एक्सप्लोरर

द कपिल शर्मा शो: क्या फिर से एक साथ नजर आने वाले हैं कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर?

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर हाल ही में सोहेल खान के घर की पार्टी में शामिल हुए थे. इस पार्टी में सलमान खान भी आए थे. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है सलमान ने दोनों को फिर से एक साथ लाने की कोशिश की है.

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के फैंस लंबे वक़्त से फिर से दोनों को एक साथ छोटे पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं. ये दोनों एक दूसरे को सोशल मीडिया पर खास मौकों पर बधाई भी देते रहते हैं. अब एक बार फिर से इस बात की चर्चा जोरों पर है कि ये दोनों कॉमेडी के सरताज एक साथ नजर आ सकते हैं. हालांकि ये सब सिर्फ अनुमान के आधार पर ही कहा जा रहा है, इसे लेकर अभी कोई ठोस जानकारी नहीं है.

हाल ही में बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान ने अपने घर पर पार्टी आयोजित की गई थी. इस पार्टी में सोहेल के भाई और सुपरस्टार सलमान खान भी पहुंचे थें. यहां पर कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर ने भी शिरकत की थी. कहा जा रहा है सलमान ने यहां पर दोनों को फिर से एक साथ 'द कपिल शर्मा शो' में लाने की कोशिश की. बता दें कि इस बार 'द कपिल शर्मा शो' को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहें हैं. वहीं सुनील ग्रोवर जल्द ही सलमान खान की मूवी 'भारत' में नजर आने वाले हैं.

सुनील की क्रिएटिव पार्टनर प्रीति सिमोस ने उन सभी रिपोर्टों का खंडन किया जिनमें कहा गया था कि सुनील, कपिल के साथ कभी काम नहीं करेंगे. प्रीति के अनुसार, सुनील इस वक़्त सलमान-स्टारर 'भारत' सहित अपनी अन्य कार्य प्रतिबद्धताओं में व्यस्त हैं.

बता दें कि एक वक्त ऐसी खबरें आई थीं कि 'द कपिल शर्मा शो' में डॉ मशहूर गुलाटी का किरदार निभाने वाले सुनील के साथ कपिल ने आस्ट्रेलिया से मुंबई लौटते वक्त विमान में हाथापाई की थी. हालांकि कपिल ने इन खबरों का खंडन किया था. लेकिन इसके बाद ये दोनों कभी एक साथ नजर नहीं आए.

5 साल में 1 बार वोट पाने के लिए जनता को 'मामा' बनाती राजनीति की घंटी बजाओ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा टेंडर घोटाले का राज
'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा राज
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget