एक्सप्लोरर

Bigg Boss 14 Winner Prize: रुबीना दिलाइक को बड़ा घाटा, पहले प्राइज मनी से घटे 14 लाख, अब टैक्स में भी कट जाएगी भारी रकम, जानिए जानें कितने लाख ले जाएंगी घर

Rubina Dilaik Bigg Boss 14 Winner Prize Money: रुबीना दिलाइक बिग बॉस के सीजन 14 की विजेता बन चुकी हैं. इस बार बिग बॉस विनर को बतौर प्राइज मनी 36 लाख रुपये दिए गए हैं. यानी रुबीना को ट्रॉफी के साथ 36 लाख रुपये मिले हैं. लेकिन रुबीना ये पूरी प्राइज मनी घर नहीं ले जा पाएंगी. बता दें कि इस जीत की रकम में से बड़ा अमाउंट टैक्स में भी कटेगा. चलिए जानते हैं रुबीना को 36 लाख की प्राइज मनी में से कितना टैक्स पे करना होगा और वे कितने लाख घर ले जा पाएंगी.

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक ने बिग बॉस 14 की ट्रॉफी जीत ली है. रुबिना बिग बॉस के सबसे स्ट्रॉंग दावेदारों में से थीं और पहले से यही संभवना जताई जा रही थी कि ये एक्ट्रेस ही इस सीजन की विजेता बनेंगी. कल बिग बॉस का फिनाले हुआ और राहुल वैद्य को हराकर रुबीना ने ये सीजन जीत लिया. बिग बॉस की चमचमाती ट्रॉफी के साथ रुबीना ने 36 लाख की प्राइज मनी भी जीती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि रुबीना ने बेशक 36 लाख रुपये जीते हैं लेकिन टैक्स काटने के बाद ये प्राइज मनी कम हो जाएगी. यानी उन्हें पूरे 36 लाख रुपये नहीं मिलेंगे. चलिए जानते हैं रुबीना आखिर कितने लाख रुपये घर ले जाएगी.

सबसे पहले आप ये जान लीजिए कि बिग बॉस जीतने के बावजूद रुबीना को प्राइज मनी पूरा नहीं मिला है. इस शो का प्राइज मनी 50 लाख है लेकिन राखी सावंत की वजह से 14 लाख पहले ही कम हो चुके हैं. यहां पढ़ें- राखी सावंत की वजह से Rubina Diliak को हुआ भारी नुकसान, प्राइज मनी कम हुए 14 लाख 

रुबीना को जो 36 लाख मिले हैं उसमें से भी भारी रकम टैक्स में चला जाएगा.

टैक्स कटने के बाद इतने रुपये घर ले जाएंगी रुबीना

गौरतलब है कि अगर आप लॉटरी, ऑनलाइन या टीवी गेम शो आदि से प्राइज मनी जीतते है, तो यह अन्य स्रोतों से इनकम के तहत कर योग्य आय मानी जाती है. कितना टैक्स कटेगा उसे समझने के लिए हमें नियमों को जानना होगा. याद रहे कि इस वक्त इनकम टैक्स के दो नियम चल रहे हैं. एक पुराना और दूसरा नया है, जिसे पिछले बजट में सरकार ने पेश किया था. ये उपभोक्ता की मर्जी है कि वो चाहे जिसके तहत अपना आईटीआर फाइल करें.

पुराना टैक्स स्लैब

इस टैक्स स्लैब के मुताबिक ढाई लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं है. वहीं ढाई लाख से 5 लाख तक की आय पर 5 प्रतिशत टैक्स कटता है यानी 12 हजार 500 रुपये. 5 लाख से 10 लाख की इनकम पर 20% टैक्स काटा जाता है, यानी 1 लाख रुपये टैक्स कटता है. वहीं 10 लाख से ऊपर की आय पर 30 % टैक्स काटा जाएगा.  7 लाख 80 हजार रुपये टैक्स होगा. रुबीना द्वारा जीती गई 36 लाख रुपये की प्राइज मनी में से भी टैक्स काटा जाएगा. जिसके मुताबिक 36 लाख में से कुल टैक्स होगा 8 लाख 92 हजार 5 सौ रुपये. वहीं एजुकेशन सेस टैक्स के तौर पर 26 हजार 775 रुपये काटे जाएंगे. ये सब काटे जाने के बाद रुबीना अपने घर 26 लाख 80 हजार, 775 रुपये ले जा पाएंगी.

नया टैक्स स्लैब

नए टैक्स स्लैब के मुताबिक 2.5 लाख रुपये तक शून्य टैक्स है. 2.5 लाख रुपये से 5 लाख रुपये पर 5 फीसदी टैक्स है यानि 12.5 हजार रुपये हुए. 5 लाख रुपये से 7.5 लाख रुपये पर 10 फीसदी टैक्स हुए यानि 25 हजार रुपये. 7.5 लाख रुपये से 10 लाख रुपये  पर 15 फीसदी टैक्स है यानि 37.5 हजार रुपये. 10 लाख से 12.5 लाख रुपये पर 20 फीसदी टैक्स है यानि 50 हजार रुपये और 12.5 लाख 15 लाख रुपये पर 25 फीसदी टैक्स है यानि 62.5 हजार रुपये. 15 लाख रुपये से ज्यादा पर 30 फीसदी है यानि 6 लाख 30 हजार रुपये टैक्स हुआ. 36 लाख पर कुल टैक्स हुआ- ₹8,17,500.  एजुकेशन सेस 32,700 रुपये हुआ. इस तरह कुल टैक्स हुआ ₹8,50,200. यानि  27 लाख 50 हजार अपने घर ले जाएंगीं.

अब रुबिना के ऊपर है कि वो किस टैक्स स्लैब को अपनाती हैं, लेकिन वो निवेश के हिसाब से नए या पुराने स्लैब को अपनाएंगी.

ये भी पढ़ें

Bigg Boss 14 Winner: ट्रॉफी जीतने के बाद इमोशनल हुईं Rubina Dilaik, कहा- सब किस्मत का खेल है

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: कोविड के बाद अक्षय की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानें- कितना रहा क्लोजिंग कलेक्शन?
कोविड के बाद अक्षय की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानें- क्लोजिंग कलेक्शन
Sunday Box Office:संडे को बजा 'स्पाइडर मैन' का डंका, 'धमाल 4' ने भी किया कमाल, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
संडे को बजा 'स्पाइडर मैन' का डंका, 'धमाल 4' ने भी किया कमाल, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
'जोरू का गुलाम' डायरेक्टर शकील नूरानी अरेस्ट, यौन उत्पीड़न का है मामला, नशा देकर बनाया वीडियो
'जोरू का गुलाम' डायरेक्टर शकील नूरानी अरेस्ट, यौन उत्पीड़न का है मामला, नशा देकर बनाया वीडियो

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget