एक्सप्लोरर

Tejasswi Prakash के इस सीरियल पर मचा था बवाल, एक सीन की वजह से रातों -रात बंद करना पड़ा था शो

Pehredaar Piya Ki Controversy : आज हम आपको एक ऐसे सीरियल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने कुछ ऐसा कंटेंट परोसा कि उसे इसका बहुत बुरा हरजाना भुगतना पड़ा. 

Pehredaar Piya Ki Controversy : टीवी सीरियल्स लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे हैं.  अब तक कई सीरियल्स में कई तरह की अलग-अलग कहानियां दिखाई गई हैं. जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद भी किया है. चाहे फिर वो बाल विवाह पर बना शो बालिका वधू है या फिर किन्नर्स बन रहा सीरियल 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की'. इस तरह के मुद्दों पर बने सीरियल्स दर्शकों के दिल में भी एक गहरी छाप छोड़ गए. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे सीरियल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने कुछ ऐसा कंटेंट परोसा कि उसे इसका बहुत बुरा हरजाना भुगतना पड़ा. 

शो को अपने कंटेंट के चलते काफी विवाद भी झेलना पड़ा और नौबत यहां तक आई की शो को रातों-रात बंद करना पड़ा. ये शो था तेजस्वी प्रकाश का 'पहरेदार पिया की'. इस शो के बारें में काफी कम लोग ही जानते होंगे क्योंकि शो कुछ एपिसोड्स के बाद ही ऑफ एयर हो गया था. इस शो की कहानी पर दर्शकों ने आपत्ति जताई थी और शो को बंद करने की मांग की थी. अब ऐसा क्या था इस शो की कहानी में चलिए आपको बताते हैं. 

शो में दिखाई गई थी एडल्ट लड़की और बच्चे की लव स्टोरी
दरअसल, इस शो में एक 18 साल की लड़की और उसके 9 साल के दूल्हे की अजीबो गरीब लव स्टोरी दिखाई गई थी, जो किसी को भी रास नहीं आई थी. शो में तेजस्वी प्रकाश लीड रोल में थी तो उनके अपोजिट अफ्फान खान नजर आए थे.  इस अजीब कपल की लव स्टोरी की शुरूआत तब होती है जब दीया यानी तेजस्वी एक मरते हुए शख्स की इच्छा पूरी करते हुए उसके अनाथ बेटे यानी रतन मान सिंह से शादी कर लेती हैं. ऐसे में इस अजीब लव स्टोरी किसी को भी पसंद नहीं आ रही थी. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tejasswi Prakash (@tejasswiprakash)

दर्शकों ने उठाई थी शो के खिलाफ आवाज
धीरे-धीरे शो की कहानी में दोनों के बीच कुछ ऐसे सीन्स दिखाए जाने लगे जिसके बाद तो दर्शकों इसके खिलाफ आवाज उठानी पड़ी. शो में 9 साल के रतन का दीया पर दिल आ जाना. उसका एक 18 साल की लड़की का जो उसकी बीवी है का छिप-छिपकर फोटो खींचना.  इतना ही नहीं दोनों के बीच रोमांस दिखाने के लिए तेजस्वी उस बच्चें की बाहों में गिर जाती हैं. इसके अलावा हनीमून और सुहागरात जैसे प्लॉट भी शो में दिखाए जाने लगें जिसके बाद दर्शकों की आंखे खुली की खुली रह गई थीं. दर्शकों ने शो के खिलाफ आवाज उठाई और आपत्ति जताई कि ऐसे कहानी का बच्चों पर बुरा असर पड़ेगा. 

सीरियल के कंटेंट के खिलाफ दर्ज हुई थी शिकायत
इसके खिलाफ एक ऑनलाइन याचिका दायर की गई थी, जिस पर हजारों लोगों ने साइन किया था और फिर इसे स्मृति ईरानी को भेजा गया था. शिकायत में ऐसे कंटेंट को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग की गई थी. जिसके बाद मामला आगे गया और BCCC ने इस पर एक्शन लेते हुए इसकी टाइमिंग बदलने को कहा गया. शो की टाइमिंग के साथ ही इसमें लीप लाया गया और अफ्फान को बड़ा कर दिया गया. सीरियल का नाम भी चेंज करके 'रिश्ता लिखेंगे हम नया' कर दिया गया. लेकिन फिर भी इससे कोई फर्क नहीं पड़ा और अचानक खबर आई की शो बंद हो रहा है. ये शो 17 जुलाई 2017 को टेलिकास्ट हुआ था और एक महीने के बाद यानी 28 अगस्त को इसे बंद कर दिया गया था. 

यह भी पढ़ें: फूट-फूट कर रोए एल्विश यादव के पेरेंट्स, मेनका गांधी पर लगाए आरोप, कहा- 'बेटा बेकसूर, रहम करें'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इसीलिए बैंकॉक के बच्चे जैसा दिखता है,' भारती सिंह ने बेटे काजू को लेकर किया मजेदार खुलासा
'इसीलिए बैंकॉक के बच्चे जैसा दिखता है,' भारती सिंह ने बेटे काजू को लेकर किया मजेदार खुलासा
41 की उम्र में दूसरी बार दुल्हन बनेंगी जेनिफर विंगेट, वेडिंग डेट हुई कंफर्म, जानें कब और कहां करेंगी शादी?
41 की उम्र में दूसरी बार दुल्हन बनेंगी जेनिफर विंगेट, कंफर्म हो गई वेडिंग डेट
7 साल के लीप के बाद 'उड़ने की आशा' में आएगा नया मोड़, बदल जाएगा रेणुका का किरदार
7 साल के लीप के बाद 'उड़ने की आशा' में आएगा नया मोड़, बदल जाएगा रेणुका का किरदार
TV Serial Spoilers: चौहान हाउस छोड़ने का फैसला लेगी वसुधा, स्नेहा ने दुर्गावती पर लगाया गंगा माई को जिंदा जलाने का आरोप
चौहान हाउस छोड़ने का फैसला लेगी वसुधा, स्नेहा ने दुर्गावती पर लगाया गंगा माई को जिंदा जलाने का आरोप

वीडियोज

Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE
Bollywood News: विदेशी दामाद निक जोनास को पता हैं बी-टाउन के सारे सीक्रेट्स, प्रियंका भी हैं हैरान! (15-07-2026)
Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs
MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Embed widget