एक्सप्लोरर

#TheVerdictStateVsNanavati: नया ट्रेलर रिलीज, रोंगटे खड़े कर देने वाली है नानावती केस की रीयल कहानी

एकता कपूर की एक और वेब सीरीज 'दी वर्डिक्ट' 30 सितंबर से स्ट्रीम होगी. यह वेब सीरीज 1959 में घटी एक सच्ची घटना पर आधारित है. इसमें एक नेवी ऑफिसर की बीवी और एक बिजनेसमैन प्यार में पड़ जाते हैं और इसके बाद नेवी ऑफिसर उस बिजनेसमैन की गोली मारकर हत्या कर देते हैं. इस घटना की सुनवाई के दौरान इसकी चर्चा पूरे देश में हुई थी.

मुंबई: देश के इतिहास में सबसे विवादास्पद केसों में से एक 'स्टेट वर्सेज नानावती' पर एकता कपूर 'दी वर्डिक्ट' नाम से वेब सीरीज बना रही हैं. इसकी स्ट्रीमिंग 30 सितंबर से ऑल्ट बालाजी और ZEE5 के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर होगी. ऑल्ट बालाजी ने इस वेब सीरीज एक नया ट्रेलर जारी किया है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि नेवल कमांडर केएम नानावती की पत्नी प्रेम आहूजा नाम के एक बिजनेसमैन से प्यार में पड़ जाती हैं. इसके बाद नानावती की पत्नी सिल्विया प्रेम को कहती हैं कि मेरे पति नेवी ऑफिसर हैं जिसका जवाब देते हुए प्रेम कहता है कि नेवी ऑफिसर हैं तो वह क्या कर लेंगे. ट्रेलर के अगले सीन में नानावती किसी पर गोली चलाते हुए दिखते हैं.

नेवल कमांडर नानावती के रोल में हैं मानव कौल

पारसी नेवल कमांडर कवास मानेकशॉ नानावती का किरदार इस वेब सीरीज में मानव कौल निभाएंगे.

#TheVerdictStateVsNanavati: नया ट्रेलर रिलीज, रोंगटे खड़े कर देने वाली है नानावती केस की रीयल कहानी

एली एवराम निभाएंगी नानावती की पत्नी सिल्विया का रोल 

वेब सीरीज में एली एवराम नेवल कमांडर कवास मानेकशॉ नानावती की पत्नी का किरदार निभाएंगी. एली एवराम हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जबड़िया जोड़ी में दिखी थीं.

#TheVerdictStateVsNanavati: नया ट्रेलर रिलीज, रोंगटे खड़े कर देने वाली है नानावती केस की रीयल कहानी नानावती की पत्नी सिल्विया

विरफ पटेल की भूमिका में होंगे प्रेम आहूजा

बिजनेसमैन प्रेम आहूजा के रोल में एक्टर विरफ पटेल नजर आएंगे. वेब सीरीज में वह बिजनेसमैन के साथ एक योग्य सिंधी कुंवारे लड़के हैं. वह नेवल कमांडर की पत्नी के प्रेम में पड़ जाते हैं.

कुब्रा सैत निभाएंगी प्रेम आहूजा की बहन का रोल 

इस कहानी में बिजनेसमैन प्रेम आहूजा की बहन का किरदार कुब्रा सैत निभाएंगी. वह नेवी ऑफिसर नानावती को फांसी की सजा दिलाने के लिए हर प्रयास करती हैं.

#TheVerdictStateVsNanavati: नया ट्रेलर रिलीज, रोंगटे खड़े कर देने वाली है नानावती केस की रीयल कहानी

नानावती के वकील के रोल में होंगे अंगद बेदी

नानावती का कोर्ट में बचाव कार्ल खांडेलवाला ने किया था. वेब सीरीज में इस रोल में अंगद बेदी दिखेंगे.

राम जेठमलानी के रोल में दिखेंगे सुमित व्यास

नानावती केस राम जेठमलानी को फेमस करने वाला केस रहा है. इस केस के बाद जेठमलानी के करियर का ग्राफ बढ़ता ही चला गया. इस रोल में सुमित व्यास दिखेंगे.

संपादक की भूमिका में होंगे सौरभ शुक्ला

इस केस में एक टेब्लाइड के संपादक की भी काफी अहम भूमिका रही थी. उन्होंने इस केस के नेरेटिव को बदल कर रख दिया था. इस संपादक का किरदार सौरभ शुक्ला निभाएंगे.

ये है स्टोरी

वेब सीरीज की स्टोरी 1959 में घटी उस घटना पर आधारिक है जिसमें पारसी नेवल कमांडर कवास मानेकशॉ नानावती ने अपनी पत्नी के प्रेमी प्रेम आहूजा की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसके बाद उसने जुर्म कबूलते हुए सरेंडर भी कर दिया था. इस मामले की कार्रवाई ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था. नेवल ऑफिसर नानावती को बॉम्बे सेशन कोर्ट ने रिहा कर दिया था, लेकिन हाईकोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया था. तीन साल जेल में सजा काटने के बाद नानावती की सजा गवर्नर विजयलक्ष्मी पंडित ने माफ कर दी थी. विजयलक्ष्मी पंडित देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बहन थीं.

यह भी पढ़ें-

Bigg Boss 13 में नजर आएंगी संस्कारी 'गोपी बहू', असल जिंदगी में अदाओं से कर देती हैं फैंस को घायल

Bigg Boss 13 में धाक जमाएंगे 'बालिका वधु' के सिद्धार्थ शुक्ला, एंट्री की खबर पक्की

बिग बॉस के ये विनर कुछ हो गए हैं गुमनाम, कुछ करते हैं ये काम

 देखें ट्रेलर-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सपने सुहाने लड़कपन के' फेम एक्ट्रेस का खुलासा, शो के बाद सिर्फ नेगेटिव रोल ही मिले
'सपने सुहाने लड़कपन के' फेम एक्ट्रेस का खुलासा, शो के बाद सिर्फ नेगेटिव रोल ही मिले
फिल्मों में दमदार किरदार चाहती हैं अविका गौर, बोलीं- 'फर्नीचर' बनकर नहीं रहना
फिल्मों में दमदार किरदार चाहती हैं अविका गौर, बोलीं- 'फर्नीचर' बनकर नहीं रहना
TV Serial Spoilers: वसुधा को पुश्तैनी हार सौंपेगी चंद्रिका, खीर खाने से बिगड़ी सिद्धू की हालत
वसुधा को पुश्तैनी हार सौंपेगी चंद्रिका, खीर खाने से बिगड़ी सिद्धू की हालत
18 सालों से कैसे चल रहा 'तारक मेहता'? असित मोदी का खुलासा
18 सालों से कैसे चल रहा 'तारक मेहता'? असित मोदी का खुलासा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget