एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़Gadgetsशाओमी के प्रीमियम फ्लैगशिप Mi Mix 2 की कीमत में हुई कटौती, नई कीमत 6000 रुपये सस्ती
शाओमी के प्रीमियम फ्लैगशिप Mi Mix 2 की कीमत में हुई कटौती, नई कीमत 6000 रुपये सस्ती
Written By : ABP News Bureau | Updated at : 18 May 2018 04:46 PM (IST)
1/7

Mi Mix 2 कंपनी के ओएस MIUI 9 पर चलता है जो एंड्रॉयड 7.1 नॉगट पर बेस्ड है. स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3400mAh की बैटरी दी गई है. जो क्विक चार्जिंग तकनीक 3.0 सपोर्ट करता है. खास बात ये है कि इसमें 3.5mm ऑडियो जैक नहीं दिया गया है.
2/7

फोटोग्राफी फ्रंट की बात करें तो इसमें12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा स्मार्टफोन दिया गया है जो डुअल टोन फ्लैश के साथ आता है. वहीं सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.
3/7

Mi Mix 2 में स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट और एड्रिनो जीपीयू ग्राफिक चिप दी गई है. स्मार्टफोन के 6जीबी रैम और 128 स्टोरेज के साथ आता है.
4/7

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Mi Mix 2 में इसमें 5.9 इंच की स्क्रीन दी गई है जो एज-टू-एज यानी बेजल-लेस है जो 18:9 एस्पेक्ट रेशियो के साथ आती है. डिस्प्ले फुल HD+ 2160 x 1080 रिजॉल्यूशन के साथ आता है.
5/7

इससे पहले Mi Mix 2 की कीमत में इस साल जनवरी में 3000 रुपये की कटौती की गई थी और इसके बाद से ही ये 32,999 रुपये में उपलब्ध था. अब इसकी कीमत में दोबारा कटौती की गई है. और नई कीमत इसे 6,000 रुपये तक सस्ता बनाती है.
6/7

शाओमी ने Mi Mix 2 की कीमत में स्थायी कटौती की है और ये नई कीमत के साथ Mi.com, Mi के ऑफलाइन स्टोर और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा.
7/7

शाओमी का प्रीमियम स्मार्टफोन Mi Mix 2 अब भारत में सस्ती कीमत के साथ उपलब्ध होगा. कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की है और अब ये 29,999 रुपये में उपलब्ध होगा. इस स्मार्टफोन साल 2017 अक्टूबर में 35,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था.
Published at : 18 May 2018 04:46 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दिल्ली NCR
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
स्पोर्ट्स
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
इंडिया
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?




















