एक्सप्लोरर

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शैलेश लोढ़ा ने की 'जंग' की बात, किसको दे रहे खुली चुनौती? फैंस दे रहे रिएक्शन

TMKOC Former Actor Shailesh Lodha: तारक मेहता के कलाकार रह चुके शैलेश लोढ़ा के एक पोस्ट से उनके फैंस के बीच हलचल मच गई है. दरअसल, उन्होंने अपने हाल में किए एक पोस्ट में 'जंग' छिड़ने की बात की है.

TMKOC Shailesh Lodha Post: शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मेहता साहब का जब जब जिक्र होता है, सबसे पहले शैलेश लोढ़ा का चेहरा ही सामने आता है. 14 सालों तक शो तारक मेहता में मेहता साहब का किरदार निभाने वाले टीवी एक्टर शैलेश लोढ़ा अब इस शो का हिस्सा नहीं हैं. फैंस उस वक्त बहुत हैरान रह गए थे, जब शो से उनके जाने की अनाउंसमेंट हुई थी. बता दें, पिछले कई समय से एक के बाद एक तारक मेहता शो के कई कलाकार इस शो को अलविदा कह चुके हैं. हाल ही में शैलेश लोढ़ा का सोशल मीडिया पर पोस्ट सामने आया है, जिसे देख कर लोग रिएक्ट कर रहे हैं. कई लोग तो उनके इस पोस्ट को तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी से जोड़कर देख रहे हैं. 

क्या है शैलेश लोढ़ा के पोस्ट में?

शैलेश लोढ़ा ने अपने पोस्ट में 'जंग' की बात की है. अकसर प्यार मोहब्बत भरी कविताएं कहने वाले कवि औऱ कलाकार शैलेश लोढ़ा के इस तरह के पोस्ट को देख कर तमाम लोगों ने अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए. शैलेश ने पोस्ट में लिखा हुआ था- 'दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत, ये एक चिराग, कई आँधियों पर भारी है....वसीम साहब का ये शेर बिलकुल मुफीद है क्यों कि "अब जंग तो होगी".'

क्या बोले शैलेश लोढ़ा के फैंस?

शैलेश के इस पोस्ट को देख एक यूजर ने लिखा- 'जंग तो छिड़ चुकी है उन लोगों में.. बस इंतकाम देखना बाकी है.' तो एक ने लिखा 'सर असित जी के खिलाफ जंग किस प्रकार की होंगी. किसी ने असित मोदी का नाम लेते हुए हंसी वाला इमोजी शेयर किया. तो कोई बोला, 'सर तारक मेहता पर वापस आ जाइए आपके बगैर शो अधूरा है.'

TMKOC छोड़ने पर क्या बोले थे शैलेश लोढ़ा

बता दें, शैलेश लोढ़ा ने जब शो छोड़ा था उस वक्त वे चुपचाप शो से चले गए थे. उन्होंने काफी समय बाद बताया था कि उन्होंने शो क्यों छोड़ा? हाल ही में एक इवेंट के दौरान उन्होंने सवाल का जवाब देते हुए बताया था कि शो छोड़ने के पीछा का कारण क्या था. शैलेश ने तारक मेहता के मेकर्स पर निशाना साधते हुए कहा था- 'एक प्रोड्यूसर एक व्यापारी है, वह किसी एक्टर से बड़ा नहीं हो सकता.' इससे पहले शो में दया बेन का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस दिशा वकानी भी इस शो से मुंह मोड़ कर चली गई थीं.

ये भी पढ़ें : Oscar 2023: क्या है ये 'नाटू-नाटू' का मतलब? कड़ी मेहनत के बाद कुछ इस तरह बन पाया RRR का ये सुपरहिट गाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मजबूरी में पति गौरव खन्ना का सरनेम लगा रही हैं आकांक्षा चमोला? Meta को भेजी रिक्वेस्ट
मजबूरी में पति गौरव खन्ना का सरनेम लगा रही हैं आकांक्षा चमोला? Meta को भेजी रिक्वेस्ट
TV Serial Spoilers: रस्सी से बंधे लीला-वसुंधरा के हाथ, मासा और वसुधा को मिला बिजनेस अवॉर्ड
रस्सी से बंधे लीला-वसुंधरा के हाथ, मासा और वसुधा को मिला बिजनेस अवॉर्ड
अविका गौर को हुआ डेंगू, हॉस्पिटल में एडमिट, 104 डिग्री बुखार में किया शूट
अविका गौर को हुआ डेंगू, हॉस्पिटल में एडमिट, 104 डिग्री बुखार में किया शूट
कपिल शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड बुलाए जाने पर भड़कीं प्रीति सिमोस, ब्रेकअप पर भी की बात
कपिल शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड बुलाए जाने पर भड़कीं प्रीति सिमोस, ब्रेकअप पर भी की बात

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget