एक्सप्लोरर

'जेठालाल...वजन कम हो गया?' जब दिलीप जोशी को देखकर पीएम मोदी ने पूछा था सवाल, एक्टर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

Dilip Joshi on Narendra Modi: नरेंद्र मोदी से अपनी एक मुलाकात को याद करते हुए दिलीप जोशी ने दिलचस्प किस्सा सुनाया. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक्टर ने बताया कि पीएम मोदी तब गुजरात के सीएम थे.

Dilip Joshi on Narendra Modi: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम एक्टर दिलीप जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ा एक पुराना दिलचस्प किस्सा शेयर किया है. दिलीप जोशी ने बताया कि नरेंद्र मोदी से उनकी मुलाकात 2011 में एक किताब विमोचन के दौरान हुई थी. एक्टर ने बताया कि उस दौरान भी पीएम मोदी सिर्फ गुजरात के सीएम थे लेकिन उन्होंने दिलीप जोशी को 'तारक मेहता के जेठालाल' के नाम से पहचान लिया.

वीडियो 'मोदी स्टोरी' नाम के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है. इसमें दिलीप जोशी ने उस वक्त गुजरात के मुख्यमंत्री रहे नरेंद्र मोदी से अपनी मुलाकात से जुड़ा अनुभव बताया है. इस वीडियो में दिलीप जोशी ने बताया, ''2008 में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो शुरू हुआ था, यह टीवी सीरियल सुपरहिट हुआ.

दिलीप जोशी ने सुनाया पीएम मोदी से मुलाकात का किस्सा

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' जिनके ऊपर यह सीरियल बना है, उन्होंने एक किताब लिखी थी. जिसका विमोचन अहमदाबाद में हुआ था. इस कार्यक्रम में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल होने वाले थे.''

दिलीप ने आगे बताया कि तारक मेहता जैसे एक 40 मिनट का नाटक बनाया था. जिस पर हम लोग एक लाइव परफॉर्म करने वाले थे. नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में कुछ मिनट के लिए ही शामिल होने वाले थे. इस दौरान नरेंद्र मोदी खुद सबके पास गए और एक-एक करके सबसे मिले.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dilip Joshi (@maakasamdilipjoshi)

एक्टर ने बताया कि 2011 में दो साल बाद फिर नरेंद्र मोदी से अहमदाबाद में मुलाकात हुई. जब वह 'सद्भावना मिशन' कर रहे थे. उसी दौरान हम मंच पर बारी-बारी से तत्कालीन सीएम नरेंद्र मोदी से मिल रहे थे. उन दिनों मैंने अपना वजन थोड़ा सा कम किया था. जैसे ही मैं स्टेज पर उनसे मिलने गया, उन्होंने मुझे देखकर कहा, 'जेठालाल, वजन ओछु कर्यु छे...".

दिलीप जोशी ने बताया कि मैं उस वक्त यह सुनकर हैरान रह गया कि नरेंद्र मोदी रोजाना लाखों लोगों को मिलते होंगे. लेकिन, ये याद रखना कि दो साल पहले उन्होंने मुझे देखा था और दो साल बाद मैं उनसे मिला. उन्हें ये याद था कि मुझमें कुछ बदलाव आया है. यह काफी हैरान करता है.

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीवी के सबसे चर्चित शो में से एक है, पिछले 16 सालों से दर्शकों का यह पसंदीदा प्रोग्राम बना हुआ है. कुछ सालों में शो के कई एक्टर ने अलविदा तक कह दिया है. जेठालाल यानी दिलीप जोशी इस शो में अपने 16 साल भी पूरे किए हैं. वह इस शो की शुरुआत से लेकर अब तक जुड़े हुए हैं.

यह भी पढ़ें: Singham Again ने एडवांस बुकिंग के मामले में अमेरिकी Box Office में काटा बवाल! यूएई-ऑस्ट्रेलिया में पहले ही बटोर चुकी है नोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: अनु को आएगा राजनंदिनी का डरावना सपना, वसुधा की प्रेग्नेंसी का झूठ पकड़ेगी दादी सा
अनु को आएगा राजनंदिनी का डरावना सपना, वसुधा की प्रेग्नेंसी का झूठ पकड़ेगी दादी सा
'लोग सिर्फ उनका मुखौटा देखते हैं...', शिवांगी जोशी पर भड़कीं आंचल खुराना
'लोग सिर्फ उनका मुखौटा देखते हैं...', शिवांगी जोशी पर भड़कीं आंचल खुराना
18 महीनों से अलग रह रहा पॉपुलर टीवी कपल हिमांशु-अमृता, शादी के 11 साल बाद लेंगे तलाक?
18 महीनों से अलग रह रहा पॉपुलर टीवी कपल हिमांशु-अमृता, शादी के 11 साल बाद लेंगे तलाक?
Bigg Boss 20: सलमान खान के 'बिग बॉस 20' की रिलीज डेट कंफर्म, जानें कब और कहां होगा स्ट्रीम
सलमान खान के 'बिग बॉस 20' की रिलीज डेट कंफर्म, जानें कब और कहां होगा स्ट्रीम

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget