Superstar Singer: हेमा मालिनी ने ईशा देओल के साथ किया जमकर डांस, ड्रीम गर्ल इस तरह बन गईं 'धूम गर्ल'
Superstar Singer Video: सुपरस्टार सिंगर शो में हाल ही में हेमा मालिनी और ईशा देओल आए थे. जहां दोनों ने खूब मस्ती की.

Hema Malini Esha Deol Video: सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर (Superstar Singer) में हर हफ्ते खास मेहमान आते हैं जो बच्चों क गाना सुनकर उनके दीवाने हो जाते हैं. रविवार के एपिसोड में खास मेहमान बनकर मां-बेटी की जोड़ी आई थी. ये स्पेशल जोड़ी हेमा मालिनी (Hema Malini) और ईशा देओल (Esha Deol) की थी. जहां कंटेस्टेंट का गाना सुनकर दोनों ही बेहद खुश हो गईं. सुपरस्टार सिंगर में हेमा मालिनी और ईशा देओल का डांस देखने को भी फैंस को मिला. ईशा ने सोशल मीडिया पर डांस का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें मां-बेटी की जोड़ी धूम मचाले गाने पर डांस करती नजर आ रही है.
वीडियो में हेमा मालिनी और ईशा देओल धूम मचाले गाने का हुक स्टेप स्टेज पर करती नजर रही हैं. ईशा का ये वीडियो वायरल हो गया है. फैंस इस पर ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं.
View this post on Instagram
ड्रीम गर्ल बनीं धूम गर्ल
ईशा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- जब ड्रीम गर्ल बन गईं धूम गर्ल. स्टेज पर ये एक जादू जैसा है. ईशा और हेमा मालिनी के लुक की बात करें तो ड्रीम गर्ल पर्पल सलवार सूट में नजर आईं. वहीं ईशा ने ब्लैक शॉर्ट स्कर्ट के साथ व्हाइट रफल शर्ट और ब्लैक वेस्ट कोट पहना.
फैंस ने किए कमेंट
ईशा देओल की इस वीडियो पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. उनकी नजर हेमा मालिनी से हट नहीं रही है. एक फैन ने लिखा-जैसी मां वैसी बेटी. वहीं दूसरे ने लिखा-ये कितना कूल है.
वर्कफ्रंट की बात करें तो ईशा ने लंबे समय के बाद इंडस्ट्री में कदम रखा है.वह 2019 में रिलीज हुई फिल्म केकवॉक में नजर आईं थीं. उसके बाद उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया है. वह अजय देवगन के साथ सीरीज रुद्रा में नजर आईं थीं.






















