एक्सप्लोरर

Bigg Boss 14 को मिले ये 4 फाइनलिस्ट्स, इन कंटेस्टेंट्स का सफर हुआ खत्म

'बिग बॉस 14' के प्रशंसक यह जानने के लिए काफी उत्साहित हैं कि वे कौन से चार फाइनलिस्ट फाइनल में पहुंचेंगे.

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस' को भारतीय टेलीविजन पर सबसे बड़ा रियलिटी शो माना जाता है. शो का हर एपिसोड हमेशा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनता है. शो के 14वें सीज़न का शनिवार (5 दिसंबर) और रविवार (6 दिसंबर) को फिनाले एपिसोड प्रसारित होगा. 'बिग बॉस 14' के प्रशंसक यह जानने के लिए काफी उत्साहित हैं कि वे कौन से चार फाइनलिस्ट फाइनल में पहुंचेंगे. सलमान ने पहले ही सूचित किया था कि घर के सदस्य में से केवल चार प्रतियोगी ही खेल के अंतिम चरण में पहुंचेंगे.

वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में 'बिग बॉस 2020' के घर में प्रवेश करने वाले एली गोनी सप्ताह के बीच में घर से बेघर हो गए. उनके बाहर निकलने के बाद, कविता कौशिक भी शो से बाहर हो गईं. रुबीना दिलैक और कविता और के बड़े झगड़े ने सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया. प्रशंसकों को उम्मीद थी कि 'एफआईआर' की अभिनेत्री वापसी करेंगी लेकिन उन्होंने 'बीबी 14' के घर में दोबारा प्रवेश नहीं किया.

पहले हमने आपको सूचित किया था कि निक्की तम्बोली और राहुल वैद्य शो से बाहर हो गए हैं. उनके बाहर निकलने के साथ, शो को आखिरकार अपने चार शीर्ष प्रतियोगी मिल गए हैं. इन प्रतियोगियों में- एजाज खान, अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक और जैस्मीन भसीन का नाम शामिल है. इम्युनिटी स्टोन जीतने के बाद एजाज 'बिग बॉस 14' के पहले फाइनलिस्ट बने जबकि अभिनव 'शिप' टास्क में चार अन्य प्रतियोगियों को हराने के बाद दूसरे फाइनलिस्ट के रूप में उभरे.

दिलचस्प बात यह है कि विकास गुप्ता, राखी सावंत, अर्शी खान, कश्मीरा शाह, राहुल महाजन और मनु पंजाबी सहित छह नए चैलेंजर्स शो में प्रवेश करेंगे. शो के खत्म होने की अफवाह इंटरनेट पर जंगल की आग की तरह फैल रही हैं, मगर इन अफवाहों के विपरीत 'बिग बॉस 14' दर्शकों का मनोरंजन करना जारी रखेगा.

शीर्ष चार फाइनलिस्ट खेल का हिस्सा बने रहेंगे. निर्माताओं ने इसे नए सीज़न का 'भाग दो' का नाम देने का फैसला किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
'तारक मेहता' में एक्टिंग की चाह में 900 किलोमीटर चला 16 साल का नाबालिग, असित मोदी बोले- सपने जरूर देखो
'तारक मेहता' में एक्टिंग की चाह में 900 किलोमीटर चला 16 साल का नाबालिग, असित मोदी बोले- सपने जरूर देखो
Bigg Boss फेम लोपामुद्रा राउत के घर हुई 1 करोड़ रुपये की चोरी का मामला सुलझा, बिहार से गिरफ्तार हुआ आरोपी
'बिग बॉस' फेम लोपामुद्रा राउत के घर हुई 1 करोड़ रुपये की चोरी का मामला सुलझा, आरोपी गिरफ्तार
पति हिमांशु से अलग होने की खबरों पर भड़कीं अमृता खानविलकर, लीगल नोटिस की धमकी दी
पति हिमांशु से अलग होने की खबरों पर भड़कीं अमृता खानविलकर, लीगल नोटिस की धमकी दी

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget