एक्सप्लोरर

अनुराग कश्यप बोले- तू ही है इकलौती मणिकर्णिका चढ़ जा चीन पे, कंगना ने कहा- इतने मंदबुद्धी कैसे हो गए?

गुरुवार को ट्विटर पर अनुराग और कंगना के बीच तीखी बहस हो गई. अनुराग ने कंगना के क्षत्राणी वाले ट्वीट पर तंज कसा जिसके बाद दोनों आपस में उलझ गए.

नई दिल्ली: पहले महाराष्ट्र सरकार और बॉलीवुड से कंगना रनौत के रिश्ते तल्ख होते जा रहे हैं. गुरुवार को उनकी और फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप की ट्विटर पर तीखी बहस हो गई.

बहस की शुरूआत तब हुई जब अनुराग ने कंगना के क्षत्राणी वाले ट्वीट पर तंज कसा. पहले जानते हैं कंगना ने क्या ट्वीट किया था. कंगना ने ट्वीट कर लिखा था, “मैं एक क्षत्राणी हूं. सर कटा सकती हूं, लेकिन सर झुका सकती नहीं! राष्ट्र के सम्मान के लिए हमेशा आवाज़ बुलंद करती रहूंगी. मान, सम्मान, स्वाभिमान के साथ जी हूं और गर्व से राष्ट्रवादी बनकर जीती रहूंगी! सिद्धांत के साथ कभी समझौता नहीं किया और  न  कभी करूंगी! जय हिंद .“

इसी ट्वीट पर अनुराग ने लिखा, “बस एक तू ही है बहन - इकलौती मणिकर्णिका . तू ना चार-पांच को ले के चढ़ जा चीन पे. देखो कितना अंदर तक घुस आए हैं . दिखा दे उनको भी कि जब तक तू है इस देश का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता. तेरे घर से एक दिन का सफ़र है बस LAC का . जा शेरनी. जय हिंद .“

अनुराग के इस ट्वीट पर कंगना ने भी पलटवार किया उन्होंने लिखा, “ठीक है मैं बॉर्डर पे जाती हूं आप अगले ऑलंपिक्स में चले जाना, देश को गोल्ड मेडल्स चाहिए हा हा हा यह सब कोई बी ग्रेड फ़िल्म नहीं है जहां कलाकार कुछ भी बन जाता है, आप तो मेटफ़ॉर्ज़ को लिटरली लेने लगे, इतने मंदबुद्धि कब से हो गए, जब हमारी दोस्ती थी तब तो काफ़ी चतुर थे.”

इसके बाद अनुराग ने ट्वीट किया, “तेरी ज़िंदगी ही अब metaphor हो गयी है बहन. हर कही बात भी metaphor है. हर इल्ज़ाम metaphor है. इतना metaphor दे मारा है तुमने Twitter पे कि जनता, बेरोज़गारी generator को तुम्हारा डायलॉग राइटर कहने लग गयी है. जब की मुझसे अच्छा कोई नहीं जानता तुम कितना अच्छा improvise करती हो.

इसके बाद कंगना ने अनुराग को तीखा जवाब दिया और उन्होंने अनुराग को गर्म हल्दी का दूध पीकर सो जाने की सलाह दी.

बता दें कंगना पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं पहले जहां शिवसेना और उनके बीच काफी तनाव देखा गया. वहीं बॉलीवुड के साथ भी उनके रिश्ते तल्ख होते जा रहे हैं. पहले सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में और फिर ड्रग्स के मुद्दे पर कंगना ने बॉलीवुड को निशाने पर लिया है.

यह भी पढ़ें:

उर्मिला ने किया कंगना पर पलटवार कहा- 'उन एक्टर्स का सबूत के साथ नाम बताएं जो ड्रग्स माफिया का हिस्सा हैं'

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
KWK S9: 'धुरंधर' में रणवीर या 'एनिमल' में रणबीर, कौन लगा बेहतर? सलमान खान ने दिया ये जवाब
'धुरंधर' में रणवीर या 'एनिमल' में रणबीर, कौन लगा बेहतर? सलमान ने दिया ये जवाब
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget