एक्सप्लोरर

जानलेवा साबित हुआ संगीतकार श्रवण का कोरोना के बीच कुंभ मेले में जाना: उदित नारायण

उदित नारायण ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए ये जानकारी भी साझा की कि उनके दोनों बेटों ने पिता श्रवण राठौड़ को कोरोना के खतरों के बीच कुंभ मेले में जाने से रोकने की कोशिश की थी.

मुम्बई: जाने-माने गायक उदित नारायण का मानना है कि संगीतकार नदीम-श्रवण फेम श्रवण राठौड़ को तेजी से जानलेवा साबित हो रहे कोरोना महामारी के बीच कुंभ मेले में नहीं जाना चाहिए था. एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए उदित नारायण ने कहा कि कोरोना जैसी घातक महामारी के दौरान लाखों लोगों के बीच श्रवण को कुंभ मेले में शामिल नहीं होना चाहिए था. "एक तरह से कहा जा सकता है कि कुंभ में जाना श्रवण के लिए जानलेवा साबित हुआ", उदित ने अपने बहुत अजीज दोस्त रहे श्रवण की कोरोना से हुई मौत को लेकर बड़े ही अफसोस भरे लहजे में कहा.

उदित नारायण ने एबीपी न्यूज़ को बताया, " कुंभ मेले में शामिल होने के दौरान श्रवण ने मुझे एक दिन अचानक वहां से फोन किया था और इस बात की जानकारी दी थी कि वे इस वक्त अपनी पत्नी के साथ कुंभ मेले में आए हुए हैं. उनकी ये बात सुनकर मुझे बड़ा आश्चर्य हुआ था कि आखिर इतनी बड़ी महामारी के बीच वे वहां पर क्यों गये है. लेकिन उस वक्त मैंने श्रवण से लाखों की भीड़ के बीच कुंभ में नहीं जाने की बात को बड़े ही हल्के अंदाज में कहा और उन्हें अपना ख्याल रखने की सलाह दी थी. कुंभ में शामिल होने को लेकर मैंने उस वक्त श्रवण को ज्यादा कुछ इसीलिए नहीं कहा था क्योंकि मुझे लगा कि कहीं मेरी कोई बात उन्हें बुरी न लग जाए."

एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए उदित नारायण ने इस बात का भी खुलासा किया कि श्रवण के दोनों बेटों - संजीव और दर्शन ने उन्हें महामारी के बीच कुंभ में नहीं जाने से बार-बार रोकने की कोशिश की थी. उदित कहते हैं, "कुंभ के दौरान श्रवण से बातचीत होने के 3-4 दिन बात मैंने उनके बड़े बेटे श्रवण को फोन लगाया तो मुझे पता चला कि वहां से लौटने के बाद श्रवण और उनकी पत्नी दोनों को कोरोना हो गया है और अस्पताल में भर्ती श्रवण की हालत बेहद नाजुक है. ये सुनकर मुझे बहुत अफसोस हुआ था."

उदित कहते हैं, 'संजीव ने मुझे बताया कि खुद उन्होंने और उनके छोटे भाई दर्शन ने अपने पिता को इस बढ़ती महामारी के बीच कुंभ मेले में नहीं जाने का बहुत आग्रह किया था. दोनों ने गिड़गिड़ाने की हद तक पापा औए मम्मी को इस बार कुंभ में शामिल नहीं होने की सलाह दी थी. लेकिन इसके बावजूद दोनों नहीं माने और हम सब जानते हैं कि फिर क्या हुआ. काश की श्रवण ने‌ अपने बेटों की बात सुन ली होती और खुद को कुंभ मेले में जाने से रोक लिया होता...".

उदित कहते कि उन्होंने श्रवण को पहले से ही डायबिटीज, किडनियों की समस्या और हृदय संबंधित बीमारियां होने के बारे में सुन रखा था और ऐसे में श्रवण को तो बिल्कुल भी कुंभ मेले में शामिल नहीं होना चाहिए था.

नदीम-श्रवण ने भले ही एक गायक के तौर पर हमेशा से ही कुमार शानू को तवज्जो दी हो और एक उम्दा गायक उदित नारायण को गायिकी का बहुत कम मौका दिया मगर श्रवण से उनकी दोस्ती बहुत गहरी थी. उदित कहते हैं, "श्रवण बड़े भाई की तरह मेरा ख्याल रखते थे और अक्सर मुझसे कहा करते थे कि अगर मुझे किसी तरह की तकलीफ या फिर किसी तरह की कोई जरूरत हो तो उन्हें जरूर बताएं. वो हर किसी की मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहते थे. उनके इस गुण से मैं ही नहीं, सभी बहुत प्रभावित थे."

श्रवण के बारे में भावुक होकर उदित नारायण ने एबीपी न्यूज़ से कहा, "मैंने उनके जैसा मिलनसार, विनम्र और हंसमुख इंसान नहीं देखा. खुद हंसना और दूसरों तो हंसाते रहना उनका मूल स्वाभाव था. मैं एक दोस्त और एक बड़े भाई के रूप में श्रवण को  हमेशा मिस करूंगा."

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उड़ता तीर' ने ओपनिंग वीकेंड में काटा गदर, 'जेलर 2' समेत तोड़े 2026 की 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' ने ओपनिंग वीकेंड में काटा गदर, 'जेलर 2' समेत तोड़े 2026 की 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने रविवार को किया जोरदार धमाका, 398 करोड़ पार कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को किया जोरदार धमाका, 398 करोड़ पार कलेक्शन
सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी से मांगी माफी! मीका सिंह बोले- 'हर कलाकार सम्मान का हकदार है'
सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी से मांगी माफी! मीका सिंह बोले- 'हर कलाकार सम्मान का हकदार है'
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन

वीडियोज

Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget