एक्सप्लोरर

'दीया और बाती हम' शो की इस एक्ट्रेस के साथ पति ने की मारपीट, Prachi Tehlan ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत

Prachi Tehlan Domestic Violence Case: टीवी के सुपरहिट शो 'दीया और बाती हम' में एक्ट्रेस प्राची तेहलान ने अहम किरदार निभाया था. अभिनेत्री ने अब घेरलू हिंसा का शिकार होने का दर्द बयां किया है.

Prachi Tehlan Domestic Violence Case: टीवी के सुपरहिट शो 'दीया और बाती हम (Diya Aur Bati Hum)' में नजर आईं अभिनेत्री प्राची तेहलान ने हाल ही में अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया है. अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी पति के शोषण और मारपीट को लेकर दर्द बयां किया. प्राची ने दिया और बाती हम शो में संध्या और सूरज की बेटी का किरदार निभाया था. इस शो से प्राची को जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली थी. फिलहाल अभिनेत्री घेरलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न के कारण सुर्खियों में आ गई हैं. प्राची तेहलान ने 2 साल पहले अपने बॉयफ्रेंड रोहित सराहा (Rohit Saroha) से शादी की थी. 

प्राची तहलान ने पति के खिलाफ दर्ज करवाया केस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्राची ने अपने पति के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की है. इसके साथ ही उन्होंने अपने पति का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह हथियार चलाते दिख रहे हैं. एक्ट्रेस अपने पति के बिहेवियर से काफी डरी-सहमी हुई हैं. उन्होंने दिल्ली पुलिस में FIR दर्ज करवाई है. दिल्ली पुलिस ने भी प्राची की शिकायत को कन्फर्म कर दिया है. इससे पहले प्राची ने अपने पति का वीडियो ट्विटर पर भी शेयर किया और उसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और गृह मंत्री अमित शाह को भी टैग किया. उन्होंने दहेज उत्पीड़न के इस मामले में दिल्ली सीएम से मदद की गुहार लगाई है.
 दीया और बाती हम' शो की इस एक्ट्रेस के साथ पति ने की मारपीट, Prachi Tehlan ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत

फिलहाल काफी सहमी हुई हैं प्राची

घरेलू हिंसा का शिकार हुईं प्राची इस वक्त काफी डरी हुई हैं. उन्होंने अपने घर से निकलना बंद कर दिया है. प्राची की लंबे समय से पति रोहित से अनबन चल रही थी. अब दोनों का रिश्ता मुश्किल में पड़ता नजर आ रहा है. सोशल मीडिया से प्राची ने अपनी शादी की फोटोज भी डिलीट कर दी हैं. 

8 साल डेटिंग के बाद बॉयफ्रेंड से की थी शादी

प्राची ने रोहित सराहा से कोविड लॉकडाउन के दौरान शादी की थी. प्राची ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो दोनों एक-दूसरे को 8 साल से जानते थे. काफी समय से दोनों साथ थे, लेकिन फिर कुछ वजह से दोनों अलग हो गए थे. फिर कोविड के दौरान उनमें दूरियां बढ़ गई आखिर में दोनों फिर साथ हो गए. इसके बाद रोहित ने प्राची को शादी के लिए प्रपोज किया था. दोनों ने धूमधाम से शादी रचाई थी लेकिन अब प्राची ने रोहित पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. हालांकि इस मामले मे रोहित की तरफ से अभी कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. 

फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं प्राची

प्राची टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री रही हैं, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दीया और बाती हम से की थी. इसके बाद प्राची ने शो इक्यावन में काम किया. उन्होंनेपंजाबी, मलयालम और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा टेंडर घोटाले का राज
'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा राज
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget