एक्सप्लोरर

दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर का ड्रोन फुटेज अयोध्या के राम मंदिर का बताकर शेयर किया गया

वीडियो शेयर करते हुए कई यूज़र्स ने स्क्रीन के नीचे राम मंदिर की असल तस्वीर जोड़ रखी है, जिसका मतलब है कि वीडियो में उसी मंदिर को दर्शाया गया है.

निर्णय- असत्य


    हमारी जांच में सामने आया कि वायरल वीडियो अयोध्या के राम मंदिर का नहीं, बल्कि दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर का है.

दावा क्या है?
अयोध्या में राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के बाद से एक वीडियो शेयर किया जा रहा है. इंस्टाग्राम और फ़ेसबुक रील्स के रूप में शेयर किए गए इस वीडियो में अलग-अलग एंगल से कैप्चर किए गए मंदिर की संरचना का एरियल व्यू दिखाया गया है.

वीडियो शेयर करते हुए कई यूज़र्स ने स्क्रीन के नीचे राम मंदिर की असल तस्वीर जोड़ रखी है, जिसका मतलब है कि वीडियो में उसी मंदिर को दर्शाया गया है. इन पोस्टों के आर्काइव वर्ज़न यहां और यहां देखे जा सकते हैं.


दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर का ड्रोन फुटेज अयोध्या के राम मंदिर का बताकर शेयर किया गया

एक असमिया फ़ेसबुक पेज, न्यूज़ असम 24X7, ने वीडियो को कैप्शन के साथ शेयर किया, "राम मंदिर के अभिषेक के बाद का सुंदर दृश्य (असमिया से अनुवादित)."

मंदिर का ऐसा ही फुटेज यूट्यूब पर भी ऐसे ही दावों के साथ शेयर किया गया है.

हालांकि, हमारी जांच में सामने आया कि वीडियो असल में दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर का है, न कि अयोध्या के राम मंदिर का.

सच्चाई क्या है?
वीडियो के एक कीफ़्रेम को रिवर्स इमेज सर्च के ज़रिये खोजने पर हमें यूट्यूब पर एक ड्रोन वीडियो मिला, जिसे 19 जून, 2023 को अपलोड किया गया था, जिसमें नई दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर को दिखाया गया था.

इसके अलावा, wearedelhi.in वेबसाइट पर "अक्षरधाम मंदिर, दिल्ली के बारे में 7 अमेजिंग फ़ैक्ट्स" शीर्षक वाली स्टोरी के एक वीडियो में ठीक वही मंदिर दिखाया गया है. दोनों वीडियो में अगल-बगल मौजूद इमारतों की तुलना करने से पता चलता है कि इसमें एक ही संरचना को दिखाया गया है.

इससे हिंट लेते हुए, हमने स्टॉक फ़ोटो वेबसाइट एडोब स्टॉक पर दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर की खोज की, तो हमें वायरल वीडियो में मंदिर से मिलते-जुलते कई एरियल व्यू दिखाने वाले दृश्य मिले.

इसके अलावा, जियोलोकेशन से पता चलता है कि अक्षरधाम मंदिर असल में पांडव नगर, नई दिल्ली में स्थित है. गूगल मैप पर मंदिर का दृश्य वायरल वीडियो में दिख रहे मंदिर से मेल खाता है. 

निर्णय
वायरल वीडियो में नई दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर को दिखाया गया है, न कि अयोध्या के राम मंदिर को, इसलिए हम वायरल दावे को ग़लत मानते हैं. 

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट पहले logicallyfacts.com पर छपी थी. स्पेशल अरेंजमेंट के साथ इस स्टोरी को एबीपी लाइव हिंदी में रिपब्लिश किया गया है. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन, कंटेंट और फोटो में बदलाव करके रिपोर्ट को रिपब्लिश किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget