एक्सप्लोरर

सपना चौधरी की मां ने उन्हें 15 दिन तक घर में छिपाकर क्यों रखा, बताया दिल दहला देने वाला किस्सा

हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं, फिर चाहे वो उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर हो या प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हो.

हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी बेशक आज लग्जरी लाइफ जीती हैं, लेकिन एक दौर ऐसा था जब उन्होंने जिंदगी में काफी दर्द झेला. सपना के पिता की डेथ बहुत ही कम उम्र में हो गई थी, ऐसे में उनके कंधों पर घर का सारा भार आ गया था. सिद्धार्थ कन्नन के इंटरव्यू में सपना ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए.

लोग बोलते थे उल्टा-सीधा

सपना ने कहा,'लोग नचनिया, दो पैसे की, नाचती ही तो है जैसी बातें करते हैं. मैंने तो ये भी सुना है कि गाने तो हम बनाते हैं. सिर्फ वो नाचती है, शर्म नहीं है, लिहाज नहीं है. पता नहीं क्या-क्या करती फिरती है, बहुत कुछ सुना है. अगर मैं खुश हूं अपनी लाइफ में तो आपको खुशी ही देकर जाऊंगी लेकिन जो लोग खाली बैठे हैं, जिन लोगों को कोई काम धंधा ही नहीं है, अपनी बीवी से कोई परेशान है,कोई पति से परेशान है वो करेगा क्या. इंस्टाग्राम ही तो खोलना है बस, फ्री है.'

मुझे टारगेट किया

सपना ने अपनी लाइफ के बुरे दौर को याद किया. उन्होंने कहा,'एक रागिनी गाई थी मैंने, बहुत आर्टिस्ट्स ने पहले भी गाई थी वो, उसमें कुछ 36 जात की वो रागिनी थी.मेरे ऊपर SCST एक्ट लगा दिया गया था कि मैंने शेड्यूल कास्ट को अब्यूज किया है, उनके लिए गलत होला है, जो कि मेरी कोई इंटेशन नहीं थी. मुझे तो पता भी नहीं था कि ये चीजें गलत होती है. मेरे से बड़े दूसरे कलाकारों ने गाया था तो उनपर कभी ध्यान नहीं गया. लेकिन मैंने गा दिया उस वक्त पर सपना नाम चल रहा था तो लोगों ने टारगेट करना शुरू कर दिया.'

15 दिन छिपाकर रखा

सपना ने कहा कि लोगों ने उन्हें गालियां बकनी शुरू कर दी. गालियों से ज्यादा सपना इससे तंग आ गई थी कि मेरी मां लोगों से मदद मांग रही है और वो लोग हेल्प कम और हंसी ज्यादा उड़ा रहे थे. सपना ने बताया कि उनकी मां ने उन्हें 15 दिनों तक एक कमरे में छिपाकर रखा था ताकि कोई उन्हें ले न जाए.

7 दिन बेहोश रही

गंदी-गंदी बातें होती थी मेरे बारे में और मैं मजबूर हो गई थी सोचने पर कि एक लड़की को कितना टॉर्चर किया जाता है. सपना ने बताया कि तंग आकर मैंने गलत कदम उठा लिया था, मुझे लगने लगा कि मरना ही ठीक होगा. बहुत सारी नींद की गोलियां खा लीं मैंने. 7 दिन मैं बेहोश रही और 7 दिन बाद होश आया. मैंने जब अपनी मां तो देखा तो लगा कि बहुत गलत कर रही थी. बाद में मैंने सीख लिया कि मुसीबत कैसी भी हो उससे लड़ना है.

ये भी पढ़ें:-Anupama Spoiler: स्टेज पर एक-दूसरे को आंख दिखाएंगी अनुपमा और राही, डांस फिनाले में आएगा बड़ा ट्विस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लोग सिर्फ उनका मुखौटा देखते हैं...', शिवांगी जोशी पर भड़कीं आंचल खुराना
'लोग सिर्फ उनका मुखौटा देखते हैं...', शिवांगी जोशी पर भड़कीं आंचल खुराना
18 महीनों से अलग रह रहा पॉपुलर टीवी कपल हिमांशु-अमृता, शादी के 11 साल बाद लेंगे तलाक?
18 महीनों से अलग रह रहा पॉपुलर टीवी कपल हिमांशु-अमृता, शादी के 11 साल बाद लेंगे तलाक?
Bigg Boss 20: सलमान खान के 'बिग बॉस 20' की रिलीज डेट कंफर्म, जानें कब और कहां होगा स्ट्रीम
सलमान खान के 'बिग बॉस 20' की रिलीज डेट कंफर्म, जानें कब और कहां होगा स्ट्रीम
TV Serial Spoilers: दादी सा को झूठी प्रेग्नेंसी का सच बताएगी वसुधा, मीरा की साजिशों पर पानी फेरेगी अनु
दादी सा को झूठी प्रेग्नेंसी का सच बताएगी वसुधा, मीरा की साजिशों पर पानी फेरेगी अनु

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
JPSC-JSSC विवाद: रघुवर दास का सरकार को खुला पत्र, CM से CBI जांच की मांग
JPSC-JSSC विवाद: रघुवर दास का सरकार को खुला पत्र, CM से CBI जांच की मांग
Xप्लेन: जातिगत जनगणना क्या है और इसे लेकर इतना विवाद क्यों है?
Xप्लेन: जातिगत जनगणना क्या है और इसे लेकर इतना विवाद क्यों है?
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Embed widget