एक्सप्लोरर

Bigg Boss 13 के प्रोमो में सलमान खान बने स्टेशन मास्टर, सामने आई पहली तस्वीर

बिग बॉस 13 के लिए कमर कस चुके निर्माता अब शो को लॉन्च करने के अंतिम पड़ाव पर पहुंच गए हैं. कंटेस्टेंट्स को फाइनल किए जाने की खबर के साथ-साथ नए सीजन के प्रोमो शूट किए जाने की भी खबरें सामने आई हैं.

देश का सबसे बड़ा और विवादास्पद रिएलिटी शो 'बिग बॉस' का अगला सीजन अपनी तैयारी की तरफ आगे बढ़ रहा है. शो से जुड़ी ऐसी खबरें आती रही हैं कि निर्माता नए सीजन के लिए कंटेस्टेंट्स को फाइनल करने में लगे हुए हैं. इन सभी खबरों के बीच सलमान खान की तरफ से शो के लिए प्रोमो शूट किए जाने की खबरें भी आईं हैं. सलमान खान के इंस्टाग्राम पर स्टोरी के माध्यम से शेयर की गई एक तस्वीर बिग बॉस के चाहनेवालों की धड़कने बढ़ा रही हैं.

इस तस्वीर में बिग बॉस सीजन 13 के प्रोमो में नजर आ रहे सलमान खान के लुक का खुलासा हुआ है. तस्वीरों को देखने के बाद ऐसा महसूस हो रहा है कि सलमान पिछले सीजन में पाइलट, सिंगर, माली और शरारती पड़ोसी बनने के बाद इस बार स्टेशन मास्टर बने नजर आने वाले हैं.

मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार, अपनी आने वाली फिल्म दबंग 3 की शूटिंग के अंतिम चरण के लिए जयपुर जाने से पहले, अभिनेता ने शो के चार प्रोमो शूट किए. अभिनेता के एक फैन क्लब ने ट्विटर पर स्टेशन मास्टर के रूप में सलमान के लुक को शेयर किया गया है.

एक नज़र तस्वीर पर डालें:

बता दें बिग बॉस का घर इस साल लोनावला से मुंबई के फिल्मसिटी में लाया गया है. इस साल यह घर केवल नामी सेलिब्रिटीज के लिए खोला गया है और किसी भी आम व्यक्ति को शो में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. कथित तौर पर, गायक आदित्य नारायण, टीवी अभिनेता शिविन नारंग और मॉडल-अभिनेत्री मुग्धा गोडसे जैसे सेलेब्स हैं, जिन्होंने शो के लिए साइन किया हैं और वे बिग बॉस 13 के घर में बंद होने के लिए तैयार हैं.

यह शो सितंबर के अंत तक ऑनएयर किया जाएगा.

आने वाले सीजन की मेजबानी के साथ सलमान खान इस शो के लिए 10वां सीजन होस्ट कर रहे होंगे. इससे पहले अमिताभ बच्चन, शिल्पा शेट्टी और अरशद वारसी पहले तीन सीजन में शो के होस्ट रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: गृह प्रवेश के बाद वसुधा छोड़ेगी चौहान हाउस, सिद्धू के हाथ लगेगा ठकुराइन के खिलाफ बड़ा सबूत
गृह प्रवेश के बाद वसुधा छोड़ेगी चौहान हाउस, सिद्धू के हाथ लगेगा ठकुराइन के खिलाफ बड़ा सबूत
अली गोनी से 10 गुना ज्यादा अमीर हैं जन्नत जुबैर, Laughter Chefs 3 के विनर्स की नेटवर्थ जानें
'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर अली और जन्नत में से कौन ज्यादा अमीर? जानें- नेटवर्थ
VIDEO: शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, पूछा- 'कैटरिंग का बिल भरोगे?'
VIDEO: शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, पूछा- 'कैटरिंग का बिल भरोगे?'
कौन हैं 'इंडियन आइडल' 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक?
कौन हैं 'इंडियन आइडल' 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक?

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget