एक्सप्लोरर

अयोध्या आया भालुओं का झुंड? वायरल हो रहा दावा, जानें क्या है सच्चाई

फ़ेसबुक पर एक यूज़र ने वीडियो के साथ कैप्शन दिया, "जटायु के बाद जामवंत की सेना पहुंची अयोध्या जी. पहली बार भालू का झुंड देखा गया अयोध्या जी में.."

निर्णय- असत्य


    प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफ़ओ) गौरव चौधरी ने लॉजिकली फ़ैक्ट्स से पुष्टि की कि वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के शहडोल ज़िले के बनसुकली गांव का है.

दावा क्या है? 
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भालूओं का एक समूह एक गांव में घूमता नज़र आ रहा है. इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि 'जामवंत सेना' भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंची है. सोशल मीडिया यूज़र्स इसे चमत्कार बता रहे हैं.

दरअसल 'जामवंत' रामायण का एक पात्र है, जो भालू की तरह दिखता है. हिन्दू मान्यता के अनुसार, 'जामवंत' ने रावण के ख़िलाफ़ युद्ध में राम की मदद की थी. उन्होंने ही समुद्र पार कर लंका जाने के लिए हनुमान को उनकी ताक़त का आभास कराया था.

इस वीडियो को एक्स (पूर्व में ट्विटर) और फ़ेसबुक पर ख़ूब शेयर किया जा रहा है. फ़ेसबुक पर एक यूज़र ने वीडियो के साथ कैप्शन दिया, "जटायु के बाद जामवंत की सेना पहुंची अयोध्या जी. पहली बार भालू का झुंड देखा गया अयोध्या जी में.." इस पोस्ट को अब तक 35 हज़ार से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. पोस्ट का आर्काइव वर्ज़न यहां देखें. ऐसे ही दावे वाले अन्य पोस्ट यहांयहांयहां और यहां देखे जा सकते हैं.


अयोध्या आया भालुओं का झुंड? वायरल हो रहा दावा, जानें क्या है सच्चाई

हालांकि, हमारी जांच में सामने आया कि यह वीडियो मध्य प्रदेश के शहडोल ज़िले के अमझोर वन क्षेत्र का है, जहां जंगली भालुओं का एक समूह वनसुकली गांव में घुस गया था. इसका अयोध्या से कोई संबंध नहीं है. 

हमने सच का पता कैसे लगाया?
हमने सबसे पहले संबंधित कीवर्ड्स के ज़रिये सर्च किया कि क्या अयोध्या में भालू दिखने की कोई घटना रिपोर्ट की गई है, लेकिन हमें ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली, जिसमें ऐसी घटना का ज़िक्र है.

इसके बाद, हमने वीडियो को रिवर्स इमेज सर्च की मदद से खोजा, तो हमें कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में हूबहू दृश्य दिखाने वाला वीडियो मिला. इस रिपोर्ट के मुताबिक़, भालुओं के समूह का यह वीडियो मध्य प्रदेश शहडोल ज़िले के अमझोर वनपरिक्षेत्र के वनसुकली गांव के आसपास का है.

इस रिपोर्ट में वन विभाग के अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि गुरुवार, 4 जनवरी, 2024 की सुबह वनसुकली गांव के पास भालुओं का कुनबा गांव में घुस आया था. ग्रामीणों ने शोर करके भालुओं को गांव से बाहर की ओर खदेड़ दिया.

4 जनवरी, 2024 को प्रकाशित एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि शहडोल ज़िले के अमझोर वन परिक्षेत्र के वनसुकली गांव में ग्रामीण उस समय दहशत में आ गए जब पांच भालुओं का एक समूह गांव में घुस आया. ग्रामीणों ने हल्ला करके किसी तरह भालुओं को गांव से बाहर भगाया. गांव में जो समूह घुसा था उसमें एक मादा भालू और उसके चार बच्चे हैं. बताया जा रहा है कि पिछले दो महीने से जयसिंहनगर क्षेत्र में भालू घूम रहे हैं.

दरअसल मध्य प्रदेश में उमरिया का बांधवगढ़ नेशनल पार्क और सीधी ज़िले का संजय टाइगर रिज़र्व का क्षेत्र शहडोल ज़िले के साथ जुड़ा है. इस वजह से यहां अक्सर रिहायशी इलाकों में जंगली जानवर आते रहते हैं. 

इस वीडियो के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमने इसे उत्तरी शहडोल के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफ़ओ) गौरव चौधरी के साथ शेयर किया. 

प्रभागीय वन अधिकारी गौरव चौधरी ने लॉजिकली फ़ैक्ट्स को बताया, “यह वीडियो हमारे डिवीज़न के वनसुकली गांव का है, जहां कुछ दिन पहले भालुओं का एक दल घुसा था.” उन्होंने आगे कहा कि यह पूरा इलाका जंगल से घिरा हुआ है. यहां अक्सर जंगली जानवर आते रहते हैं. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ. भालू जंगल से आये थे और फिर वहीं लौट गये.

हमारी अब तक की जांच से स्पष्ट हो गया है कि वायरल वीडियो अयोध्या का नहीं बल्कि मध्य प्रदेश के शहडोल ज़िले का है. हाल ही में गिद्धों के एक समूह का वीडियो भी सामने आया था जिसे अयोध्या का बताकर शेयर किया गया था. लॉजिकली फ़ैक्ट्स ने इस दावे को ख़ारिज कर दिया था. यहां पढ़ें. 

निर्णय
सोशल मीडिया पर वीडियो के साथ यह दावा कि इसमें राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या पहुंचे भालुओं को दिखाया गया है, ग़लत है. असल में यह वीडियो मध्य प्रदेश के शहडोल ज़िले के अमझोर वन क्षेत्र का है. इसलिए हम वायरल दावे को ग़लत मानते हैं. 

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट पहले logicallyfacts.com पर छपी थी. स्पेशल अरेंजमेंट के साथ इस स्टोरी को एबीपी लाइव हिंदी में रिपब्लिश किया गया है. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन, कंटेंट और फोटो में बदलाव करके रिपोर्ट को रिपब्लिश किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फर्जी एनकाउंटर, महापंचायत और FIR…, भरत तिवारी केस में घिरी सम्राट सरकार, इंसाफ मांग रहा बिहार
फर्जी एनकाउंटर, महापंचायत और FIR…, भरत तिवारी केस में घिरी सम्राट सरकार, इंसाफ मांग रहा बिहार
'कहीं किसी को बचाने की कोशिश तो नहीं?' राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों ने क्या कुछ कहा?
'कहीं किसी को बचाने की कोशिश तो नहीं?' राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों ने क्या कुछ कहा?
क्या पाकिस्तान को T20 वर्ल्ड कप 2028 में सीधे नहीं मिलेगा मौका? समझिए ICC के नियम
क्या पाकिस्तान को T20 वर्ल्ड कप 2028 में सीधे नहीं मिलेगा मौका? समझिए ICC के नियम
होमी अदजानिया की 'कॉकटेल 2' ने बनाया दीवाना? तो ओटीटी पर देख डालें निर्देशक की ये शानदार फिल्में-सीरीज
होमी अदजानिया की 'कॉकटेल 2' ने बनाया दीवाना? तो ओटीटी पर देख डालें निर्देशक की ये शानदार फिल्में-सीरीज

वीडियोज

Ram Mandir Donation Scam | Investigation | Ayodhya: SIT की Report में क्या है?
Ram Mandir Donation Theft | Janhit: राम मंदिर चंदा 'चंपत' करने वाले चंपत राय हैं?
Bilauti Mahapanchayat | Bharat Tiwari Encounter: एनकाउंटर फर्जी या असली? | Bihar | Samrat Chaudhary
Ram Mandir Donation Theft | Akhilesh Yadav | Sandeep Chaudhary: राम नाम की लूट, किसने दी छूट?
Ram Mandir Donation Scam |Abp Report:1 श्रद्धालु, सिर्फ 15 रुपये दान? गले नहीं उतरी ट्रस्ट की कहानी!

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फर्जी एनकाउंटर, महापंचायत और FIR…, भरत तिवारी केस में घिरी सम्राट सरकार, इंसाफ मांग रहा बिहार
फर्जी एनकाउंटर, महापंचायत और FIR…, भरत तिवारी केस में घिरी सम्राट सरकार, इंसाफ मांग रहा बिहार
'कहीं किसी को बचाने की कोशिश तो नहीं?' राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों ने क्या कुछ कहा?
'कहीं किसी को बचाने की कोशिश तो नहीं?' राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों ने क्या कुछ कहा?
क्या पाकिस्तान को T20 वर्ल्ड कप 2028 में सीधे नहीं मिलेगा मौका? समझिए ICC के नियम
क्या पाकिस्तान को T20 वर्ल्ड कप 2028 में सीधे नहीं मिलेगा मौका? समझिए ICC के नियम
होमी अदजानिया की 'कॉकटेल 2' ने बनाया दीवाना? तो ओटीटी पर देख डालें निर्देशक की ये शानदार फिल्में-सीरीज
होमी अदजानिया की 'कॉकटेल 2' ने बनाया दीवाना? तो ओटीटी पर देख डालें निर्देशक की ये शानदार फिल्में-सीरीज
पश्चिम बंगाल में गोदाम ढहने से 4 की मौत, आर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी; 3 आरोपी अरेस्ट
पश्चिम बंगाल में गोदाम ढहने से 4 की मौत, आर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी; 3 आरोपी अरेस्ट
यूपी BJP की टीम फाइनल, पंकज चौधरी को सौंपी गई लिस्ट, केन्द्रीय नेतृत्व की हरी झंडी का इंतजार
यूपी BJP की टीम फाइनल, पंकज चौधरी को सौंपी गई लिस्ट, केन्द्रीय नेतृत्व की हरी झंडी का इंतजार
Explained: फीफा में दहाड़े 'बूढ़े शेर'! रोनाल्डो से लेकर मेसी और गॉर्डन तक, 40 से ज्यादा उम्र के 8 प्लेयर्स का कैसे चला जादू?
फीफा में दहाड़े 'बूढ़े शेर'! रोनाल्डो, मेसी से गॉर्डन तक, 40 से ज्यादा उम्र के 8 प्लेयर्स चमके!
कैलाश पर्वत पर आखिर क्यों नहीं चढ़ सका कोई इंसान, चीन की सरकार ने क्यों इसे किया है बैन?
कैलाश पर्वत पर आखिर क्यों नहीं चढ़ सका कोई इंसान, चीन की सरकार ने क्यों इसे किया है बैन?
Embed widget