एक्सप्लोरर

'स्टेट ऑफ सेज 26/11' में आतंकी लखवी के रोल में हैं मुकुल देव, कहा- मुश्किल था ये किरदार

वेब सीरीज 'स्टेट ऑफ सीज : 26/11' में अभिनेता मुकुल देव ने एक आतंकी सरगना और आतंकी हमले के मास्टरमाइंड का किरदार निभाया है. ऐसे में उनका कहना है कि एक वास्तविक किरदार को पर्दे पर निभाना रोमांचक रहा.

वेब सीरीज 'स्टेट ऑफ सीज : 26/11' में अभिनेता मुकुल देव ने एक आतंकी सरगना और आतंकी हमले के मास्टरमाइंड का किरदार निभाया है. ऐसे में उनका कहना है कि एक वास्तविक किरदार  को पर्दे पर निभाना रोमांचक रहा. इस सीरीज में मुकुल देव आतंकी और मुंबई आतंकी हमले के मास्टर माइंड जकीउर रहमान लखवी की भूमिका निभाने में हैं.

इस किरदार को पर्दे पर निभाने को लेकर आई परेशानियों के बारे में पूछे जाने पर मुकुल ने बताया, "मैंने फिल्म 'ओमेर्टा' की कहानी लिखने के दौरान बड़े पैमाने पर अध्ययन किया था और अध्ययन के माध्यम से इस चरित्र को जाना था. हालांकि यह एक आतंकवादी की कहानी थी. इसलिए मुझे फिल्म में सभी पात्रों को लिखने के लिए, लखवी के बारे में बहुत कुछ पढ़ना पड़ा था. इसलिए जब शो के निर्माता मेरे पास यह भूमिका लेकर आए, तो मुझे लगा कि यह मजेदार किरदार है!"

इस शो का निर्देशन अमेरिकी निर्देशक मैथ्यू लेटविलेर ने किया है और इसे अभिमन्यु सिंह ने प्रोड्यूस किया है. शो की कहानी 2008 में मुंबई में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा द्वारा किए गए सिलसिलेवार विस्फोटों के इर्द-गिर्द घूमती है. अभिनेता के अनुसार, उन्होंने आमतौर पर हिंदी फिल्मों में दिखाए गए आतंकवादी के बनी बनाई छवि को तोड़ने का प्रयास किया है.

मुकुल ने कहा, "मुझे इस बारे आश्वस्त किया गया था कि मुझे यथार्थवादी तरीके से चरित्र निभाने का अवसर मिलेगा. आमतौर पर लोग इन आतंकवादी चरित्रों में कुछ 'फिल्मी तड़का' जोड़ते हैं, लेकिन वे वास्तविक नहीं होते हैं. यह आदमी एक सच्चा दुष्ट आदमी था."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
क्या दतिया सीट से नरोत्तम मिश्रा होंगे BJP के उम्मीदवार? कैलाश विजयवर्गीय ने दिया ऐसा जवाब
क्या दतिया सीट से नरोत्तम मिश्रा होंगे BJP के उम्मीदवार? कैलाश विजयवर्गीय ने दिया ऐसा जवाब
Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi: 'सिर्फ 6 रन...' संजू सैमसन कब तक ऐसे फ्लॉप रहेंगे? वैभव सूर्यवंशी की 'प्लेइंग-11' में होने वाली है एंट्री!
'सिर्फ 6 रन...' संजू सैमसन कब तक ऐसे फ्लॉप रहेंगे? वैभव सूर्यवंशी की 'प्लेइंग-11' में होने वाली है एंट्री!
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया

वीडियोज

India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान
Siya Goyal का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट? कोर्ट पहुंची Pune Police
WhatsApp के नए फीचर यूजरनेम पर सरकार ने क्यों लगाया बैन?
बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, रजिस्ट्रेशन में अफरातफरी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
क्या दतिया सीट से नरोत्तम मिश्रा होंगे BJP के उम्मीदवार? कैलाश विजयवर्गीय ने दिया ऐसा जवाब
क्या दतिया सीट से नरोत्तम मिश्रा होंगे BJP के उम्मीदवार? कैलाश विजयवर्गीय ने दिया ऐसा जवाब
Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi: 'सिर्फ 6 रन...' संजू सैमसन कब तक ऐसे फ्लॉप रहेंगे? वैभव सूर्यवंशी की 'प्लेइंग-11' में होने वाली है एंट्री!
'सिर्फ 6 रन...' संजू सैमसन कब तक ऐसे फ्लॉप रहेंगे? वैभव सूर्यवंशी की 'प्लेइंग-11' में होने वाली है एंट्री!
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
Super Subbu Review: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज, अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाती फिर संभलती कहानी
सुपर सुब्बू रिव्यू: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
Ceiling Fan Cleaning Tips: बिना धूल उड़ाए मिनटों में चमकेगा सीलिंग फैन, नोट करें साफ करने की धांसू देसी ट्रिक
बिना धूल उड़ाए मिनटों में चमकेगा सीलिंग फैन, नोट करें साफ करने की धांसू देसी ट्रिक
CBSE Compartment Exam: CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget