहुंच जाएगा. चलिए आज इसके पीछे की वजह जानते हैं.

साल दर साल अपनी जगह से खिसक रहा ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया और बड़ी ऑस्ट्रेलियाई प्लेट हर साल धीरे-धीरे लगभग 1.5 से 2.2 इंच उत्तर की ओर खिसकती रहती है, ये प्लेट पहले गोंडवाना नामक एक प्राचीन महाद्वीप से जुड़ी हुई थी, लेकिन 100 मिलियन साल पहले एक विखंडन हुआ, जिसके बाद भारतीय प्लेट तेजी से टूटकर उत्तर की ओर बढ़ गई.

इसके बाद 85 मिलियन साल पहले ऑस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका एक दूसरे से अलग होने लगे. ये प्रक्रिया शुरुआत में काफी धीमी गति से हुए, जिसमें 40 मिलियन साल लग गए. वहीं 45 मिलियन साल पहले स्थिति ये आ गई कि ऑस्ट्रेलियाई प्लेट, भारतीय प्लेट के साथ उत्तर की ओर चली गई, ऑस्ट्रेलिया की ये यात्रा जो आज भी जारी है. एक रिपोर्ट के अनुसार, ये संभवतः अपने मार्ग पर तब तक चलती रहेगी जब तक कि ये पूर्वी चीन से टकराकर एक विशाल पर्वत श्रृंखला का निर्माण नहीं कर लेती.

हर साल इतना खिसक रहा ऑस्ट्रेलिया

बता दें कि हर साल ऑस्ट्रेलिया लगभग 1.5 इंच खिसक रहा है. ऐसे में उपग्रहों द्वारा ऑस्ट्रेलिया के स्थान को मापने और उसका दस्तावेजीकरण करने के तरीके में सुधार हो रहा है, क्योंकि प्लेटों के आगे बढ़ने से ऑस्ट्रेलिया भी आगे बढ़ रहा है ऐसे में पिछले नक्शे में ये कुछ और, वहीं हकीकत में कुछ और नजर आएगा. ऐसे में इसके नक्शे में सुधार बहुत जरुरी है. 

वहीं ऑस्ट्रेलिया में स्थित जियो साइंस का कहना है कि ऑस्टेलिया एक मीटर से भी अधिक खिसक चुका है, ये सब प्लेट टेक्टॉनिक क्रिया के कारण हो रहा है. हालांकि उनका ये भी मानना है कि ये कोई घबराने की स्थिति नहीं है. वैज्ञानिकों के मुताबिक धरती में मौजूद प्लेटों का सात प्लेटों में बांटा गया है, जो अपनी मौजूदा जगह से खिसकती रहती हैं. ये सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन यदि ये ज्यादा बढ़ जाए तो परेशानी की वजह बन सकती है.             

यह भी पढ़ें: लैपटॉप का चार्जर दो हिस्सों में क्यों बंटा होता है, क्या किसी खास वजह से किया जाता है ऐसा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेगेटिव कमेंट्स…भारी गुस्सा, CJP के NEET vs CEC प्रोटेस्ट पर क्या है जनता का मूड?
नेगेटिव कमेंट्स…भारी गुस्सा, CJP के NEET vs CEC प्रोटेस्ट पर क्या है जनता का मूड?
क्या होती है न्यायिक हिरासत, ज्यादा से ज्यादा कितने दिन रहता होता है अंदर?
क्या होती है न्यायिक हिरासत, ज्यादा से ज्यादा कितने दिन रहता होता है अंदर?
एलन मस्क बांटेंगे SpaceX के शेयर, इसमें कितना आएगा खर्चा?
एलन मस्क बांटेंगे SpaceX के शेयर, इसमें कितना आएगा खर्चा?
क्या अपनी करेंसी बंद कर दूसरे देश की करेंसी इस्तेमाल कर सकता है देश, क्या है नियम?
क्या अपनी करेंसी बंद कर दूसरे देश की करेंसी इस्तेमाल कर सकता है देश, क्या है नियम?

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget