एक्सप्लोरर

'इत्ती सी खुशी' से सुम्बुल तौकीर कर रही हैं टीवी पर वापसी, मचाएंगी धमाल

Sumbul Touqeer Comeback: टीवी की जानी मानी मशहूर अदाकारा सुम्बुल तौकीर जल्द ही सीरियल 'इत्ती की खुशी 'से छोटे पर्दे पर एक साल बाद वापसी कर रही हैं.

टीवी सीरियल 'इमली' में अपने किरदार से मशहूर हुई एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर नए शो 'इत्ती सी खुशी' में नजर आने वाली हैं.  इस शो को लेकर वह काफी उत्साहित हैं, क्योंकि वे लंबे समय बाद टीवी पर वापसी कर रही हैं. एक इंटरव्यू में सुम्बुल तौकीर ने नए शो 'इत्ती सी खुशी' और टीवी पर वापसी को लेकर खुशी जाहिर की. 

उन्होंने कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि अब सबके साथ 'इत्ती सी खुशी' का पहला लुक शेयर कर पा रही हूं. मैं काफी समय से किसी ऐसे शो का इंतजार कर रही थी, जो मेरे दिल के करीब हो और अब मुझे ऐसा प्रोजेक्ट मिल गया है. मुझे पता है कि मेरे फैंस भी मेरी वापसी का इंतजार कर रहे थे. अब मैं फिर से अपने घर लौट आई हूं, वही कर रही हूं, जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद है."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony SAB (@sonysab)

अन्विता का किरदार है बेहद खास 

सुम्बुल ने अपने किरदार अन्विता दिवेकर के बारे में बात करते हुए कहा, "अन्विता का किरदार निभाना मेरे लिए बहुत ही खूबसूरत अनुभव रहा है. वह एक ऐसी लड़की है, जो अपने पूरे परिवार को एक साथ जोड़े रखती है.

वो बिना कुछ कहे, चुपचाप हर जिम्मेदारी को प्यार और मजबूती के साथ निभाती है. उसे अपने दर्द में भी ताकत मिलती है और मुश्किल समय में भी वह शांति और सम्मान बनाए रखती है."

एक्ट्रेस ने शूटिंग का अनुभव शेयर करते हुए आगे कहा, "प्रोमो शूट करना मेरे लिए एक खास अनुभव था. हमने इसमें असली मुंबई का माहौल दिखाने की कोशिश की. मेरे को-एक्टर्स रजत वर्मा और वरुण सर के साथ काम करना इस अनुभव को और भी यादगार बना दिया. अन्विता की कहानी मेरे दिल के बहुत करीब है और मुझे उम्मीद है कि लोग इस किरदार से वैसे ही जुड़ेंगे जैसे मैं जुड़ गई हूं."

इत्ती सी खुशी की कहानी में है रिश्तों की गहराई

नए टीवी शो 'इत्ती सी खुशी' की कहानी अन्विता दिवेकर नाम की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है. उसकी जिंदगी में तूफान तब आता है, जब उसकी मां की अचानक मौत हो जाती है. इसके बाद अन्विता अपने छोटे भाई-बहनों की जिम्मेदारी अपने सिर पर ले लेती है.  उसके पिता को शराब की बुरी लत है, जिसके चलते वह परिवार का ध्यान रख पाने में असमर्थ है. ऐसे हालात में अन्विता ही अपने घर और परिवार को संभालती है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तारक मेहता' में एक्टिंग की चाह में 900 किलोमीटर चला 16 साल का नाबालिग, असित मोदी बोले- सपने जरूर देखो
'तारक मेहता' में एक्टिंग की चाह में 900 किलोमीटर चला 16 साल का नाबालिग, असित मोदी बोले- सपने जरूर देखो
Bigg Boss फेम लोपामुद्रा राउत के घर हुई 1 करोड़ रुपये की चोरी का मामला सुलझा, बिहार से गिरफ्तार हुआ आरोपी
'बिग बॉस' फेम लोपामुद्रा राउत के घर हुई 1 करोड़ रुपये की चोरी का मामला सुलझा, आरोपी गिरफ्तार
पति हिमांशु से अलग होने की खबरों पर भड़कीं अमृता खानविलकर, लीगल नोटिस की धमकी दी
पति हिमांशु से अलग होने की खबरों पर भड़कीं अमृता खानविलकर, लीगल नोटिस की धमकी दी
TV Serial Spoilers: अनु के हाथ लगा राजनंदिनी का मंगलसूत्र, वसुधा को गुरुजी देंगे चौंकाने वाला समाधान
अनु के हाथ लगा राजनंदिनी का मंगलसूत्र, वसुधा को गुरुजी देंगे चौंकाने वाला समाधान

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
AR Rahman के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget