एक्सप्लोरर

रियलिटी टीवी शो बच्चों के कॉन्फिडेंस बढ़ाते हैं: नेहा धूपिया

मुंबई: फिल्ममेकर शूजीत सरकार की तरफ से बच्चों के रियलिटी टीवी शो पर प्रतिबंध लगाने के आग्रह के बाद अभिनेत्री नेहा धूपिया ने कहा कि इस तरह के मंच बच्चों को अपने जीवन की शुरुआती चरण में ही आत्मविश्वास और दिशा देते हैं. लेकिन, नेहा ने यह भी कहा है कि बच्चों को किसी भी चीज के लिए अपनी शिक्षा के साथ समझौता नहीं करना चाहिए.

बच्चों के रियलिटी शो 'छोटा मियां धाकड़' की जज रहीं नेहा ने मंगलवार को यहां एक मैट्रेस ब्रांड की शुरुआत के मौके पर इस मुद्दे पर कहा, "मुझे लगता है कि मैं इस मुद्दे पर (शूजीत से) थोड़ी अलग राय रखती हूं. यह एक होड़ रखने वाला विश्व है, इसलिए मुझे हर उस चीज के लिए साथ रहना चाहिए, जिसका मैं समर्थन करती हूं. मैंने बच्चों का रियलिटी शो जज किया है और सबसे महत्वपूर्ण चीज है कि बतौर अधिकारी, हमें पता होता है कि यहां क्या हो रहा है."

उन्होंने कहा, "शूजीत ने अपने ट्वीट में जो कहा है, मैं उसका सम्मान करती हूं. लेकिन, दूसरा पक्ष यह है कि इन बच्चों की बहुत देखभाल की जाती है, वे स्कूल भेजे जाते हैं. जब वे दो से तीन सप्ताहों की अवधि के दौरान शो की शूटिंग करते हैं तो उनके लिए निजी ट्यूटर की व्यवस्था की जाती है. मुझे लगता है कि रियलिटी शो उन्हें आत्मविश्वास देते हैं और उन्हें लगभग 10 साल की उम्र की शुरुआती अवस्था में एक मंच और दिशा उपलब्ध कराते हैं."

उन्होंने कहा, "मैं, हालांकि शिक्षा का दृढ़तापूर्वक समर्थन करती हूं. मैं मानती हूं कि सपना जो भी हो, बच्चों को अपनी शिक्षा पूरी करनी चाहिए और उसके बाद वे जो भी करना चाहें, करना चाहिए."

शूजीत ने बच्चों के रियलिटी शो पर ट्वीट कर कहा था, "संबंधित अधिकारियों से विन्रम निवेदन है कि बच्चों वाले सभी रियलिटी शो पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए. यह वास्तव में भावात्मक रूप से और उनकी कोमलता को खत्म कर रहे हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मुझे अप्रोच नहीं किया गया’, ललित मोदी ने 'बिग बॉस 20' में एंट्री की खबर को बताया फेक
‘मुझे अप्रोच नहीं किया गया’, ललित मोदी ने 'बिग बॉस 20' में एंट्री की खबर को बताया फेक
TV Serial Spoilers: वसुधा ने खोला चंद्रिका का राज, गंगा के सामने आया नया मुश्किल चैलेंज
वसुधा ने खोला चंद्रिका का राज, गंगा के सामने आया नया मुश्किल चैलेंज
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
TMKOC: माधवी के अचार में कांच का टुकड़ा, असित मोदी का फैंस को सरप्राइज
TMKOC: माधवी के अचार में कांच का टुकड़ा, असित मोदी का फैंस को सरप्राइज

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget