एक्सप्लोरर

17 साल की उम्र में Priyanka Chopra से SRK ने पूछा था शादी से जुड़ा ये सवाल, देसी गर्ल ने ऐसा दिया था जवाब

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान ने 'डॉन 2' जैसी सुपरहिट फिल्म में एक साथ काम किया है. फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले ही देसी गर्ल और शाहरुख खान का आमना-सामना हो चुका है.

बॉलीवुड की देसी गर्ल जो अब ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं, जी हां... हम यहां बात कर रहे हैं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की. प्रियंका ने कम उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत कर ली थी लेकिन कम ही लोगों को पता है कि फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले ही बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shahrukh Khan) उन्हें शादी का प्रस्ताव दे चुके हैं. ऐसे में शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा का एक बहुत पुराना वीडिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख खान सबके सामने प्रियंका चोपड़ा को शादी का ऑफर दे रहे हैं. शाहरुख के इस ऑफर पर 17 साल की प्रियंका के जवाब में वहां मौजूद हर किसी का दिल जीत लिया था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by FitLook ® (@fitlookmagazine)

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान का ये वीडियो साल 2000 का है जब प्रियंका ने मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया था. इसी कॉम्पिटिशन के फिनाले में शाहरुख खान कंटेस्टेंट्स से सवाल पूछने वाली जूरी में शामिल थे. जब प्रियंका से सवाल करने की बारी आई तो शाहरुख खान ने सवाल पूछा, 'आप किससे शादी करना चाहेंगी? एक इंडियन स्पोर्ट्समैन से, जिसके नाम पर क्रिकेट के कई रिकॉर्ड्स होंगे जैसे कि अजहरुद्दीन भाई, जो आपके साथ अपने देश को गर्व महसूस करवाए और आपको वर्ल्ड की सैर करवाए या 'स्वारोवस्की' जैसे मुश्किल नाम वाले बिजनेसमैन से या मेरी तरह एक हिंदी फिल्म स्टार से?'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shah Rukh Khan Universe (@srkuniverse)

 शाहरुख खान के इस मजेदार सवाल पर प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'अगर मुझे इन तीन मुश्किल विकल्पों में से एक को चुनना होगा तो मैं महान इंडियन स्पोर्ट्समैन को चुनना पसंद करूंगी क्योंकि जब भी वो अपने काम से घर वापस लौटे तो मैं उसे बताऊं कि मैं उसे सपोर्ट करती हूं और उस पर उतना ही गर्व करती हूं जितना कि उनके देश को है.' प्रियंका का ये जवाब सुनकर वहां लोगों ने तालियां बजानी शुरू कर दी.

यह भी पढ़ेंः जब Akshay Kumar ने Ranveer Singh को दी थी पैसा कमाने की सलाह, कहा- बच्चा रोता है मैं फिर भी नाचता हूं!

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सूर्या' की फिल्म ने पहले दिन किया 14Cr का कलेक्शन, तोड़े 5 फिल्मों के रिकॉर्ड
'सूर्या' की फिल्म ने पहले दिन किया 14Cr का कलेक्शन, तोड़े 5 फिल्मों के रिकॉर्ड
'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कलेक्शन में जमीन-आसमान का फर्क
Live: 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कमाई में जमीन-आसमान का फर्क
Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' की 'आवारापन 2' के आगे हालत पंचर, कमाए 5 करोड़
बॉक्स ऑफिस: 'आवारापन 2' के आगे 'बंटवारा 1947' का बुरा हाल, पहले दिन कमाए 5 करोड़

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget