एक्सप्लोरर

प्री-वेडिंग से लेकर ग्रैंड शादी तक... अनंत अंबानी की शादी में कुल इतना हुआ खर्च

Anant-Radhika Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी दुनिया की सबसे मंहगी शादियों में से एक बन गई है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि दोनों की प्री वेडिंग से लेकर अबतक कितना खर्च हुआ.

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding: एशिया के सबसे अमीर इंसान और देश की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबान के बेटे अनंत अंबानी शादी के बंधन में बंध चुके हैं. बीती 12 जुलाई को उन्होंने राधिका मर्चेंट के साथ सात फेरे लिये. अनंत-राधिका की शादी शुरूआत से ही खासी चर्चाओं में है. दुनियाभर में इस शादी को लेकर बातें हो रही हैं, हो भी क्यों न? आखिर मुकेश अंबानी ने अपने छोटे बेटे की शादी में खर्चा भी तो इतना किया है. दोनों का शादी समारोह सात महीनों तक चला. बीते साल दिसंबर महीने में नाथद्वारा में दोनों की सगाई हुई थी और बीती 12 जुलाई 2024 को दोनों जियो कन्वेंशन सेंटर में शादी के बंधन में बंध गए.

दोनों की शादी से पहले दो प्री-वेडिंग फंक्शन भी आयोजित किए गए, जिनमें देश विदेश से सेलेब्स ही नहीं बल्कि बड़े-बड़े बिजनेसमैन ने भी शिरकत की. जहां पहले प्री वेडिंग फंक्शन में पहुंची रिहाना ने परफॉर्म करने के लिए 74 करोड़ रुपये लिए तो वहीं जस्टिन बीबर ने 84 करोड़ रुपये चार्ज किए. ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर प्री वेडिंग से लेकर वेडिंग तक, मुकेश अंबानी ने अपने लाडले अनंत अंबानी की शादी पर कुल कितने रुपये खर्च किए? चलिए जानते हैं.

अनंत अंबानी की शादी में कुल इतना खर्च हुआ?

रिपोर्ट्स की मानें तो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी पर 5000 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. इससे पहले दोनों का इसी साल मार्च में प्री-वेडिंग फंक्शन आयोजित किया गया था, जिसमें मार्च जुकरबर्ग से लेकर बिलगेट्स जैसी हस्तियां भी शामिल हुई थीं. वहीं इस प्री वेडिंग में ग्लोबल स्टार रिहाना ने भी परफॉर्म किया था. रिपोर्ट्स की मानें तो तीन दिन तक चले इस प्री वेडिंग फंक्शन में 1000 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे. इस दौरान लगभग साढ़े तीन सौ विमानों का मूवमेंट जामनगर में देखा गया था.

जाननगर के बाद 28 मई से 1 जून तक अनंत और राधिका की दूसरी प्री वेडिंग पार्टी क्रूज पर आयोजित की गई. इस पार्टी में भी मुकेश अंबानी के तमाम VIP गेस्ट ने शिरकत की. अंबानी परिवार ने इस दौरान अपने मेहमानों के लिए 10 चार्टर फ्लाइट बुक की थीं. इस प्री वेडिंग में भी किसी तरह की कसर नहीं छोड़ी गई थी. बता दें इस पार्टी में मुकेश अंबानी ने 500 करोड़ रुपये पानी की तरह बहा दिए थे.

प्री वेडिंग से वेडिंग तक अंबानी परिवार के कितने रुपये हुए खर्च?

तमाम मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, मुकेश अंबानी ने अनंत अंबानी के लिए रखे प्री वेडिंग से लेकर वेडिंग फंक्शन तक खूब खर्च किया. इन्हें कुल मिलाकर जोड़ा जाए तो मुकेश अंबानी ने अपनी 6,500 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं. हालांकि ये उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं है क्योंकि इसी महीने मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में उछाल आया है और अब ये 121 अरब डॉलर हो चुकी है.

यह भी पढ़ें: दुनिया की आधी आबादी से ज्यादा अमीर हो जाएंगे आप, अकाउंट में सिर्फ इतने पैसे की है जरूरत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के बाद E20 पार्टी और RHA ने उड़ाई नींद, इनके पीछे कौन?
CJP के बाद E20 पार्टी और RHA ने उड़ाई नींद, इनके पीछे कौन?
क्या आम पेट्रोल की तरह E20 भी नहीं कर सकते स्टोर, जानें शेल्फ लाइफ?
क्या आम पेट्रोल की तरह E20 भी नहीं कर सकते स्टोर, जानें शेल्फ लाइफ?
CJP प्रोटेस्ट के बाद जंतर-मंतर पर कितना कूड़ा छोड़ गए Gen Z?
CJP प्रोटेस्ट के बाद जंतर-मंतर पर कितना कूड़ा छोड़ गए Gen Z?
पाकिस्तान के अलावा कोई और मुस्लिम देश क्यों नहीं बना पाया परमाणु बम?
पाकिस्तान के अलावा कोई और मुस्लिम देश क्यों नहीं बना पाया परमाणु बम?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget