एक्सप्लोरर

Valentine's Day 2023: पति आदिल खान को वैलेंटाइन्स डे पर तोहफा देंगी राखी सावंत, कहा- 'सब खुश हो जाएंगे, थोड़ा इंतजार करिए'

Rakhi Sawant On Valentines Day: राखी सावंत ने बताया कि वह पति आदिल खान को वैलेंटाइन्स डे के मौके पर एक बड़ा गिफ्ट देने वाली हैं. उन्होंने मीडिया के सामने ये खुद किया है.

Rakhi Sawant  On Valentines Day: छोटे पर्दे की ड्रामा क्वीन राखी सावंत पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुईं. उन्होंने शादी के बाद अपने पति आदिल खान पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं. राखी ने कुछ दिनों पहले मुंबई पुलिस में आदिल के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी, जिसके बाद आदिल को गिरफ्तार कर लिया. वह इस समय पुलिस कस्टडी में हैं.  इस बीच राखी ने ऐलान किया है कि वह वैलेंटाइन्स डे पर अपने पति आदिल को एक खास तोहफा देने वाली हैं.

शौहर को वैलेंटाइन्स डे का तोहफा देंगी राखी

राखी सावंत ने पैपराजी से बातचीत करते हुए कहा, 'मैं बहुत जल्द अपने शौहर को वैलेंटाइन्स डे पर एक बहुत बड़ा तोहफा दूंगी, जिससे आप लोग भी खुश होंगे. थोड़ा इतंजार कीजिए'. हालांकि, राखी सावंत पति आदिल खान को क्या तोहफा देने वाली हैं, इसका उन्होंने खुलासा नहीं किया है.

ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, राखी सावंत के वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट ने बताया कि आदिल की जमानत याचिका पर होने वाली सुनवाई टाल दी गई है. सेशन कोर्ट ने मजिस्ट्रेट को कल यानी 15 फरवरी तक कोई भी आदेश पारित नहीं करने का निर्देश दिया है. कल सुबह 11 बजे सेशन कोर्ट आदिल खान के बेल मामले में सुनवाई करेगी. 

राखी सावंत ने किया चौंकाने वाला खुलासा

इससे पहले राखी ने आदिल खान से जुड़ा हैरान कर देना वाला खुलासा किया था. इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें राखी कहती हैं, 'हाल ही में आदिल पर मैसूर में एक ईरानी स्टूडेंट ने रेप का केस दर्ज कराया है. दूसरी और आदिल खान की गर्लफ्रेंड तनु चंदेल प्रेग्नेंट है और मां बनने वाली है. मेरे लिए काफी शॉकिंग है ये सब. आदिल तुमने मेरे साथ बेबी का प्लान किया था, मैं आपकी पत्नी हूं और आप अपनी गर्लफ्रेंड्स के साथ बेबी प्लान कर रहे हो.'

आदिल खान पर लगा दुष्कर्म का आरोप

बताते चलें कि हाल ही में इंडिया टुडे ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि ईरान की एक युवती ने आरोप लगाया है कि आदिल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था. युवती ने बताया कि जब उसने पांच महीने पहले आदिल के साथ शादी करने की बात कही तो, उन्होंने इनकार कर दिया. युवती ने अपनी शिकायत में ये भी बताया कि आदिल खान ने उसे धमकी दी और उसकी इंटीमेट तस्वीरें भेजकर ब्लैकमेल किया है. आदिल के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 417, 420, 504 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें- 'दंगल' के गाने पर Salman Khan ने किया डांस! एडिटेड वीडियो देख फैंस बोले- गलत फिल्म हो गई डाउनलोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकांक्षा चमोला को ऑरी ने कहा सांप, बोले- गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी का फायदा उठा रहीं
आकांक्षा चमोला को ऑरी ने कहा सांप, बोले- गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी का फायदा उठा रहीं
103 डिग्री तेज बुखार से जूझ रहीं देबिना बनर्जी, बेटी की तबीयत भी बिगड़ी
103 डिग्री बुखार से परेशान देबिना बनर्जी, बेटी की तबीयत भी बिगड़ी
बादशाह और पारितोष त्रिपाठी का सालों पहले शो हो गया था कैंसिल, एक्टर ने किया खुलासा
बादशाह और पारितोष त्रिपाठी का सालों पहले शो हो गया था कैंसिल, एक्टर ने किया खुलासा
रजत बेदी-मौनी रॉय से मैरी कॉम तक, 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट बन धूम मचांएगे ये मशहूर चेहरे?
रजत बेदी-मौनी रॉय से मैरी कॉम तक, 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट बनेंगे मशहूर चेहरे?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Embed widget