एक्सप्लोरर

MAYDAY...MAYDAY...MAYDAY...प्लेन क्रैश से पहले जोर-जोर से ये क्यों चिल्लाता है पायलट? जान लीजिए इसका मतलब

Air India Plane Crash: जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया के पायलट ने विमान क्रैश होने से पहले MAYDAY कॉल दी थी. यह फ्रेंच शब्द मेडे के m’aider से बना है, जिसका मतलब है कि मेरी मदद करो.

Ahmedabad Air India Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हुआ. इस विमान हादसे में क्रू मेंबर समेत 242 लोगों की मौत की आशंका है. मृतकों की सूची में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी नाम शामिल है. बताया जा रहा है कि विमान टेक-ऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया और किसी को बचने का मौका भी नहीं मिला. विमान हादसे के पीछे क्या कारण था, इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. हालांकि, कहा जा रहा है कि क्रैश से ठीक पहले पायलट ने ATC को रेडियो सिग्नल भेजा था, जिसमें उसने इमरजेंसी का सिग्नल दिया था. 

विमान हादसे को लेकर डीजीसीए की ओर से जानकारी दी गई है. इसमें कहा गया है कि विमान ने दोपहर 1.39 मिनट पर उड़ान भरी थी. टेक-ऑफ के तुरंत बाद विमान ने करीबी एटीसी को MAYDAY कॉल दी थी, इसके बाद रेडियो पर कोई सिग्नल प्राप्त नहीं हुआ और कुछ ही देश में विमान क्रैश होकर गिर गया. ऐसे में चलिए जानते हैं कि MAYDAY कॉल क्या होती है? यह कब दी जाती है और इसका मतलब क्या होता है? 

क्या होती है MAYDAY Call?

जानकारी के मुताबिक, हादसे से ठीक पहले एयर इंडिया विमान के पायलट ने MAYDAY Call दी थी, लेकिन इसके बाद फ्लाइट में सन्नाटा छा गया. दरअसल, किसी भी विमान में मेडे कॉल का मतलब एक इमरजेंसी मैसेज होता है, जो ऐसे समय में दिया जाता है जब विमान सबसे गंभीर स्थिति में होता है. जैसे-इंजन फेल हो जाता, विमान में आग लगना, हाईजैक स्थिति बनन या फिर हवा में टकराने का खतरा होना. ऐसी खतरनाक स्थिति में विमान का पायलट रेडियो में MAYDAY MAYDAY MAYDAY तीन बार बोलता है. यह नजदीकी एटीसी और फ्लाइट में मौजूद क्रू मेंबर्स के लिए इंमरजेंसी सिचुएशन का साइन हो जाता है, जिसका मतलब होता है कि यह मजाक का समय नहीं है, विमान संकट में है और उसे तत्काल मदद की जरूरत है. 

MAYDAY कॉल के बाद क्या होता है? 

MAYDAY कॉल के बाद विमान का पायलट विमान के बारे में जानकारी साझा करता है, जिससे एटीसी, अन्य विमानों और क्रू मेंबर्स को पता चलता है कि हादसे का शिकार हुए प्लेन में क्या हुआ है और उसे किस तरह की मदद की जरूरत है. MAYDAY कॉल के बाद कंट्रोल रूम विमान की मदद के लिए सभी संसाधनों को मदद में लगा देता है. इमें इमरजेंसी लैंडिंग से लेकर, एम्बुलेंस ओर फायर ब्रिगेड को तैयार रखना होता है. इसके अलावा रनवे को खाली करवाया जाता है. 

यह भी पढ़ें: टेक-ऑफ या लैंडिंग...कब होता है विमान हादसे का सबसे ज्यादा खतरा, जान लीजिए 

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज़ में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह बतौर फीचर डेस्क शिफ्ट हेड के रूप में काम कर रहे हैं. अपने 10 साल के पत्रकारिता करियर में वह टाइम्स नाउ नवभारत और अमर उजाला जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म में भी न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.

प्रांजुल श्रीवास्तव के पास प्रिंट न्यूज़ में काम करने का भी अनुभव है. वह बतौर रिपोर्टर लखनऊ, रायबरेली , मुरादाबाद जैसे शहरों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं. इस दौरान वह नवभारत टाइम्स और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबारों से जुड़े रहे.

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने लखनऊ के बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है. वह AI संबंधित कोर्स भी कर चुके हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक दिन के लिए गायब हो जाएं चींटियां तो क्या होगा, धरती पर क्या असर पड़ेगा?
एक दिन के लिए गायब हो जाएं चींटियां तो क्या होगा, धरती पर क्या असर पड़ेगा?
नल से बूंद-बूंद टपक रहा पानी, एक महीने में कितने लीटर हो जाता है बर्बाद?
नल से बूंद-बूंद टपक रहा पानी, एक महीने में कितने लीटर हो जाता है बर्बाद?
समुद्र में गिर जाए तेल तो उसे कैसे निकाला जाता है, इसमें कितना आता है खर्च?
समुद्र में गिर जाए तेल तो उसे कैसे निकाला जाता है, इसमें कितना आता है खर्च?
स्पेस में पेट्रोल पंप खोलने जा रहा है चीन, जानिए कैसे होगा यह संभव
स्पेस में पेट्रोल पंप खोलने जा रहा है चीन, जानिए कैसे होगा यह संभव

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget