एक्सप्लोरर

Sameer Sharma के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत तमाम सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

'ये रिश्तें हैं प्यार के' जैसे सीरियल में काम कर चुके टीवी एक्टर समीर शर्मा का शव घर में पंखे से लटका मिला. उनके निधन के बाद से इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है.

टेलीविजन अभिनेता समीर शर्मा ने मुंबई में अपने घर पर सुसाइड कर लिया. वह 44 वर्ष के थे. बुधवार की रात मलाड पश्चिम में अहिंसा मार्ग स्थित अपने घर की रसोई की छत से वे लटके पाए गए. उनके निधन के बाद से इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है. फैन्स से लेकर सेलिब्रिटीज तक उन्हें याद करके सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

फिल्म 'हसी तो फंसी' में समीर शर्मा के साथ काम कर चुके बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, ''वाकई दुखद और दुर्भाग्यशाली है.''

Sameer Sharma के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत तमाम सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

वहीं, वरुण धवन ने भी इंस्टा स्टोरी के जरिए अभिनेता को श्रद्धांजलि दी. बॉलीवुड एक्ट्रेस मुगधा गोडसे ने समीर शर्मा को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार को सांत्वना दीं. पूर्व 'बिग बॉस' कंटेस्टेंट रह चुके एक्टर प्रीतम सिंह ने भी समीर शर्मा की खुदकुशी पर दुख जताया.

एक्ट्रेस दीपानिता शर्मा ने लिखा, ''आप अपने एक दोस्त के साथ पार्टी के लिए घर आए थे. आप मिलनसार थे, तुरंत पसंद आने वाले और इस इतनी गर्मजोशी से मिले. हमने मेरी बहन के बारे में बात की क्योंकि आपने उसके साथ एक टीवी शो में काम किया था और फिर मैं आपसे कभी नहीं मिली. हालांकि अक्सर आपके बारे में पूछती थी. मैं निशब्द हूं.''

रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता ने इसी साल फरवरी में मलाड का यह अपार्टमेंट किराए पर लिया था. बुधवार की रात को रसोई की छत से लटकते हुए उनको सबसे पहले चौकीदार ने देखा और तुरंत उनके पड़ोसियों को इसकी सूचना दी थी. शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस को शक है कि अभिनेता की मौत दो दिन पहले हुई थी.

बता दें कि समीर शर्मा टेलीविजन पर एक लोकप्रिय चेहरा थे. उन्होंने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कहानी घर घर की', 'लेफ्ट राइट लेफ्ट', 'वो रहने वाली महलों की' समेत कई धारावाहिकों में अभिनय किया है. वह आखिरी बार 'ये रिश्ते हैं प्यार के' शो में शौर्य माहेश्वरी की भूमिका में नजर आए थे.

ये भी पढ़ें:

मुंबई में एक और अभिनेता ने की खुदकुशी, 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी' जैसे सीरियल में काम कर चुके थे समीर

क्या था सुशांत सिंह का सूरज पंचोली के साथ झगड़ा, सामने आया दोनों के रिश्ते का सच

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एटिट्यूड बहुत ज्यादा था...', करिश्मा कपूर को लेकर को-एक्ट्रेस ने किया बड़ा दावा, गोविंदा संग जोड़ी टूटने पर कही बड़ी बात
'एटिट्यूड बहुत ज्यादा था...', करिश्मा कपूर को लेकर को-एक्ट्रेस ने किया बड़ा दावा, गोविंदा संग जोड़ी टूटने पर कही बड़ी बात
'युवाओं के जज्बे को सलाम करती हूं...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शबाना आजमी ने दिया बड़ा बयान
'युवाओं के जज्बे को सलाम करती हूं...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शबाना आजमी ने दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'जन नायकन' ने दूसरे दिन की बंपर कमाई, 92 करोड़ के पहुंची पार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'जन नायकन' ने दूसरे दिन की बंपर कमाई, 92 करोड़ के पहुंची पार, जानें कलेक्शन
Saturday BO Collection Updates: 'जन नायकन' के आगे 'धमाल 4' और 'द ओडिसी' का निकला दम, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'जन नायकन' के आगे 'धमाल 4' और 'द ओडिसी' का निकला दम, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget