एक्सप्लोरर

Lalita Pawar Birthday: बंगले में अकेले तड़प-तड़प कर ‘रामायण’ की मंथरा की हुई थी मौत, तीन दिन बाद मिली थी लाश

Lalita Pawar Birthday: ‘रामायण’ की मंथरा बनकर घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस ललिता पवार की जिंदगी दर्द से भरी रही. अपनी जिंदगी के आखिरी पल तक वह तकलीफ में रहीं. जानिए उनका निधन कैसे हुआ था.

Lalita Pawar Birthday Special: बॉलीवुड से टीवी इंडस्ट्री तक में काम कर चुकी एक एक्ट्रेस ऐसी रहीं, जिन्होंने काफी तकलीफें झेलीं. करियर में उतार-चढ़ाव आया, एक्सीडेंट ने चेहरा बिगाड़ा, पति-बहन ने धोखा दिया, लेकिन मजाल है कि उन्होंने अपनी जिंदगी में हार मानी हो. हम बात कर रहे हैं हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री रह चुकी ललिता पवार (Lalita Pawar) की. ललिता को रामानंद सागर के पौराणिक शो ‘रामायण’ (Ramayan) की मंथरा (Manthara) के रूप में जाना जाता है. आज यानी 18 अप्रैल 2023 को उनकी बर्थ एनिवर्सरी है. आइए उनके आखिरी पल के बारे में बताते हैं.

कैसे हुई थी ललिता पवार की मौत?

ललिता पवार का निधन 22 फरवरी 1998 को उनके बंगले में हुई थी. ललिता मुंह के कैंसर से पीड़ित थीं. पुणे में वह अपना इलाज करा रही थीं और बहुत दर्द में थीं. एक बार उन्होंने यहां तक कह दिया था कि उन्होंने कई बुरे रोल किए हैं, शायद इसी की उन्हें सजा मिल रही है. जब उनका निधन हुआ तब वह बंगले में बिल्कुल अकेले थीं, उनके पति अस्पताल में भर्ती थे. कोई भी मंथरा के पास नहीं था. निधन के तीन बाद ये बात उनके परिवार वालों को पता चली थी. उनके बेटे ने उन्हें फोन किया था, रिसीव न होने पर फैमिली बंगले पर पहुंची और वहां उनकी लाश मिली थी.

ललिता पवार का कैसे बर्बाद हुआ करियर?

बचपन से ही ललिता पवार हिंदी सिनेमा की सक्सेसफुल हीरोइन बनना चाह रही थीं. वह अपने करियर में आगे बढ़ ही रही थीं कि उनके साथ एक हादसा हो गया. ‘जंग ए आजादी’ फिल्म के सेट पर उनके को-स्टार ने ललिता को इतनी जोर का तमाचा मार दिया था कि उनके कान से खून बहने लगा था. वह एक साइड से पैरालाइज्ड हो गईं और उनकी एक आंख भी खराब हो गई. इसकी वजह से उन्हें कभी लीड रोल तो नहीं मिला, लेकिन साइड रोल से भी उन्होंने काफी पॉपुलैरिटी हासिल की.

बहन ने ही उजाड़ा ललिता का घर?

ललिता पवार ने दो शादियां की थीं. उनकी पहली शादी फिल्म मेकर गणपतराव से हुई थी, जिन्होंने एक्ट्रेस की छोटी बहन के साथ मिलकर उन्हें धोखा दिया था. दोनों का अफेयर चल रहा था. बात पता चलने पर ललिता का दिल टूट गया था. हालांकि, उन्होंने प्यार को दूसरा मौका दिया और फिल्म मेकर राजकुमार गुप्ता से दूसरी शादी की थी. राजकुमार से उन्हें एक बेटा जय पवार हैं.

यह भी पढ़ें- Debina Bonnerjee Birthday: रील लाइफ के राम-सीता ने दो बार क्यों की थी शादी? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सपने सुहाने लड़कपन के' फेम एक्ट्रेस का खुलासा, शो के बाद सिर्फ नेगेटिव रोल ही मिले
'सपने सुहाने लड़कपन के' फेम एक्ट्रेस का खुलासा, शो के बाद सिर्फ नेगेटिव रोल ही मिले
फिल्मों में दमदार किरदार चाहती हैं अविका गौर, बोलीं- 'फर्नीचर' बनकर नहीं रहना
फिल्मों में दमदार किरदार चाहती हैं अविका गौर, बोलीं- 'फर्नीचर' बनकर नहीं रहना
TV Serial Spoilers: वसुधा को पुश्तैनी हार सौंपेगी चंद्रिका, खीर खाने से बिगड़ी सिद्धू की हालत
वसुधा को पुश्तैनी हार सौंपेगी चंद्रिका, खीर खाने से बिगड़ी सिद्धू की हालत
18 सालों से कैसे चल रहा 'तारक मेहता'? असित मोदी का खुलासा
18 सालों से कैसे चल रहा 'तारक मेहता'? असित मोदी का खुलासा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget