एक्सप्लोरर

पुलवामा अटैक पर भड़की अभिनेत्री, कहा- जब भारत ने अंग्रेजों को खदेड़ दिया, ये आतंकी तो चूहे हैं

महिका ने कहा ने कहा कि कल का दिन भारत के इतिहास में एक काला दिन बन गया है. अब इसे और बर्दास्त नहीं करना चाहिए. माहिका ने जैश को चेतावनी देते हुए कहा कि वो भारत में आतंक फैलाना बंद करे नहीं तो उसे बुरा अंजाम भुगतना होगा.

Pulwama Terror Attack: रामायण और एफआईआर जैसे शो से पहचान बनाने वाली टेलीविजन अभिनेत्री माहिका शर्मा ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले की निंदा की है. माहिका का कहना है कि ये जवाब देने का सबसे सही समय है लेकिन यह बात दुखी करती है कि इस दर्द को समझे बिना कुछ लोग इसका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे. माहिका कहती हैं कि कुछ राजनीतिक पार्टियां इस पर भी गंदी राजनीति करेंगी और कुछ फिल्म निर्माता लोगों की भावना का फायदा उठाकर एक नई फिल्म का एलान कर देंगे.

महिका ने कहा, "कल का दिन भारत के इतिहास में एक काला दिन बन गया है. जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हमले में सीआरपीएफ के करीब 40 जवान शहीद हो गए. जवानों से भरी गाड़ियां हाइवे से गुजर रही थीं उसी वक्त हमला हुआ और फिर गाड़ी में आग लग गई. बाद में एक प्रतिबंधित आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी भी ली."

माहिका ने कहा, "अब इसे और बर्दास्त नहीं करना चाहिए. लेकिन मुझे लगता है कुछ राजनेता और फिल्म निर्माता इसमें भी फायदा देखेंगे. वास्तव में यह वो समय है जब पूरे देश को एक जुट होना चाहिए." माहिका ने जैश को चेतावनी देते हुए कहा कि वो भारत में आतंक फैलाना बंद करे नहीं तो बुरा अंजाम भुगतना होगा.

माहिका ने कहा, "जैश ए मोहम्मद को ये बात समझनी चाहिए कि अगर भारत ने एक बार लड़ाई छेड़ दी तो फिर उसे जीतने से कोई नहीं रोक सकता, इतिहास इसका गवाह है. जब भारत अंग्रेजो को खदेड़ सकता है तो फिर ये आतंकी तो चूहे हैं." माहिका शर्मा अपने ऐसे विंदास बयानों के लिए जानी जाती हैं, उनका विवादों से भी नाता रहा है. माहिका जल्द ही 'द मॉर्डन कल्चर' फिल्म में नजर आएंगी.

(ABP न्यूज फ्री टू एयर चैनल है... ABP न्यूज को अपने बेसिक पैक का हिस्सा बनाने के लिए केबल/डीटीएच ऑपरेटर से संपर्क करें. जब चैनल चुनें...सबसे आगे रखें ABP न्यूज, क्योंकि ABP न्यूज देश को रखे आगे.) Pulwama Attack: सरकार का बड़ा फैसला, पाक से छीना गया मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी, डायरेक्टर ने सुनाया दर्द
दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी, डायरेक्टर ने सुनाया दर्द
90s के गानों से फिर सजेगी महफिल, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट
90s के गानों से फिर सजेगी महफिल, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट
'कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रही', फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट को बोलीं- मेरे कैरेक्टर की धज्जियां उड़ा दी
'कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रही', फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट को बोलीं- मेरे कैरेक्टर की धज्जियां उड़ा दी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget