एक्सप्लोरर

Mother Of All Bombs: अमेरिका के पास है मदर ऑफ ऑल बम, खुफिया सुरंगों को भी कर देता है तबाह

Mother Of All Bombs: अमेरिका ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) के खिलाफ इस खतरनाक बम का इस्तेमाल किया था, अमेरिका का दावा था कि पहली बार इसका इस्तेमाल हुआ.

Mother Of All Bombs: इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. इजरायल ने गाजा पट्टी पर अपने हमले और तेज कर दिए हैं और अब हर तरफ से हमास के लड़ाकों को टारगेट किया जा रहा है. इस युद्ध में अब तक 4 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इसी बीच कई मिसाइलों और बमों का इस्तेमाल हो रहा है, जिनकी जानकारी भी सामने आ रही है. लोग ऐसे हथियारों को लेकर दिलचस्पी भी दिखा रहे हैं और गूगल कर रहे हैं. ऐसे में हम आपको आज उस बम के बारे में बता रहे हैं, जिसे मदर ऑफ ऑल बम कहा जाता है. 

अमेरिका ने किया था इस्तेमाल
दरअसल ये बम अमेरिका ने तैयार किया है, ये इतना खतरनाक है कि इसे मदर ऑफ ऑल बम कहा जाता है. इसका इस्तेमाल अमेरिका ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) के खिलाफ किया था. खास बात ये है कि ये कोई परमाणु बम नहीं है, इसके बावजूद इसका असर काफी घातक होता है. इसका नाम GBU-43 है. 

क्या है मदर ऑफ ऑल बम?
ये एक 10 क्विंटल वजन वाला बम है, जिसे किसी खास जगह पर गिराया जा सकता है. ये बम जीपीएस गाइडेड है. इसकी लंबाई 30 फुट की है. इस बम का पहली बार 2003 में टेस्ट किया गया था. जिसके बाद 2017 में आईएस के आतंकियों के खिलाफ पहली बार इसका इस्तेमाल हुआ. इसके बाद रूस ने भी इससे बड़ा बम बनाया, जिसे फादर ऑफ ऑल बम कहा जाता है. ये GBU-43 से चार गुना ज्यादा ताकतवर है. इन दोनों बमों को सबसे बड़े गैर परमाणु बमों के तौर पर जाना जाता है. हालांकि चीन ने भी एक बम बनाकर ऐसा दावा किया था कि वो सबसे ताकतवर गैर परमाणु बम है. 

इस बम की खासियत ये है कि इससे किसी सुरंग या फिर टनल को पूरी तरह से तबाह किया जा सकता है. इसका धमाका 11 टन टीएनटी के बराबर होता है. यही वजह है कि अमेरिका ने सुरंगों में ठिकाना बनाकर छिपे आतंकियों के खिलाफ इसका इस्तेमाल किया. 

ये भी पढ़ें - Israel Hamas War: हमास के खिलाफ अपना 'ब्रह्मास्त्र' इस्तेमाल करेगा इजरायल, आयरन डोम से भी ज्यादा खतरनाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 August: देश के 10 ऐसे कानून, जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा बदले
देश के 10 ऐसे कानून, जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा बदले
खराब सड़कों के कारण रोज जा रही इतने मासूमों की जान, हैरान कर देंगे आंकड़े
खराब सड़कों के कारण रोज जा रही इतने मासूमों की जान, हैरान कर देंगे आंकड़े
डोप टेस्ट पॉजिटिव होने पर पायलट के लिए क्या हैं नियम? जानें DGCA के रूल
डोप टेस्ट पॉजिटिव होने पर पायलट के लिए क्या हैं नियम? जानें DGCA के रूल
Judge Impeachment Process in India: क्या होता है जज को हटाने का प्रोसेस, कैसे मिलती है सजा?
क्या होता है जज को हटाने का प्रोसेस, कैसे मिलती है सजा?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget