एक्सप्लोरर

'पैसे नहीं लौटाए तो...', पिता की शर्त की वजह से Smriti Irani को करना पड़ा झाड़ू-पोछा का काम, मिलती थी सिर्फ इतनी सैलरी

Smriti Irani Struggle: स्मृति ईरानी ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया. उन्होंने खुलासा किया कि पैसे कमाने के लिए वह झाड़ू-पोछा का भी काम कर चुकी हैं.

Smriti Irani Struggle: स्मृति ईरानी ने छोटे पर्दे से लेकर केंद्रीय मंत्री तक सफर तय किया है. उन्होंने एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तुलसी का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीत लिया था. हालांकि, स्मृति ईरानी का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था. करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बतौर क्लीनर काम किया था. वह McDonald के एक आउटलेट में झाड़ू-पोछा का काम करती थीं और उन्हें इसके बदले में बहुत कम सैलरी मिलती थी.

पिता ने स्मृति ईरानी के सामने रखी ये शर्त

नीलेश मिश्रा के शो द स्लो इंटरव्यू में स्मृति ईरानी ने बताया, 'मिस इंडिया के लिए सेलेक्ट होने के बाद मुझे कॉम्पिटिशन में पार्टिसिपेट करने के लिए 1 लाख रुपये की जरुरत थी. मैंने अपने पिता से लोन के तौर पर पैसे लिए, लेकिन उन्होंने पैसे देने के साथ शर्त रख दी. पिता ने कहा कि तुम्हें इंटरेस्ट के साथ पैसे लौटाने होंगे और अगर नहीं लौटा पाई तो फिर मैं अपनी पसंद के लड़के के साथ तुम्हारी शादी कर दूंगा. मैंने उस शर्त को मान लिया.'

जैसे-तैसे पिता को लौटाए 60 हजार रुपये

स्मृति ईरानी ने बताया कि उन्हें पिता के पैसे लौटाने के लिए क्लीनर का काम करना पड़ा था. ब्यूटी पेजेंट से मिले गिफ्ट्स से उन्होंने पिता को 60,000 रुपये वापस कर दिए, लेकिन बाकी पैसों के लिए उन्हें नौकरी करनी पड़ी. स्मृति ईरानी ने कुछ विज्ञापन में काम किया, लेकिन उन्हें पैसों के लिए इनकम सोर्स की जरूरत थी. 

स्मृति को करना पड़ा झाड़ू-पोछा का काम

एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं McDonald’s गई तो वहां पर केवल केवल दो स्लॉट बचे थे. उन्होंने कहा कि ये फाउंडेशन जॉब है. जब मैंने पूछा कि ये कैसी जॉब है, तो उन्होंने कहा कि झाडू, पोछा और बर्तन का काम करना पड़ेगा. मैंने कहा ठीक है. इस काम के बदले मुझे 1500 रुपये मिले थे. जॉब जॉइन करने से पहले मैंने प्रमोशन प्रोसेस के बारे में पूछा तो हायर करने वाली महिला ने कहा कि पहले यहां एक महीने काम करो.'

ऐसे मिला था एकता कपूर का शो

स्मृति ईरानी ने बताया कि वह हफ्ते में छह दिन काम करती थीं और छुट्टी के दिन वह ऑडिशन के लिए जाती थीं. ऑडिशन के दौरान ही उन्हें पहला शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी मिला था. इस तरह एकता कपूर के शो में तुलसी बनकर स्मृति ईरानी ने हर किसी के दिल में खास जगह बना ली थी.

यह भी पढ़ें-Veer Zaara: 'तुम जैसे एक्टर को लेकर फिल्म नहीं बनाता,' जब यश चोपड़ा ने मनोज बायपेयी को लेकर दिया था ऐसा रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमारे समाज में अच्छा नहीं माना जाता', आमिर खान की तीसरी शादी पर बोलीं हिना खान और रुबीना दिलैक
'हमारे समाज में अच्छा नहीं माना जाता', आमिर खान की तीसरी शादी पर बोलीं हिना खान और रुबीना दिलैक
'सबूत आपके सामने है...', वृंदावन में VIP ट्रीटमेंट के आरोपों पर भड़कीं दीपिका सिंह, दिया करारा जवाब
'सबूत आपके सामने है...', वृंदावन में VIP ट्रीटमेंट के आरोपों पर भड़कीं दीपिका सिंह, दिया करारा जवाब
'जमाई राजा' ने दिलाई पहचान, अब 'रामायण' में लक्ष्मण बन छाएंगे रवि दुबे, कैसी रही जर्नी?
'जमाई राजा' ने दिलाई पहचान, अब 'रामायण' में लक्ष्मण बन छाएंगे रवि दुबे, कैसी रही जर्नी?
मुनव्वर फारूकी से फलक नाज तक, स्टूडेंट्स के सपोर्ट में सड़कों पर उतरे ये टीवी सेलेब्स
मुनव्वर फारूकी से फलक नाज तक, स्टूडेंट्स के सपोर्ट में सड़कों पर उतरे ये टीवी सेलेब्स

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget