एक्सप्लोरर
WhatsApp के ये यूजर्स 31 दिसंबर के बाद नहीं चला पाएंगे एप
Written By : ABP News Bureau | Updated at : 26 Dec 2017 06:21 PM (IST)
1/7

दुनिया का सबसे पॉपुलर इंस्टेंट मेसेजिंग एप व्हाट्सएप यूजर्स के लिए बेहद ये बड़ी खबर खबर है. 31 दिसंबर 2017 यानी पांच दिन बाद कुछ खास स्मार्टफोन और ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले स्मार्टफोन सपोर्ट नहीं करेगा.
2/7

व्हाट्सएप ने अपने ब्लॉग पोस्ट में जानकारी दी है कि ब्लैकबेरी ऑपरेटिंग सिस्टम, ब्लैकबेरी 10 और विंडोज फोन 8.0 ओएस पर व्हाट्सएप 31 दिसंबर 2017 के बाद काम करना बंद कर देगा. यानी इस ओएस वाले यूजर नए साल पर व्हाट्सएप नहीं इस्तेमाल कर पाएंगे.
3/7

आपको बता दें कि व्हाट्सएप ने इन दोनों ओएस प्लेटफॉर्म सपोर्ट को इस साल जून से बढ़ा कर दिसंबर 2017 कर दिया था. इसके अलावा एप नोकिया S40 फोन को भी सपोर्ट नहीं करेगा.
4/7

खास बात ये है कि कुछ एंड्रॉयड के पुराने वर्जन के यूजर्स भी व्हाट्सएप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. जो यूजर एंड्रॉयड 2.3.7 जिंजरब्रेड या उससे पुराने ओएस का इस्तेमाल कर रहे हैं वो 1 फरवरी 2020 के बाद व्हाट्सएप नहीं चला पाएंगे.
5/7

व्हाट्सएप ने बताया है कि वह इन प्लेटफॉर्म के लिए नए फीचर डिवेलप नहीं कर रहा है ऐसे में कुछ फीचर्स कभी भी काम करना बंद कर सकते हैं. ये प्लेटफॉर्म इतने सक्षम नहीं हैं जो ऐप के फीचर्स को भविष्य में संभाल सकें. ऐसे में इसपर एप सपोर्टिव नहीं होगा.
6/7

आपको बता दें कि कबदलते वक्त में हर महीने व्हाट्सएप नए फीचर अपने यूजर्स के लिए उतारता है. ऐसे में कंपनी पुराने ओएस पर इन नए अपडेट को उपब्ध नहीं करा पाती और अब ये ओएस एप सपोर्टिव भी नहीं होंगे.
7/7

WhatsApp ने कहा, ''हम नए ओएस वर्जन में अपग्रेड करने की सिफारिश करते हैं, जिसमें 4.0 या उससे ऊपर का एंड्रायड, 7 या उससे ऊपर का आईओएस, या 8.1 या इससे ऊपर का विंडोज वर्जन शामिल है, ताकि आप WhatsApp का इस्तेमाल जारी रख सकें."
Published at : 26 Dec 2017 06:21 PM (IST)
Tags :
WhatsappSponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
महाराष्ट्र
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
क्रिकेट
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
बॉलीवुड
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन

























