एक्सप्लोरर

राजकुमार के इन किस्सों ने उन्हें हमेशा के लिए 'अमर' कर दिया

8 अक्टूबर को बॉलीवुड के सबसे 'सनकी', 'अक्खड़' और 'मुंहफट' एक्टर राजकुमार की बर्थ एनिवर्सरी है.

राजकुमार पर्दे पर जितना बेबाक थे, निजी जीवन में भी उतने ही मुंहफट थे. जो दिल में आता था सामने वाले को वही बोल देते थे. उनकी जिंदगी के कई किस्से मशहूर हैं जब उन्होंने अच्छे-अच्छे स्टार्स को पानी पिला दिया. राजकुमार का जन्म 8 अक्टूबर 1926 को बलूचिस्तान में कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ. उनका असली नाम कुलभूषण पंडित था और करीबी लोग प्यार से 'जानी' के नाम से पुकारते थे. गले के कैंसर की वजह से 3 जुलाई 1996 को राजकुमार का देहांत हो गया. वो मात्र 69 साल की उम्र में हमें छोड़ कर चले गए.

राजकुमार मुंबई के जिस थाने मे थे वहां अक्सर फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों का आना-जाना लगा रहता था. एक बार पुलिस स्टेशन में फिल्म निर्माता बलदेव दुबे कुछ जरूरी काम के लिये आये हुए थे. यहीं पर उनकी राजकुमार के साथ मुलाकात हुई. उन्होंने राजकुमार से अपनी फिल्म 'शाही बाजार' में अभिनेता के रूप में काम करने की पेशकश कर दी. राजकुमार ने तुरंत अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया.

राजकुमार काफी मजाकिया किस्म के इंसान थे. वे लोगों को असली नाम से नहीं बुलाते थे. वे धर्मेंद्र को जितेंद्र और जितेंद्र को राजेंद्र कहकर बुलाते थे. एक बार किसी ने पूछा कि आप सबको असली नाम से क्यों नहीं बुलाते हैं तो उन्होंने कहा कि राजेंद्र या धर्मेंद्र या जीतेंद्र या बंदर, क्या फर्क पड़ता है? राजकुमार के लिए सब बराबर हैं.

अपने दौर में राज कुमार की बुराई इसलिए भी की जाती थी कि वो अपने साथ के एक्टर्स का बहुत ही मजाक उड़ाया करते थे. एक पार्टी में अमिताभ बच्चन और राजकुमार दोनों मिले. अमिताभ बच्चन एक खूबसूरत सूट पहनकर आए थे. राजकुमार ने अमिताभ बच्चन के सूट की तारीफ करते हुए ये कह डाला कि ‘दरअसल, मुझे कुछ पर्दे सिलवाने थे.’ ये बात सुनकर अमिताभ बच्चन भी मुस्कराकर आगे चले गए. हालांकि पूरी इंडस्ट्री उनकी इस आदत से वाकिफ थी. बिग बी ने इस बात का कोई बुरा नहीं माना और खुश होकर उन्हें उस जगह का पता बताया जहां से उन्होंने सूट खरीदा था.

राजकुमार और उस समय की उभरती एक्ट्रेस जीनत अमान से जुड़ा एक वाकया है. बेहतरीन डॉयलाग डिलिवरी से दिल जीतने वाले राजकुमार रील लाइफ जैसे ही कुछ रियल लाइफ में भी थे. उन्हें बॉलीवुड का राजकुमार कहा जाता था. हर न्यू आर्टिस्ट उनसे मिलना चाहता था. ये किस्सा उस वक्त का है जब 'दम मारो दम' जैसे गानों के साथ बॉलीवुड में जीनत अमान तेजी से उभर रही थीं. हर तरफ जीनत की चर्चा चल रही थी. वो काफी फेमस हो गई थीं. कहा जाता है कि एक पार्टी में जीनत ने राजकुमार को देखा. इसके बाद वे खुद ही मिलने चली गईं. जीनत ने सोचा होगा कि मैं इतना मशहूर हो रही हूं, जरूर राज कुमार तारीफ करेंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: बुधवार को भी 'जेलर 2' का रहा जलवा, 'प्रहार'-'नई नवेली' के आगे 'दृश्यम 3' का दिखा दम, जानें- कलेक्शन
बुधवार को भी 'जेलर 2' का रहा जलवा, 'प्रहार'-'नई नवेली' के आगे 'दृश्यम 3' का दिखा दम
'बैक पेन से जूझ रही हूं, फिजियोथेरेपी चल रही', दो बच्चों के जन्म के बाद दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ ऐसा हाल
'बैक पेन से जूझ रही हूं, फिजियोथेरेपी चल रही', दो बच्चों के जन्म के बाद दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ ऐसा हाल
दलेर मेहंदी के बचाव में उतरी फिल्म इंडस्ट्री, PM मोदी-सीएम धामी तक पहुंचा मामला
दलेर मेहंदी के बचाव में उतरी फिल्म इंडस्ट्री, PM मोदी-सीएम धामी तक पहुंचा मामला
साउथ एक्सेंट पर ट्रोल करने वालों को रश्मिका मंदाना ने दिया कड़ा जवाब, बोलीं- 'मैं सिर्फ एक इंडस्ट्री में काम नहीं करना चाहती'
साउथ एक्सेंट पर ट्रोल करने वालों को रश्मिका मंदाना ने दिया कड़ा जवाब, कही ये बात

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget