एक्सप्लोरर

'दो पसलियां टूटी हैं...' सलमान खान ने अपनी चोट का किया खुलासा, दर्द में भी शूट किया बिग बॉस 18 का प्रोमो

Salman Khan: सलमान खान ने बिग बॉस 18 की शूटिंग शुरू कर दी है. एक्टर को हाल ही में रियलिटी शो के सेट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान एक्टर काफी दर्द में भी नजर आए.

Bigg Boss 18: सलमान खान बॉलीवुड के सुपर स्टार हैं. फैंस एक्टर की एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं. सलमान खान अपनी फिल्मों से तो दर्शकों के दिलों पर राज करते ही हैं वहीं वे टीवी पर मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 18 को भी होस्ट कर छाए रहते हैं. वहीं एक्टर अब बिग बॉस के नए सीजन को होस्ट करने के लिए तैयार हैं और बीते दिन सुपरस्टार ने सीजन 18 का प्रोमो भी शूट शुरू किया. हालांकि इस दौरान एक्टर काफी तकलीफ में नजर आए. वहीं सलमान ने खुलासा किया कि उनकी पसलियों में चोट लगी है.

बिग बॉस 18 के सेट पर सलमान ने अपनी चोट पर दिया अपडेट
हाल ही में सलमान खान बिग बॉस 18 के सेट पर प्रोमो शूट के लिए पहुंचे थे. इस दौरान एक्टर काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आए. उन्होंने क्लासिक ब्लैक सूट के साथ डार्क ब्लू कलर की शर्ट पहनी थी और सूट-बूट में एक्टर डैपर लग रहे थे. वहीं इस दौरान सलमान खान काफी अनकंर्टेबल और बार-बार अपनी पसलियों को छूते हुए नजर आए. बता दें, कुछ दिन पहले मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि सलमान को पसली में चोट लगी है और फिर भी उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग जारी रखी है. वहीं मीडिया बातचीत के दौरान सलमान ने खुलासा किया कि उनकी दो पसलियां टूट गई हैं. वहीं फैंस अब एक्टर की जल्द रिकवरी के लिए प्रेयर कर रहे हैं.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

एक इवेंट में चोट की वजह से दर्द में नजर आए थे सलमान खान
बता दें कि सलमान खान कुछ दिनों पहले मुंबई में बच्चे बोले मोरया इवेंट में शामिल हुए थे. इस कार्यक्रम में कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं. वहीं दबंग अभिनेता इवेंट में ग्रे टी-शर्ट और ब्लू जींस के साथ स्वैग में नजर आए थे. हालांकि, इस दौरान काउच पर बैठते या खड़े होते समय, वह बार-बार दर्द से कराहते दिखे थे और यहाँ तक कि अपनी पसलियों को भी छूते नजर आए थे. जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ फैंस एक्टर की हेल्थ को लेकर परेशान हो गए.

वहीं दर्द के बावजूद सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए हाई-एक्शन सीन्स की शूटिंग कर रहे हैं और अब उन्होंने  बिग बॉस 18 पर भी काम शुरू कर दिया है.

सलमान खान प्रोफेशनल फ्रंट
सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर को आखिरी बार मेगा-बजट फिल्म ‘टाइगर 3’ में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ देखा गया था. अब वे जल्द ही छोटे पर्दे पर बिग बॉस 18 को होस्ट करते हुए नजर आएंगे और उन्होंने इसका प्रोमो शूट शुरू कर दिया है. इसके अलावा एक्टर अपनी अगली फिल्म सिकंदर पर काम कर रहे हैं. ए.आर. मुरुगादौस इसका निर्देशन करेंगे. यह फिल्म ईद 2025 पर रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें:-200 फिल्में कर चुकीं मां से होती थी Esha Deol की तुलना, फिर हेमा मालिनी ने बेटी को दी थी गोल्डन सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: मांजी सा के गुस्से से परेशान चंद्रिका ने उठाया बड़ा कदम, अनु को होगा पुनर्जन्म का एहसास
मांजी सा के गुस्से से परेशान चंद्रिका ने उठाया बड़ा कदम, अनु को होगा पुनर्जन्म का एहसास
'महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता' हिना खान पर भड़कीं अर्शी खान, कहा- शिल्पा शिंदे से सीखो
'महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता' हिना खान पर भड़कीं अर्शी खान, कहा- शिल्पा शिंदे से सीखो
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
‘हर खिलाड़ी के पास होंगे 1 लाख’, अनिल कपूर ने खोला 'इंडिया के टॉप 1%' का बड़ा ट्विस्ट
‘हर खिलाड़ी के पास होंगे 1 लाख’, अनिल कपूर ने खोला 'इंडिया के टॉप 1%' का बड़ा ट्विस्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget