एक्सप्लोरर

Exclusive: सुशांत सिंह राजपूत की मौत की पहली बरसी पर उन्हें समर्पित कर शुरू की गई वेबसाइट

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के एक साल पूरा होने पर उनकी जिंदगी, उनके अनूठे सफर और उनकी तमाम उपलब्धियों को लेकर एक वेबसाइट की शुरुआत की गई है. इस वेबसाइट का नाम www.ImmortalSushant.com‌ रखा गया है .

Sushant Singh Rajput Death Anniversary: जाने-माने अभिनेता रहे सुशांत सिंह राजपूत की मौत (14  जून, 2020) की पहली बरसी के एक दिन पहले उनकी जिंदगी, उनके अनूठे सफर और उनकी तमाम उपलब्धियों को लेकर एक वेबसाइट की शुरुआत की गई है. इस वेबसाइट का नाम  www.ImmortalSushant.com.‌ रखा गया है और इसे सुशांत के परिवारवालों की सहमति और सहायता से शुरू किया गया है.

इस वेबसाइट की खासियत है कि इसमें लोगों को न सिर्फ सुशांत की फिल्मी सफर के बारे में विस्तार से जानने को मिलेगा मगर फिल्मों से इतर उनकी तमाम रूचियों, अपने‌ तमाम शौक को पूरा करने के लिए उनकी कोशिशों,‌ सुशांत से जुड़े ट्रेंड्स को जानने और सुशांत की‌ तस्वीरों और इंटरव्यू को देखने का मौका भी मिलेगा. 

दिवगंत सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के करीबी सदस्य निलोत्पल मृणाल ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत करते हुए कहा, "सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी तमाम जानकारियां इस वेबसाइट पर आसानी से मिल जाएंगी. इस वेबसाइट को शुरू करने में हमें सुशांत के परिवारवालों का पूरा समर्थन हासिल है."

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को आज एक साल पूरा हो गया है. आज ही के दिन 34 साल के सुशांत के मुम्बई के बांद्रा स्थित घर में उनकी लाश फांसी के फंदे से लटकती हुई पाई गई थी. बाद में सुशांत की मौत पर जमकर राजनीति भी हुई. सुशांत की मौत की जांच मुम्बई पुलिस के अलावा बिहार पुलिस और फिर बाद में सीबीआई ने भी की. बाद में इस मामले की कड़ियों को जोड़ने के लिए एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) भी इस जांच से जुड़ गये.

गौरतलब है कि पिछले साल 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की‌ मौत से महज 6 दिन पहले उनसे ब्रेक-अप करनेवाली उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर सुशांत के करोड़ों रुपये हड़पने का आरोप लगा था. मगर ईडी को अपनी जांच में ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे कहा जा सके कि रिया ने सुशांत के पैसों की‌ हेराफेरी की हो.

इस बीच, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी ने रिया और उनके भाई शौमिक चक्रवर्ती पर सुशांत के लिए ड्रग्स का इंतजाम करने और उन्हें खरीदने का इल्जाम लगाया था. इन आरोपों के तहत रिया को मुम्बई के भायखला जेल में एक महीने से भी ज्यादा वक्त गुजारना पड़ा था.

उल्लेखनीय है कि ड्रेग्स बेचने वाले क‌ई पेडलर्स और इस धंधे से जुड़े क‌ई अहम लोगों की‌ धरपकड़‌ करनेवाली एनसीबी ने इस साल मार्च महीने में इस मामले‌ में 33 अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस की विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी. 11700 पन्नों की इस चार्जशीट में एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती और शौमिक चक्रवर्ती को मुख्य आरोपी बनाया. एनसीबी ने अपनी चार्जशीट में रिया पर सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदने और उससे संबंधित पैसे चुकाने के उदाहरण देते हुए रिया और उनके भाई को मुख्य आरोपी बनाया.

यास दिला दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के‌ दौरान मुम्बई ‌पुलिस ने‌ तमाम निर्माताओं, निर्देशकों समेत बॉलीवुड से जुड़ी 50 से भी अधिक हस्तियों को पूछताछ के लिए बुलाया था. मुम्बई पुलिस ने सुशांत को डिप्रेशन‌ का शिकार बताते हुए उनकी मौत को आत्महत्या करार‌ दिया था. गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता, तमाम बहनों और परिवारवालों ने मुम्बई पुलिस की जांच पर अविश्वास जताते हुए सुशांत की मौत को एक बड़ी साजिश करार दिया था और इस मामले की जांच सीबीआई द्वारा करने की मांग की थी. परिवारवालों ने रिया पर सुशांत को मरने‌ के लिए उकसाने का आरोप लगाया था.

उल्लेखनीय है कि बाद में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर इस मामले की जांच सीबीआई के हाथों में आ गई थी. सीबीआई ने‌ नये सिरे से सुशांत की मौत की जांच तो‌ की मगर सीबीआई ने‌ महीनों बाद भी अब तक अपनी जांच के नतीजों को साझा नहीं किया है और न ही इस मामले में अब तक कोई चार्जशीट दाखिल की है.

 

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एटिट्यूड बहुत ज्यादा था...', करिश्मा कपूर को लेकर को-एक्ट्रेस ने किया बड़ा दावा, गोविंदा संग जोड़ी टूटने पर कही बड़ी बात
'एटिट्यूड बहुत ज्यादा था...', करिश्मा कपूर को लेकर को-एक्ट्रेस ने किया बड़ा दावा, गोविंदा संग जोड़ी टूटने पर कही बड़ी बात
'युवाओं के जज्बे को सलाम करती हूं...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शबाना आजमी ने दिया बड़ा बयान
'युवाओं के जज्बे को सलाम करती हूं...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शबाना आजमी ने दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'जन नायकन' ने दूसरे दिन की बंपर कमाई, 92 करोड़ के पहुंची पार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'जन नायकन' ने दूसरे दिन की बंपर कमाई, 92 करोड़ के पहुंची पार, जानें कलेक्शन
Saturday BO Collection Updates: 'जन नायकन' के आगे 'धमाल 4' और 'द ओडिसी' का निकला दम, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'जन नायकन' के आगे 'धमाल 4' और 'द ओडिसी' का निकला दम, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget