एक्सप्लोरर

ISRO Shukrayaan Mission: इस ग्रह पर हो सकते हैं एलियन, ISRO के नए मिशन से खुल सकते हैं कई बड़े राज

ISRO Shukrayaan Mission: चांद और सूरज के बाद भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO जल्द ही अपना शुक्रयान लॉन्च करेगी, इसके जरिए शुक्र ग्रह पर मौजूद कई रहस्यों का पता लगाया जा सकता है.

ISRO Shukrayaan Mission: चांद पर फतह करने के बाद भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO दूसरे ग्रहों पर भी तिरंगा फहराने की तैयारी कर रहा है. चांद के बाद इसरो का ADITYA L-1 मिशन सूरज पर स्टडी के लिए भेजा जा रहा है, इसके अलावा भारत ऐसे ही कई और मिशन अंतरिक्ष में भेज रहा है, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है. इन मिशनों के जरिए अंतरिक्ष से जुड़े कई राज खुल सकते हैं, इतना ही नहीं कई सालों से चली आ रही एलियंस की कहानियों का रहस्य भी खुल सकता है. इसके लिए जल्द ही इसरो शुक्र ग्रह पर अपना मिशन भेजने वाला है. 

क्या है इसरो का मिशन?
शुक्र ग्रह पर इसरो 2025 तक अपना मिशन भेजने की तैयारी कर रहा है. ये एक ऐसा ग्रह है, जिसके कई राज खुलने अभी बाकी हैं. जो भारत के इस मिशन से खुल सकते हैं. भारत का ये स्पेसक्राफ्ट शुक्र ग्रह पर लैंड नहीं करेगा, ये इस ग्रह के चारों तरफ चक्कर लगाएगा. इससे पहले नासा की तरफ से शुक्र ग्रह पर अपना लैंडर उतारा था, जो लैंड होने के बाद तुरंत पिघल गया था. क्योंकि शुक्र ग्रह पर काफी ज्यादा गर्मी है. यहां का तापमान 400 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा है. इस ग्रह पर लगातार ज्वालामुखी फटते रहते हैं और लावा बहता रहता है.

क्या है एलियन वाली थ्योरी?
चांद या फिर मंगल को लेकर ये साफ हो चुका है कि वहां पर किसी भी तरह के कोई जीव नहीं रहते हैं. इन पर तमाम देश अपने मिशन भेज चुके हैं और अंतरिक्ष यात्री भी लैंड कर चुके हैं, लेकिन शुक्र ग्रह को लेकर सस्पेंस लगातार बना हुआ है. इसकी वजह यहां के बादलों में मौजूद फॉस्फीन गैस को माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि ये गैस बैक्टीरिया से निकलती है, ऐसे में यहां कोई जीव होने की संभावना हो सकती है. इसके बाद से ही शुक्र ग्रह को लेकर अलग-अलग थ्योरी सामने आने लगी. 

NASA ने 1962 में पहली बार शुक्र ग्रह तक पहुंचने का काम किया. भारत अब शुक्र तक अपना स्पेसक्राफ्ट भेजने वाला चौथा देश बनेगा. इसरो यहां अपना ऑर्बिटर भेजेगा जो शुक्र के चारों तरफ चक्कर लगाकर तमाम तरह की जानकारी भेजेगा. 

ये भी पढ़ें - 17 लाख डिग्री फारेनहाइट के तापमान पर पहुंचा था NASA का स्पेसक्राफ्ट, ये था सूरज को पहली बार छूने वाला मिशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 August: देश के 10 ऐसे कानून, जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा बदले
देश के 10 ऐसे कानून, जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा बदले
खराब सड़कों के कारण रोज जा रही इतने मासूमों की जान, हैरान कर देंगे आंकड़े
खराब सड़कों के कारण रोज जा रही इतने मासूमों की जान, हैरान कर देंगे आंकड़े
डोप टेस्ट पॉजिटिव होने पर पायलट के लिए क्या हैं नियम? जानें DGCA के रूल
डोप टेस्ट पॉजिटिव होने पर पायलट के लिए क्या हैं नियम? जानें DGCA के रूल
Judge Impeachment Process in India: क्या होता है जज को हटाने का प्रोसेस, कैसे मिलती है सजा?
क्या होता है जज को हटाने का प्रोसेस, कैसे मिलती है सजा?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget