एक्सप्लोरर

रुबीना दिलैक के फैन्स के लिए राहत की खबर, वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट

बिग बॉस विनर रूबीना दिलैक ने वीडियो शेयर कर फैन्स को अपनी हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है. रूबीना ने बताया कि उनकी तबीयत तेजी से सुधर रही है. साथ ही उन्होंने फैन्स का शुक्रिया किया.

रुबीना दिलैक के फैन्स के लिए ईद खुशखबरी लेकर आई है. अब रुबीना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करके अपनी तबीयत को लेकर जानकारी दी है. वीडियो में रुबीना ने फैन्स को बताया कि उनकी तबीयत में काफी सुधार है. दरअसल बिग बॉस 14 की विनर 1 मई को कोरोना की चपेट में आ गई थीं. तभी से फैन्स रूबीना के हेल्थ अपडेट को लेकर परेशान थे.

वीडियो शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट

रुबीना ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके कहा कि, हैलो मेरे प्यारे दोस्तों, आपके लिए एक छोटा सा अपडेट, मैं अब अच्छा महसूस कर रही हूं और 70 फीसदी रिकवर हो चुकी हूं. मेरी तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है, आप लोगों ने जो प्यार दिया और मेरे लिए जो दुआएं की उसके लिए बहुत-बहुत शुक्रिया.

 आपका प्यार मेरे लिए बेहद अहम - रुबीना

सोशल मीडिया पर शेयर किए अपने पोस्ट में रुबीना ने कहा कि आप सभी लोगों के मैसेज मैंने पढ़े, आप सभी लोगों ने सोशल मीडिया पर मेरे लिए जो प्यार दिखाया वो मेरे लिए बेहद अहम है. मेरी सेहत काफी तेजी से सुधर रही है. मेरा मानना है कि ये सब आपकी दुआओं का असर है. मेरे माता-पिता, मेरे दोस्त, मेरा परिवार और मेरे प्यारे पति.... हमेशा मेरे साथ मेरी मदद के लिए मौजूद रहे. सभी लोगों का धन्यवाद और ईद मुबारक.

एक मई को हुई थीं कोरोना संक्रमित

दरअसल रुबीना दिलैक ने एक मई को सोशल मीडिया के ही जरिए अपने फैन्स को कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी. वो शिमला में होम आइसोलेशन में हैं और इलाज ले रही हैं. अब उनकी तबीयत में काफी सुधार देखने को मिला है. रूबीना ने ईद के मौके पर अपने फैन्स को बधाई दी और अपना हेल्थ अपडेट भी शेयर किया है.

ये भी पढ़ें-

Khatron Ke Khiladi 11: केपटाउन में कंटेस्टेंट के साथ मस्ती कर रही हैं सना मकबूल, शेयर की तस्वीर

Hardik Pandya और Natasha Stankovic ने शेयर किया बेटे अगस्तय के First Step का वीडियो, फैन्स ने लुटाया प्यार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नहीं चाहता बेटी ये सब देखे', करिश्मा तलवार संग एडिटेड वीडियो पर भड़के प्रिंस नरूला
'नहीं चाहता बेटी ये सब देखे', करिश्मा तलवार संग एडिटेड वीडियो पर भड़के प्रिंस नरूला
टीवी के सितारों ने शेयर की दशहरे की यादें, बताया क्यों खास है ये त्योहार
टीवी के सितारों ने शेयर की दशहरे की यादें, बताया क्यों खास है ये त्योहार
'मेरे साथ चलो, मुझे किस करो', देबिना बनर्जी के साथ डायरेक्टर ने की थी ऐसी डिमांड, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
'मुझे किस करो', देबिना बनर्जी के साथ डायरेक्टर ने की थी ऐसी डिमांड, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
दिल्ली की रामलीला में माता सीता बनीं 'अंगूरी भाभी', वायरल हुआ शिल्पा शिंदे का Video
दिल्ली की रामलीला में माता सीता बनीं 'अंगूरी भाभी', वायरल हुआ Video

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget