महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले हार्दिक पांड्या और केल राहुल को हुआ बड़ा नुकसान, जानें पूरी बात

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल इन दिनों कोफ़ी विद करण के एपिसोड के बाद गलत कारणों से सुर्खियों में हैं. फिल्ममेकर करण जौहर के इस शो में दोनों क्रिकेटरों ने महिलाओं को लेकर चंद अभद्र टिप्पणियां की थी, जिसे लेकर काफी हंगामा बरपा. इन क्रिकेटरों को ट्विटर पर काफी ट्रोल किया गया. जिसे देखते हुए बीसीसीआई को भी उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ा.
हॉटस्टार ने इस विवादास्पद एपिसोड को भी अपने स्ट्रीमिंग लिस्ट से हटा दिया है. सजा के तौर पर बीसीसीआई ने दोनों खिलाड़ियों को भारत-ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला के लिए प्रतिबंधित कर दिया. इसके अलावा एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक मेल पर्सनल ग्रूमिंग ब्रांड ने हार्दिक के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट को सस्पेंड कर दिया है. बता दें इस कॉन्ट्रैक्ट की लागत लगभग 2 करोड़ रुपये है.
बता दें उनकी एपिसोड के बाद दोनों की ब्रांड वैल्यू पर भी बड़ा झटका लगा है. हार्दिक इन दिनों छह अन्य ब्रांड्स के फेस हैं, ऐसी आशंका है कि इस प्रकरण के बाद वे ब्रांड भी जल्द ही एक समान निर्णय ले सकते हैं.
केएल राहुल ने एक स्पोर्ट्स ब्रांड के साथ तीन साल का अनुबंध भी किया था, और कंपनी पहले से ही उनके लिए एक रिप्लेसमेंट पर विचार कर रही है.



















