एक्सप्लोरर

बिग बॉस 11 जीतने के बाद बोलीं शिल्पा, ‘ये बहुत बड़ा बदलाव, लोगों को पता चला मैं क्या हूं’

''मैंने आजतक जितना काम किया है, मुझे उसपर विश्वास था. सच्चाई से आगे बढ़ने वालों को जरूर फल मिलता है. मुझे पता है कि मैंने किसी का दिल नहीं दुखाया.''

मुंबई: शिल्पा शिंदे रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के 11वें सीजन की विजेता बन गई हैं. शो से पहले तमाम विवादों में रह चुकीं शिल्पा शिंदे ने कहा है कि यह उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा बदलाव है. उन्होंने कहा है कि आखिर अब लोगों को पता चल गया कि मैं क्या हूं. सवाल- जब आप और हिना खान स्टेज पर खड़ी थीं तो कैसा लग रहा था? जवाब- ये एक बहुत बड़ी जर्नी थी. इस समय मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा था कि फाइनल में पहुंच चुकी हूं. मुझे पता ही नहीं चला. सलमान खान मस्ती कर रहे थे. मेरा हाथ जब उन्होंने उठाया तब भी मुझे लग रहा था कि ये एक मजाक है. लेकिन बाद में लोगों ने शोर मचाना शुरु किया तब जाकर यकीन हुआ. मैं आझ क्या हूं, बिग बॉस की इस ट्राफी से पता चलता है. सवाल- क्या ये एक नई पारी की शुरुआत है? जवाब: मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मेरे साथ ये सब होगा. मैं कभी बिग बॉस की फैन नहीं रही. जिस तरह से चीजे हुईं, उनपर विश्वास करना मुश्किल था. मैंने ये सोचा भी नहीं था कि घर के अंदर इस तरह की चीजें होंगी. सबकुछ अजीब सा था. बाहर क्या हो रहा है, ये भी मुझे नहीं पाता था. लेकिन जो होता है अच्छे के लिए होता है. ये मेरी जिंदगी का बहुत बड़ा बदलाव है. सवाल- क्या बिग बॉस से आपकी इमेज बदलेगी? जवाब- मेरे लिए लोगों के अंदर बहुत गलतफहमियां थी कि मैं बहुत घमंडी हूं, एटीट्यूड दिखाती हूं. जिस तरह से मुझे देखा गया था, मुझे विश्वास था कि मैं बिग बॉस में अपनी इमेज बदल दूंगी. क्य़ोंकि आप वहां एक्टिंग नहीं कर सकते. 120 कैमरों के सामने आप कब तक एक्टिंग करोगे. आपकी असलियत बाहर आ ही जाएगी.  मैं क्या हूं, ये मुझे पता है. मुझे विश्वास था कि इसके बाद बहुत सारी चीजें बदल जाएंगी. सवाल: ये आत्मविश्वास कैसे आया कि लोग आपको स्पोर्ट करेंगे? जवाब:  मैंने आजतक जितना काम किया है, मुझे उसपर विश्वास था. सच्चाई से आगे बढ़ने वालों को जरूर फल मिलता है. मुझे पता है कि मैंने किसी का दिल नहीं दुखाया. मैंने हमेशा कोशिश की है कि मैं सामने वाले इंसान को खुश देख सकूं. कर भला तो हो भला. ये हकीकत है. ये ट्राफी मेरे सभी फैंस के लिए एक तोहफा है. सवाल: आप घर की कप्तानी के लिए क्यों नहीं लड़ी? जवाब: लड़कर अगर चीजें हल हो जाती तो मैं जरूर लड़ें. जहां हमें पता है कि लड़ाई करके हमें कुछ नहीं मिलने वाला है, बल्कि सिर्फ आपकी एनर्जी खत्म होगी. तो लड़कर क्या फायदा. पूनीश ने बंदगी को कप्तान बनाया, हिना दो बाउंसर्स को लेकर चलती थी. विकास गुप्ता हितेन को लेकर चलता था. इन सबके बीच मैं वहां बिल्कुल अकेली थी. ये सभी बातें शिल्पा शिंदे ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कही हैं. यह भी पढ़ें- जानिए- इनाम में बॉस-11 की विनर शिल्पा शिंदे को कितनी मोटी रकम मिली शिल्पा शिंदे बनीं सीजन 11 की विजेता, जानें- अब तक कौन-कौन जीत चुके हैं ये शो? Bigg Boss 11: विकास गुप्ता की वजह से शिल्पा शिंदे को हुआ ये नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिग बॉस 20: घर के नए कैप्टेन बने आसिफ खान, फिर खूब मचा बवाल, काजी बने शेख
बिग बॉस 20: घर के नए कैप्टेन बने आसिफ खान, फिर खूब मचा बवाल, काजी बने शेख
Bigg Boss 20: स्काउट और लव गिल की नजदीकियों पर आम्रपाली दुबे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'ये बाहर गंदा दिखता है'
'बिग बॉस 20': स्काउट-लव गिल की नजदीकियों पर बोलीं आम्रपाली दुबे, कहा- 'ये बाहर गंदा दिखता है'
मैरी कॉम पर एक्स हसबैंड ओनलर ने ठोका केस, मुसीबत में फंसीं 'बिग बॉस 20' कंटेस्टेंट
मैरी कॉम पर एक्स हसबैंड ओनलर ने ठोका केस, जानें क्या है मामला?
‘मेरे पेट डॉग को नहीं छोड़ा, वो मेरे बच्चे को छोड़ेगा?’, रितिका ने अनुराग पर लगाए कई आरोप
‘मेरे पेट डॉग को नहीं छोड़ा, वो मेरे बच्चे को छोड़ेगा?’, रितिका ने अनुराग पर लगाए कई आरोप

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget