एक्सप्लोरर

हार्दिक पांड्या कंट्रोवर्सी पर आया श्रीसंत का बयान, कहा- उन्हें बिग बॉस के घर में जाना चाहिए

हार्दिक और केएल राहुल को न केवल उनकी टिप्पणियों के लिए ट्रोल किया गया था, बल्कि दोनों क्रिकेटरों को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की तरफ से निलंबित भी कर दिया गया है.

हार्दिक पांड्या और केएल राहुल का नाम हाल ही में गलत वजह से सुर्खियों में था. दोनों खिलाड़ी 'कॉफी विद करण' सीज़न 6 के एक एपिसोड में मेहमान के रूप में दिखाई दिए, जहां हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने महिलाओं पर कुछ विवादित बयान दिए, जिसे लेकर अब सभी जगह चर्चाएं होने लगी थीं.

हार्दिक और केएल राहुल को न केवल उनकी टिप्पणियों के लिए ट्रोल किया गया था, बल्कि दोनों क्रिकेटरों को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की तरफ से निलंबित भी कर दिया गया है.

अब बिग बॉस 12 के पहले रनरअप रहे श्रीसंत ने इस पूरे प्रकरण पर अपनी राय रखी है. एक इंटरव्यू में जब श्रीसंत से पूछा गया इस पूरे प्रकरण पर उनका क्या कहना है तो उन्होंने कहा, "टीवी और से मेरा आजकल नाता बहुत कम रहता है, इन दिनों मैं सिर्फ मेरे बिग बॉस के एपिसोड्स को देखता हूं. उन दोनों ने ऐसा कुछ पब्लिक डोमेन में कहा है तो इस एक्शन भी लिया जा चुका है. बीसीसीआई बहुत जल्दी फैसला ले लेता है.''

श्रीसंत ने कहा कि उन्हें अगले साल बिग बॉस या खतरों के खिलाड़ी जैसे शो में भेजना चाहिए.

बीते दिनों श्रीसंत को भी ट्रोलर्स की तरफ से ट्रोल किया गया था. श्रीसंत ने ऐसे लोगों को जवाब देते हुए कहा कि लोग तो मेरा मजाक तब भी उड़ा रहे थे, जब मैं भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होने की कोशिश कर रहा थे. उस समय मैं केरल की अंडर-19 क्रिकेट टीम में था.

श्रीसंत ने कहा, "मैंने कहा था कि मैं स्टीवन स्पीलबर्ग के साथ काम करना चाहता हूं. हां, क्योंकि यह मेरा सपना है. अगर आप मेरे दोस्तों से पूछें तो वे आपको बताएंगे कि जब मैं अंडर-19 टीम में था तो उस समय जब मुझसे कोई पूछता था कि मैं क्या करना चाहता हूं तो मैं बोलता था कि मैं देश के लिए खेलना चाहता हूं और वे हंसते थे." उन्होंने कहा, "मैं पहले ही दो बॉलीवुड फिल्में कर चुका हूं. मैं दक्षिण सिनेमा की फिल्में कर चुका हूं, मैं हॉलीवुड में काम करना चाहता हूं."

छोटे पर्दे पर जल्द फिर साथ नजर आएगी बिट्टू शर्मा और गुत्थी की जोड़ी?

पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, "हॉलीवुड में जाने के अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए मैं 'न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी' में दाखिला लूंगा. मैं नेटफ्लिक्स या अमेजन पर अंग्रेजी भाषा की सीरीज में करना चाहता हूं." बता दें कि हाल ही मैं श्रीसंत की फिल्म 'कैबरेट' रिलीज हो चुकी है. उनकी कन्नड़, तमिल, तेलुगू फिल्म 'केम्पेगॉडा-2' मार्च के पहले हफ्ते में रिलीज होगी. इसके अलावा उनकी मराठी फिल्म के फरवरी में फ्लोर पर आने की उम्मीद है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सपने सुहाने लड़कपन के' फेम एक्ट्रेस का खुलासा, शो के बाद सिर्फ नेगेटिव रोल ही मिले
'सपने सुहाने लड़कपन के' फेम एक्ट्रेस का खुलासा, शो के बाद सिर्फ नेगेटिव रोल ही मिले
फिल्मों में दमदार किरदार चाहती हैं अविका गौर, बोलीं- 'फर्नीचर' बनकर नहीं रहना
फिल्मों में दमदार किरदार चाहती हैं अविका गौर, बोलीं- 'फर्नीचर' बनकर नहीं रहना
TV Serial Spoilers: वसुधा को पुश्तैनी हार सौंपेगी चंद्रिका, खीर खाने से बिगड़ी सिद्धू की हालत
वसुधा को पुश्तैनी हार सौंपेगी चंद्रिका, खीर खाने से बिगड़ी सिद्धू की हालत
18 सालों से कैसे चल रहा 'तारक मेहता'? असित मोदी का खुलासा
18 सालों से कैसे चल रहा 'तारक मेहता'? असित मोदी का खुलासा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget