एक्सप्लोरर

मल्लिकार्जुन खरगे का आधा-अधूरा वीडियो गलत दावे के साथ किया जा रहा शेयर, जानें इसका सच क्या है

वायरल वीडियो में खरगे को कहते सुना जा सकता है, "आपको इतना बहुमत है, अब तो..पहले 330-334 की... अब नहीं तो 400 पार हो रहा है..”

निर्णय- भ्रामक


    मल्लिकार्जुन खरगे का यह वीडियो आधा-अधूरा है, इसे इसके मूल संदर्भ से हटाकर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया गया है, जिससे उनके बयान का मतलब बदल गया है.

दावा क्या है?
संसद के बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति के धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ख़ूब शेयर किया जा रहा है. इस वीडियो के ज़रिये दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने आगामी लोकसभा चुनाव में हार स्वीकार कर ली है और अब वह यह भी कह रहे हैं कि इस बार बीजेपी को 400 से ज़्यादा सीटें मिल रही हैं.

वायरल वीडियो में खरगे को कहते सुना जा सकता है, "आपको इतना बहुमत है, अब तो..पहले 330-334 की... अब नहीं तो 400 पार हो रहा है..” इस वीडियो को बीजेपी के आधिकारिक एक्स हैंडल समेत केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल, ज्योतिरादित्य एम सिंधिया और कई बीजेपी नेताओं ने शेयर किया है. इन पोस्ट्स के आर्काइव वर्ज़न यहां, यहां, यहां, यहां और यहां देखे जा सकते हैं.

हालांकि, यह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का क्लिप्ड वीडियो है, जिसमें उन्होंने बीजेपी के लोकसभा चुनाव के नारे "अबकी बार, 400 पार" को कोट किया था, जिसे इसके मूल संदर्भ से हटाकर भ्रामक दावे के साथ शेयर किया गया है, जिससे इसके मायने बदल जा रहे हैं. उन्होंने आगे यह भी कहा था कि इस बार बीजेपी 100 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी.

हमने सच का पता कैसे लगाया?
वायरल वीडियो को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह आधा-अधूरा वीडियो है. आमतौर पर ऐसे वीडियो में मूल संदर्भ हटा दिया जाता है, जिससे बयान या भाषण का मतलब बदल जाता है. इस वीडियो से मिली जानकारी के आधार पर हमने संसद टीवी के यूट्यूब चैनल पर संसद की कार्यवाही का पूरा वीडियो खोजा, जो हमें  फ़रवरी 2, 2024 को अपलोड हुआ मिला.

हमने पाया कि राज्यसभा में राष्ट्रपति के धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए मल्लिकार्जुन खरगे विभिन्न मुद्दों पर सरकार की आलोचना और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर पीएम मोदी की चुप्पी पर निशाना साधते नज़र आए. वीडियो में 45 मिनट के अंतराल पर खरगे महिलाओं के प्रतिनिधित्व पर बोलना शुरू करते हैं और फिर आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों पर सरकार के जवाब का ज़िक्र करते हैं.  

इसके बाद 45 मिनट 55 सेकंड के अंतराल पर मल्लिकार्जुन खरगे कहते हैं, "आपको इतना बहुमत है, अब तो..पहले 330-334 की... अब नहीं तो ‘400 पार’ हो रहा है..” इस बीच पूरे सत्तापक्ष की तरफ़ से जयकार और हंसी गूंज उठती है. यहां खरगे लगातार अपनी बात को आगे बढ़ाने और सत्तापक्ष के सांसदों को चुप कराने की कोशिश करते नज़र आते हैं, लेकिन हंसी की गूंज के आगे वह कुछ कह नहीं पाते. इस बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल हस्तक्षेप करते हुए कहते हैं, “खरगे जी ने सच बोला और सच के अलावा कुछ नहीं कहा.” उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ भी टिप्पणी करते हैं कि “आपके (खरगे)के बयान की तारीफ़ की जा रही..." 

तब मल्लिकार्जुन खरगे कहते हैं, "..ये अपने आपको ढोल बजा रहे हैं 400 आएंगे 500 ..भाई आपके आने हैं तो यह सब (पेपर की तरफ़ इशारा करते हुए) क्यों नहीं कर रहे? अब आप इस बार 100 भी पार नहीं कर सकेंगे. 100 भी. 'इंडिया' (इंडिया अलायंस) स्ट्रोंग है." इस बीच हंसी-मजाक फिर से शुरू हो जाता है. इसके बाद मल्लिकार्जुन खरगे फिर से महिलाओं के प्रतिनिधित्व और आरक्षण के मुद्दे से अपनी बात को आगे बढ़ाते हैं, जहां से बहुमत और 400 सीट वाला प्रसंग शुरू हुआ था.

यहां यह स्पष्ट हो जाता है कि मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी के “400 पार” वाले नारे का ज़िक्र करते हुए सरकार के आरक्षण पर ढुलमुल रवैये की आलोचना की थी और कहा था कि इस बार बीजेपी 100 सीटें भी नहीं जीत सकेगी. हालांकि, वायरल वीडियो क्लिप में इस हिस्से को शामिल नहीं किया गया है. 

निर्णय
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के एक आधे-अधूरे वीडियो को इस भ्रामक दावे के साथ शेयर किया गया है कि उन्होंने आगामी चुनाव में अपनी हार स्वीकारते हुए मान लिया है कि बीजेपी इस बार 400 से ज़्यादा सीटें जीतने जा रही है. इसलिए हम वायरल दावे को ग़लत मानते हैं. 

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट पहले logicallyfacts.com पर छपी थी. स्पेशल अरेंजमेंट के साथ इस स्टोरी को एबीपी लाइव हिंदी में रिपब्लिश किया गया है. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन, कंटेंट और फोटो में बदलाव करके रिपोर्ट को रिपब्लिश किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी का सेवा के 25 साल पूरे करने पर Gen-Z को संदेश- 'युवा साथियों से कहूंगा कि...'
PM मोदी का सेवा के 25 साल पूरे करने पर Gen-Z को संदेश- 'युवा साथियों से कहूंगा कि...'
'लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई...', UP चुनाव से पहले CM योगी का बड़ा दावा
'लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई...', UP चुनाव से पहले CM योगी का बड़ा दावा
CJP का 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ा कदम, पुलिस से मिल सौरव दास बोले- 'जब तक...'
CJP का 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ा कदम, पुलिस से मिल सौरव दास बोले- 'जब तक...'
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का सेवा के 25 साल पूरे करने पर Gen-Z को संदेश- 'युवा साथियों से कहूंगा कि...'
PM मोदी का सेवा के 25 साल पूरे करने पर Gen-Z को संदेश- 'युवा साथियों से कहूंगा कि...'
'लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई...', UP चुनाव से पहले CM योगी का बड़ा दावा
'लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई...', UP चुनाव से पहले CM योगी का बड़ा दावा
CJP का 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ा कदम, पुलिस से मिल सौरव दास बोले- 'जब तक...'
CJP का 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ा कदम, पुलिस से मिल सौरव दास बोले- 'जब तक...'
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
भारत करेगा 2036 ओलंपिक की मेजबानी? रेस में और 6 देश भी शामिल; आया IOA का बयान
भारत करेगा 2036 ओलंपिक की मेजबानी? रेस में और 6 देश भी शामिल; आया IOA का बयान
'ज्ञानेश कुमार को इतना…', RJD सांसद मनोज झा का दो टूक जवाब
'ज्ञानेश कुमार को इतना…', RJD सांसद मनोज झा का दो टूक जवाब
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
गाय-भैंस के थन में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान, घट सकता है दूध
गाय-भैंस के थन में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान, घट सकता है दूध
Embed widget