एक्सप्लोरर

Singham Again ने एडवांस बुकिंग के मामले में अमेरिकी Box Office में काटा बवाल! यूएई-ऑस्ट्रेलिया में पहले ही बटोर चुकी है नोट

Singham Again Advance Booking in USA: अजय देवगन का ओवरसीज मार्केट भले ही शाहरुख खान जैसा न हो, लेकिन उनकी फिल्म सिंघम अगेन का विदेशों में भी एक्साइटमेंट के साथ इंतजार किया जा रहा है.

Singham Again Advance Booking in USA: अजय देवगन की सिंघम अगेन की रिलीज को अब सिर्फ 4 दिन ही बाकी हैं. फिल्म को लेकर इंडिया में जितना बज है उतना ही विदेशों में रहने वाले भारतीयों में भी है.

हालांकि, अजय देवगन का ओवरसीज मार्केट वैसा नहीं है जैसा शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन या आमिर खान और सलमान खान का है. लेकिन फिर भी सिंघम सीरीज की उनकी तीसरी फिल्म देखने को लेकर विदेशों में भी एक्साइटमेंट है.

फिल्म ने यूएई और ऑस्ट्रेलिया में एडवांस बुकिंग के मामले में पहले ही भूल भुलैया 3 को पीछे कर दिया है. अब यूएसए से भी अजय देवगन की फिल्म को लेकर अच्छी खबर आ रही है. यहां जानिए अमेरिका में एडवांस बुकिंग के मामले में रोहित शेट्टी की फिल्म का हाल कैसा है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

रोहित शेट्टी की आखिरी फिल्म सर्कस और अजय की मैदान फ्लॉप हुई थीं. लेकिन दोनों की हिट जोड़ी एक साथ वापसी कर रही है. ऐसे में उम्मीदें बंधी हैं कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कर सकती है.

दोनों की जोड़ी को लेकर पॉजिटिव ये है कि दोनों ने जितनी ही फिल्मों में साथ काम किया सभी अच्छा परफॉर्म करने में कामयाब रहीं. बता दें सिंघम अगेन से कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 1 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर टकराने वाली है. 

सिंघम अगेन की अमेरिका में एडवांस बुकिंग
यूएई और ऑस्ट्रेलिया के बाद अब अमेरिका से जुड़े फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने आ गए हैं. एडवांस बुकिंग के मामले में अच्छा रिस्पॉन्स सामने आ रहा है.

कोईमोई के मुताबिक, कल रात के आंकड़ों की बात करें तो सिंघम अगेन ने पहले दिन अमेरिका में 2200 से ज्यादा टिकट बेचीं जिनकी कीमत करीब 33000 डॉलर यानी 28 लाख रुपये के आसपास है. इसमें करीब 298 जगहों में हुई टिकट बिक्री और 700 शो की संख्या शामिल है.

इंडिया में कब शुरू होगी सिंघम अगेन की एडवांस बुकिंग?
अभी तक न तो कार्तिक आर्यन और न ही अजय देवगन की फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हुई है. हालांकि, ऐसी उम्मीद है कि आज रात तक टिकट खिड़कियां दर्शकों के लिए खोल दी जाएंगी. दोनों ही फिल्मों की एडवांस बुकिंग को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि इस मामले में कोई न कोई रिकॉर्ड तो बन सकता है.

नोट: बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से जुड़े ऊपर जो आंकड़े दिए गए हैं. उन्हें अलग-अलग सोर्स के आधार पर लिखा गया है. एबीपी न्यूज स्वतंत्र रूप से इन आंकड़ों की पुष्टि नहीं करता है.

और पढ़ें: 'भूल भुलैया 3' छोड़िए Singham Again का अगला शिकार है 'स्त्री 2', बॉक्स ऑफिस पर अभी से दिखाए तेवर!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Day 3:अजय देवगन की 'धमाल 4' ने संडे को लूटा बॉक्स ऑफिस, तीसरे दिन बनी साल की 7वीं सबसे बड़ी फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' ने संडे को लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की 7वीं सबसे बड़ी फिल्म, जानें- कलेक्शन
Dhamaal 4 BO Collection Day 3 Updates: 65 करोड़ के पार 'धमाल 4', 'कॉकटेल 2' को पछाड़ टॉप 5 वीकेंड ओपनर में मारी एंट्री, जानें संडे कलेक्शन
65 करोड़ के पार 'धमाल 4', 'कॉकटेल 2' को पछाड़ टॉप 5 वीकेंड ओपनर में मारी एंट्री, जानें संडे कलेक्शन
Sunday BO Collection: रविवार को 'धमाल 4' ने किया 28 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन, 'लेनिन' का जानें हाल
रविवार को 'धमाल 4' ने किया 28 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन, 'लेनिन' का जानें हाल
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
'आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर', तीसरी शादी से नाराज BJP मंत्री नितेश राणे का बड़ा बयान
'आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर', तीसरी शादी से नाराज BJP मंत्री नितेश राणे का बड़ा बयान
IND W ENG W: भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
क्यों शुरू हुई महिलाओं में शेविंग की आदत? वर्ल्ड वॉर से जुड़ा है तगड़ा कनेक्शन
क्यों शुरू हुई महिलाओं में शेविंग की आदत? वर्ल्ड वॉर से जुड़ा है तगड़ा कनेक्शन
Embed widget