'कॉफी विद करण' में दिखेंगे आलिया भट्ट और वरुण धवन

मुंबई: अभिनेत्री आलिया भट्ट और वरुण धवन फिल्मकार करण जौहर के लोकप्रिय टॉक शो 'कॉफी विद करण' के पांचवें सीजन में दिखाई देंगे. वरुण ने शुक्रवार को ट्विटर पर शो के सेट से करण और आलिया की कुछ तस्वीरें साझा की.
वरुण और आलिया अपनी आगामी फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के प्रचार के लिए करण के टॉक शो में दिखाई देंगे. दोनों ने करण की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था.
वरुण ने ट्विटर पर लिखा, "बद्री करण जौहर और दुल्हनिया (दुल्हन) के साथ विशेष एपिसोड."
Badri @karanjohar aur dulhania #koffeewithkaran special episode. When class meets mass pic.twitter.com/dSr3uMhBHF
— Varun Dhawan (@Varun_dvn) January 27, 2017
यह दूसरी बार है जब दोनों साथ दिखाई देंगे. आलिया इससे पहले सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ लोकप्रिय टीवी शो के पांचवें सीजन के पहली एपिसोड में दिखाई दी थीं. जबकि वरुण अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ नजर आए थे.























