एक्सप्लोरर

Assembly Elections Result 2026: किस राज्य में किसकी बन रही सरकार, यहां देखें 2.30 बजे तक के रुझान

Assembly Elections Result 2026: पांच राज्यों में हुए 2026 विधानसभा चुनावों के नतीजों के रुझान आने शुरू हो गए हैं. आइए जानते हैं कि किस राज्य में किसकी सरकार बनने जा रही है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • पश्चिम बंगाल में बीजेपी 195 सीटों पर आगे, टीएमसी 94 पर।
  • असम में बीजेपी 99 सीटों पर आगे, कांग्रेस 22 पर।
  • केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले मोर्चे को 101 सीटें मिलीं।
  • तमिलनाडु में विजय की टीवीके 106 पर, एआईएडीएमके 63 पर।
  • पुडुचेरी में भाजपा गठबंधन 22 सीटों पर मजबूत स्थिति में।

Assembly Elections Result 2026: 2026 विधानसभा चुनावों की शुरूआती रुझान और वोटों की गिनती के अनुमान  पांच मुख्य राज्य पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए एक निर्णायक तस्वीर पेश कर रहे हैं. भारी बढ़त से लेकर चौंकाने वाली सफलताओं तक यह राजनीतिक नक्शा बदलता हुआ नजर आ रहा है. आइए जानते हैं कि शुरूआती रुझान क्या कहते हैं और  पांचों राज्यों में किसकी सरकार बनने जा रही है.

भाजपा सत्ता के करीब 

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी एक बड़ी जीत की तरफ बढ़ रही है. शुरूआती रुझान बताते हैं कि पार्टी लगभग 195 सीटों पर आगे चल रही है, जो 293 सदस्यों वाली विधानसभा में बहुमत के आंकड़ों से काफी ऊपर है.  ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सत्ताधारी पार्टी  टीएमसी लगभग 94 सीटों पर काफी पीछे चल रही है. इस रुझान से पता चलता है कि बंगाल ऐतिहासिक राजनीतिक बदलाव का गवाह बन रहा है.

असम में बीजेपी की पकड़ 

अगर असम की बात करें तो बीजेपी ना सिर्फ जीत रही है बल्कि अपना दबदबा भी बना रही है. पार्टी ने तीन चौथाई का आंकड़ा पार कर लिया है और 126 में से लगभग 99 सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस यहां काफी पीछे है और उसे सिर्फ लगभग 22 सीटों पर ही बढ़त मिल पाई है. यह प्रदर्शन पूर्वोत्तर में भाजपा की मजबूत पकड़ को और पुख्ता कर रहा है. 

ये भी पढ़ें: असम और बंगाल में बीजेपी का जलवा, लेकिन इन राज्यों में 5-10 सीटें जीतने में निकल गया दम

कांग्रेस की वापसी की तैयारी

केरल में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. शुरूआती रुझान के मुताबिक 140 सदस्यों वाली विधानसभा में यह गठबंधन लगभग 101 सीटों पर आगे चल रहा है. वहीं अगर LEFT की बात करें तो उसके हिस्से सिर्फ 37 सीट आ पाई हैं. इन आंकड़ों के साथ कांग्रेस मुख्यालय में जश्न शुरू हो चुका है.

क्या है तमिलनाडु के हाल? 

सबसे बड़ा आश्चर्य तमिलनाडु के सामने आया है. यहां अभिनेता से राजनेता बने विजय के नेतृत्व वाली पार्टी टीवीके ने शानदार चुनावी प्रदर्शन दिखाया. टीवीके लगभग 106 सीटों पर आगे चल रही है और 234 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के आंकड़े की तरफ तेजी से बढ़ रही है. इसी बीच AIADMK लगभग 63 सीटों पर आगे चल रही है और एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली DMK लगभग 57 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर है. अगर यह रुझान कायम रहता है तो तमिलनाडु में एक बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिलेगा.

पुडुचेरी में भाजपा गठबंधन की मजबूती 

पुडुचेरी में भाजपा मजबूत स्थिति में है. 30 सीटों वाली विधानसभा में वह 22 सीटों पर आगे चल रही है. इसी के साथ कांग्रेस ने लगभग 6 सीटें हासिल की हैं.

ये भी पढ़ें: केरल में कैसे पड़ी 'पंजे' की छाप, जानें यहां की सियासत में कांग्रेस ने कैसे की वापसी?

स्पर्श गोयल को कंटेंट राइटिंग और स्क्रीनराइटिंग में चार साल का अनुभव है.  इन्होंने अपने करियर की शुरुआत नमस्कार भारत से की थी, जहां पर लिखने की बारीकियां सीखते हुए पत्रकारिता और लेखन की दुनिया में कदम रखा. इसके बाद ये डीएनपी न्यूज नेटवर्क, गाजियाबाद से जुड़े और यहां करीब दो साल तक काम किया.  इस दौरान इन्होंने न्यूज राइटिंग और स्क्रीनराइटिंग दोनों में अपनी पकड़ मजबूत की.

अब स्पर्श एबीपी के साथ अपनी लेखनी को निखार रहे हैं. इनकी खास रुचि जनरल नॉलेज (GK) बीट में है, जहां ये रोज़ नए विषयों पर रिसर्च करके अपने पाठकों को सरल, रोचक और तथ्यपूर्ण ढंग से जानकारी देते हैं.  

लेखन के अलावा स्पर्श को किताबें पढ़ना और सिनेमा देखना बेहद पसंद है.  स्क्रीनराइटिंग के अनुभव की वजह से ये कहानियों को दिलचस्प अंदाज़ में पेश करने में भी माहिर हैं.  खाली समय में वे नए विषयों पर रिसर्च करना और सोशल मीडिया पर अपडेट रहना पसंद करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल, हरियाणा समेत इन 4 राज्यों के बदले प्रदेश अध्यक्ष
बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल, हरियाणा समेत इन 4 राज्यों के बदले प्रदेश अध्यक्ष
Monsoon Update: तपती दिल्ली और सुलगते यूपी के लिए मौसम विभाग ने दी बुरी खबर, कब आएगा मॉनसून, जानें नई तारीख
तपती दिल्ली और सुलगते यूपी के लिए मौसम विभाग ने दी बुरी खबर, कब आएगा मॉनसून, जानें नई तारीख
Asia Pacific Security Report: भारत के सामने मंडरा रहा डबल खतरा? डरा रही IISS की 150 पन्नो की रिपोर्ट, नो पीस का जिक्र
भारत के सामने मंडरा रहा डबल खतरा? डरा रही IISS की 150 पन्नो की रिपोर्ट, नो पीस का जिक्र
Karnataka Politics Live: 'डीके शिवकुमार का साथ दें, वही होंगे मुख्यमंत्री', ब्रेकफास्ट मीटिंग में बोले सिद्धारमैया
Live: 'डीके शिवकुमार का साथ दें, वही होंगे मुख्यमंत्री', ब्रेकफास्ट मीटिंग में बोले सिद्धारमैया
Advertisement

वीडियोज

Karnataka CM | Siddaramaiah Resignation: 'मैं इस्तीफा देने जा रहा हूं'- सिद्धारमैया | DK Shivakumar
Israel Attack On Lebanon: नहीं मान रहा इजरायल, लेबनान में भारी तबाही | Netanyahu | Iran | Trump | US
Breaking | US Iran War: ईरान के सैन्य ठिकाने पर भयंकर हमला! | Trump | Nuclear Deal
Israel Attack On Lebanon: इजरायल की एयर स्ट्राइक से भारी तबाही, लेबनान में दहशत! | Netanyahu | Iran
Breaking | US Iran War: ईरान की सीक्रेट मिलिट्री साइट पर भयंकर हमला! | Trump | Nuclear Deal
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Asia Pacific Security Report: भारत के सामने मंडरा रहा डबल खतरा? डरा रही IISS की 150 पन्नो की रिपोर्ट, नो पीस का जिक्र
भारत के सामने मंडरा रहा डबल खतरा? डरा रही IISS की 150 पन्नो की रिपोर्ट, नो पीस का जिक्र
सरकार से दूर लेकिन हाथ में कंट्रोल! नीतीश कुमार ने विजय चौधरी से कहा- 'शाम में…'
सरकार से दूर लेकिन हाथ में कंट्रोल! नीतीश कुमार ने विजय चौधरी से कहा- 'शाम में…'
कर्नाटक का नाटक ब्रेकफास्ट पर खत्म! सिद्धारमैया ने लगाया गले तो DK शिवकुमार ने छुए CM के पैर
कर्नाटक का नाटक ब्रेकफास्ट पर खत्म! सिद्धारमैया ने लगाया गले तो DK शिवकुमार ने छुए CM के पैर
VAIBHAV SOORYAVANSI: गेंदबाज से कोई फर्क न पड़ना ही वैभव की जीत का मंत्र- ध्रुव जुरेल
VAIBHAV SOORYAVANSI: गेंदबाज से कोई फर्क न पड़ना ही वैभव की जीत का मंत्र- ध्रुव जुरेल
Drishyam 3 BO Day 7: ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, 7वें दिन की धुआंधार कमाई, अब बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, 7वें दिन भी की दमदार कमाई, अब बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
बंदर अब्बास पोर्ट पर हमले का ईरान ने लिया बदला, IRGC ने अमेरिकी एयरबेस को बनाया निशाना
बंदर अब्बास पोर्ट पर हमले का ईरान ने लिया बदला, IRGC ने अमेरिकी एयरबेस को बनाया निशाना
किन कारणों से खेत में लग जाती है आग? ये गलतियां हर साल करते हैं ज्यादातर किसान, ऐसे रखें ध्यान
किन कारणों से खेत में लग जाती है आग? ये गलतियां हर साल करते हैं ज्यादातर किसान, ऐसे रखें ध्यान
Tips for Comfortable Sleep: रात को नहीं आ रही नींद, करें ये काम और चैन से सो जाएं
रात को नहीं आ रही नींद, करें ये काम और चैन से सो जाएं
Embed widget