एक्सप्लोरर

'तुम सिर्फ दोस्त नहीं, परिवार हो', जन्नत के 24वें जन्मदिन पर शिवांगी जोशी का प्यार भरा पोस्ट

Heartfelt Birthday Wish: टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने अपनी बेहद करीबी दोस्त, एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जन्नत जुबैर के 24वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया के जरिए एक इंस्टाग्राम पोस्ट किया.

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर और चहेती एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने अपनी बेहद करीबी दोस्त, एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जन्नत जुबैर के 24वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया के जरिए एक खास तोहफा दिया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत पोस्ट साझा किया, जिसमें दोनों की साथ में बिताए गए पलों की झलक दिखती है.

इंस्टाग्राम पर साझा की गई पोस्ट में एक प्यारी सी फोटो के साथ-साथ कई वीडियो भी हैं, जिनमें शिवांगी और जन्नत एक-दूसरे के साथ हंसी-मजाक करती, मस्ती करती और बेहतरीन पल गुजारती नजर आ रही हैं. इन वीडियो क्लिप्स में कभी वह ट्रैवलिंग करती दिख रही है, तो कभी डांस करती हुई नजर आ रही हैं.

शिवांगी जोशी ने इस पोस्ट के साथ दिल को छू लेने वाला कैप्शन लिखा

उन्होंने लिखा, ''जन्मदिन मुबारक हो मेरी जान... तुम सिर्फ मेरी सबसे अच्छी दोस्त नहीं हो, तुम मेरा परिवार हो. मेरी सुरक्षित जगह, मेरी साथी, जिंदगी भर साथ रहने वाली इंसान हो.''

शिवांगी ने आगे कहा कि उनके बीच की समझदारी इतनी गहरी है कि बिना कुछ कहे भी एक-दूसरे को समझ जाती हैं. उन्होंने लिखा कि जन्नत के साथ जीवन और भी खूबसूरत और वॉर्म्थ भरा लगता है. उसके साथ जो सफर तय किया है, और जो छोटी-छोटी यादें उन्होंने साथ में बनाई हैं, वो उनके दिल के बेहद करीब हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by शिवांगी जोशी (@shivangijoshi18)

उन्होंने कहा, ''तुम वही इंसान हो जिसके साथ मैं पूरी तरह खुद बन सकती हूं... हंसी में, आंसुओं में, खामोशी में, और उथल-पुथल में और फिर भी सब कुछ बिल्कुल सही लगता है, क्योंकि वो 'हम' होते हैं. मैं तुमसे बेइंतहा प्यार करती हूं, पूरे दिल से… और हमेशा तुम्हारे साथ और तुम्हारे लिए रहूंगी, चाहे जिंदगी में कुछ भी आए.''

इसके बाद शिवांगी ने जन्नत को धन्यवाद दिया, उसके प्यार, देखभाल, पागलपन, वॉर्म्थ और सुकून के लिए, जो उसने शिवांगी की जिंदगी में भरा है.

इस पोस्ट के आखिर में शिवांगी ने जन्नत को ढेर सारी दुआएं और शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ''तुम्हारे इस खास दिन पर, मैं बस यही दुआ करती हूं कि तुम्हें दुनिया की सारी खुशियां मिलें, तुम्हें ढेर सारा प्यार मिले, और जिंदगी की सारी अच्छी चीजें तुम्हारे कदम चूमें. तुम वाकई में इस सबकी हकदार हो. जन्मदिन मुबारक हो, मेरी बेस्ट फ्रेंड.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंजीनियरिंग में हुए फेल, खाने तक के नहीं थे पैसे, ऐसा है 'रामायण' के लक्ष्मण रवि दुबे का स्ट्रगल
इंजीनियरिंग में हुए फेल, खाने तक नहीं थे पैसे, ऐसा है 'रामायण' के लक्ष्मण रवि दुबे का स्ट्रगल
मां के लिए इमोशनल हुईं शोएब इब्राहिम की बहन, बोलीं- पत्नी के तौर पर सोचूं तो तकलीफ होती है
मां के लिए इमोशनल हुईं शोएब इब्राहिम की बहन, बोलीं- पत्नी के तौर पर सोचूं तो तकलीफ होती है
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में हीरो को मिलती है मोटी फीस, टीवी की 'पार्वती' सोनारिका का खुलासा
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में हीरो को मिलती है मोटी फीस, टीवी की 'पार्वती' सोनारिका का खुलासा
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
कांग्रेस से होगी 11 हजार करोड़ के नुकसान की वसूली? व्यापारी बोले- 'हमें मुआवजा चाहिए'
कांग्रेस से होगी 11 हजार करोड़ के नुकसान की वसूली? व्यापारी बोले- 'हमें मुआवजा चाहिए'
हिंदू-यहूदी गठबंधन से घबराया पाकिस्तान, मुनीर बोले-'मुसलमानों के लिए...'
हिंदू-यहूदी गठबंधन से घबराया पाकिस्तान, मुनीर बोले-'मुसलमानों के लिए...'
IND vs NZ: मोहम्मद सिराज बाहर, पहले ODI में टीम इंडिया ने लिया बड़ा रिस्क, देखें दोनों की प्लेइंग XI
मोहम्मद सिराज बाहर, पहले ODI में टीम इंडिया ने लिया बड़ा रिस्क, देखें दोनों की प्लेइंग XI
'रामायण' का आएगा पार्ट 3? नमित मल्होत्रा की वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा, रणबीर कपूर ने भी लीक कर दिया प्लान
'रामायण' का आएगा पार्ट 3? नमित मल्होत्रा की वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा
पंजाब से चुनाव प्रचार की आज शुरुआत करेंगे राहुल गांधी, आखिर पहले संगरूर को ही क्यों चुना?
पंजाब से चुनाव प्रचार की आज शुरुआत करेंगे राहुल गांधी, आखिर पहले संगरूर को ही क्यों चुना?
देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
बंदूक चल गी तेरी...लहंगा पहन हसीना ने ढाया कहर, कुंवारों की हालत खराब
बंदूक चल गी तेरी...लहंगा पहन हसीना ने ढाया कहर, कुंवारों की हालत खराब
Embed widget