एक्सप्लोरर

राखी सावंत के BF आदिल को एक्स गर्लफ्रेंड से मिल रही धमकियां, एक्ट्रेस ने कहा- हमारी जिंदगी खराब कर दी है

Rakhi Sawant Relationship: एक्ट्रेस राखी सावंत का उनके बॉयफ्रेंड आदिल खान के साथ रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है. हाल ही में उन्होंने इसके पीछे की वजह बताई है.

Rakhi Sawant On Adil Khan: ‘बिग बॉस’ फेम एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) की पर्सनल लाइफ आए दिन लाइमलाइट में रहती है. कभी अचानक शादी, ब्रेकअप तो कभी लव अफेयर, उन्होंने हमेशा सुर्खियां बटोरी है. इन दिनों वह मैसूर के बिजनेसमैन आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) को डेट कर रही हैं. दोनों अक्सर रोमांटिक मोमेंट शेयर करते नजर आते हैं, लेकिन लगता है कि इन दिनों उनके बीच सब कुछ ठीक नहीं है.

राखी सावंत-आदिल दुर्रानी के बीच एक्स गर्लफ्रेंड की एंट्री

दरअसल, राखी सावंत ने ‘ईटाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि, उनके और आदिल के बीच रिश्ते सही नहीं हैं. ऐसा आदिल की एक्स गर्लफ्रेंड की वजह से हो रहा है. राखी ने कहा, “आदिल की एक्स गर्लफ्रेंड ने हमारी जिंदगी खराब कर दी है.” एक्ट्रेस का कहना है कि, वह लगातार आदिल को फोन कर रही हैं और खुद को मारने की धमकी दे रही हैं. यही नहीं, उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने आरोप लगाया है कि, आदिल एक्ट्रेस को धोखा दे रहे हैं.

आदिल संग रिश्ते पर राखी सावंत का खुलासा

राखी सावंत ने कहा, “मैं आदित्य से प्यार करती हूं और मुझे पता है कि, वह भी मुझसे प्यार करते हैं. हालांकि, अभी हमारे बीच सब कुछ सही नहीं चल रहा है. आदिल की एक्स गर्लफ्रेंड ने हमारी जिंदगी खराब कर दी है. हर दूसरे दिन वह उन्हें फोन करती हैं और खुद को मारने या कुछ प्राइवेट वीडियो शेयर करने की धमकी देती हैं. वह मुझे भी फोन करती हैं और कहती हैं कि, ‘आदिल तुम्हारा इस्तेमाल कर रहा है और वह अब भी मुझसे प्यार करता है.’ इसकी वजह से हम बहुत परेशान हैं. हम इस पर लगातार बहस कर रहे हैं. मुझे पता नहीं है कि, अब और क्या करना है. मुझे लगता है कि मैं प्यार के मामले में बदकिस्मत हूं,”

राखी संग रिश्ते की सच्चाई नहीं जानता आदिल का परिवार

राखी सावंत ने ये भी खुलासा किया कि, अभी तक आदिल के परिवार को उनके रिश्ते बारे में कुछ नहीं पता है. राखी ने कहा, “मुझे आदिल पर भरोसा है और मुझे पता है कि, वह मुझे धोखा नहीं देंगे. मुझे उम्मीद है कि, चीजें काम करेंगी. मैं असफल रिश्ते नहीं रख सकती. मैं आदिल के साथ खुश हूं, पर शायद किसी की नजर लग गई है. उनके परिवार को अभी तक हमारे रिश्ते के बारे में पता नहीं है और कुछ लोग उन्हें मेरे वीडियो भेजते रहते हैं. मैं कॉमेडी करती हूं और छोटे कपड़े पहनती हूं, क्योंकि यही मेरी कमाई का जरिया है, लेकिन कुछ लोग इसे मेरे खिलाफ इस्तेमाल करते हैं, जो गलत है. मुझे अब शादी करनी है और मैं एक सुखी जीवन चाहती हूं.”

राखी सावंत ने ट्रोल्स पर की बात

राखी सावंत जब पूर्व पति रितेश के साथ थीं, तब उन्हें गोल्ड डिगर कहा जाता था और अब जब वह आदिल के साथ हैं तो लोग उन्हें शुगर मम्मा बुलाते हैं. इस पर एक्ट्रेस ने कहा, “वे मुझे शुगर मम्मा कहते हैं, क्योंकि मैं आदिल से बड़ी हूं. मैं सात साल बड़ी हूं तो मेरा मज़ाक बनाया जाता है, लेकिन मैं सिर्फ उम्र में ही नहीं, पैसे और रुतबे में भी बड़ी हूं. कहते हैं ना, कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना.’ इसलिए मैं ट्रोल्स को इग्नोर करती हूं.”

यह भी पढ़ें

Sunil Grover 12 साल के बेटे को अपना शो देखने के लिए करते हैं मजबूर, बोले- 'वह इतनी कम उम्र में...'

Tejasswi Prakash पास्ट रिलेशनशिप को लेकर Karan Kundrra से करती हैं लड़ाई, एक्टर ने GF के पॉजेसिव बिहेवियर पर किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शादी के बाद मिस्टर फैजू-तान्या का ग्रैंड रिसेप्शन, लाल जोड़े में बला की खूबसूरत लगीं दुल्हन, ये सेलेब्स हुए शामिल
मिस्टर फैजू-तान्या का ग्रैंड रिसेप्शन, दूल्हा-दुल्हन बन लूटी महफिल, सेलेब्स ने बढ़ाई रौनक
मां बनने के दबाव पर छलका कनिका मान का दर्द, बोलीं- बच्चों के बिना घरवालों की नजर में जीरो हूं
मां बनने के दबाव पर छलका कनिका मान का दर्द, बोलीं- बच्चों के बिना घरवालों की नजर में जीरो हूं
टीवी को 'डस्टबिन' कहने पर पत्नी ने लगाई रोहित रॉय को फटकार, एक्टर का खुलासा
टीवी को 'डस्टबिन' कहने पर पत्नी ने लगाई रोहित रॉय को फटकार, एक्टर का खुलासा
'नहीं चाहता बेटी ये सब देखे', करिश्मा तलवार संग एडिटेड वीडियो पर भड़के प्रिंस नरूला
'नहीं चाहता बेटी ये सब देखे', करिश्मा तलवार संग एडिटेड वीडियो पर भड़के प्रिंस नरूला

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget